



निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में 120 छात्र छात्राओं ने लिया भाग
महावीर सिंह वर्मा /बाबा न्यूज
फतेहपुर सीकरी। भारतीय पुरातत्व विश्व धरोहर सप्ताह सर्वेक्षण, आगरा मण्डल आगरा द्वारा विश्व धरोहर सप्ताह के तहत उप-मण्डल फतेहपुर सीकरी में स्मारक पंच महल के पास विश्व धरोहर सप्ताह के अन्तर्गत आज स्थानीय विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं के मध्य निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विभागीय अधिकारी, कर्मचारीगण एवं एसआईएस सुरक्षाकर्मीयों के साथ, ब्रेनट्री पब्लिक स्कूल, जाजऊ, किरावली, अवध विहारी शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल फतेहपुर सीकरी, रासा इंटरनेशनल स्कूल, फतेहपुर सीकरी, मदर्स लैप पब्लिक स्कूल, कौरई, फतेहपुर सीकरी, नेमी चन्द ऐजुकेशनल अकेदमी, पुरामना, किरावली, बीएस पब्लिक स्कूल, बीआर पब्लिक स्कूल, संरस्वती शिशु विद्या मन्दिर, एसआई पब्लिक स्कूल, एवं बृज बिहारी कोचिंग सेन्टर फतेहपुर सीकरी के लगभग 120 छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने भी अपना योगदान दिया। इस प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ वर्ग निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार उमा सेंगर, बृज विहारी कोचिंग सेन्टर, फतेहपुर सीकरी, द्वितीय पुरस्कार सुरूची गर्ग, नेमी चन्द ऐजुकेशनल अकेदमी, पुरामना, किरावली, तृतीय पुरस्कार मोहिनी, ब्रेनट्री पब्लिक स्कूल, जाजऊ, फतेहपुर सीकरी एवं सांत्वना पुरस्कार चन्द्रकेश शर्मा, रासा इंटरनेशनल स्कूल, फतेहपुर सीकरी ने प्राप्त किया, तथा कनिष्ठ वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रियांशी राजपूत, एसआई पब्लिक स्कूल, फतेहपुर सीकरी, द्वितीय पुरस्कार प्रिया सिसौदिया, नेमी चन्द ऐजुकेशनल अकेदमी, पुरामना, किरावली, तृतीय पुरस्कार अंशिका गोयल, रासा इंटरनेशनल स्कूल, फतेहपुर सीकरी एवं सांत्वना पुरस्कार महक, बीआर पब्लिक स्कूल, फतेहपुर सीकरी ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि शबनम मो. इस्लाम, नगर पालिका अध्यक्ष, फतेहपुर सीकरी एवं अमरनाथ पाराशर, भूतपूर्व प्रधानाचार्य बजाज राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज, फतेहपुर सीकरी एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी नीरज कुमार वर्मा, सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद्, जितेन्द्र सिंह, सहायक पुरातत्वविद्, कलन्दर, संरक्षण सहायक, उप-मण्डल आगरा किला, दिलीप कुमार सिंह, संरक्षण सहायक उप-मण्डल, फतेहपुर सीकरी, जितेन्द्र कुमार सोलंकी, उद्यान सहायक, उप-मण्डल, फतेहपुर सीकरी एवं उप-मण्डल फतेहपुर सीकरी के कर्मचारीगणों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।