



बाबा न्यूज
आगरा। श्री वार्ष्णेय सभा आगरा के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव मनाया गया। वार्ष्णेय सभा आगरा के द्वारा समाज के बच्चों का संस्कृतिक कार्यक्रम, वृद्धजन सम्मान, वार्ष्णेय कल्याण के आदर्श परिवार विशेषांक के 28 वे अंक का लोकार्पण, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एवं अंत मे सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया। राव कृष्ण पाल सिंह आॅडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन इंजी. कुलभूषण वार्ष्णेय ने किया। शैलेश वार्ष्णेय ने उद्घाटन किया। कमल किशोर वार्ष्णेय, एम एम बिल्डर्स कोसीकला ने वार्ष्णेय कल्याण के 28 वे अंक आदर्श परिवार का विमोचन किया । सभा के मंत्री ई सुरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय द्वारा सभा की गतिविधिय िंकी वार्षिक रिपोर्ट मंच से प्रस्तुत की गई। अतिविशिष्ट अतिथि में हरनाथ सिंह यादव, (सांसद राज्यसभा) विनय कुमार वार्ष्णेय, सेंट्रल साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स आगरा, महेश चंद गुप्ता विधायक पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री एवं इ एन सी गुप्ता, प्रह्लाद चंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विशिष्ट अतिथि इंजी.एच. एस. वार्ष्णेय,संजीव कुमार वार्ष्णेय, सुरेश चंद्र गुप्ता, राजीव गुप्ता, जय कुमार गुप्ता, मुनेंद्र वार्ष्णेय, राजीव आँधीवाल, इंजी बी. एल.गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय ,एवं स्वागताध्यक्ष अनिल कुमार वार्ष्णेय सादाबाद वाले मौजूद रहे। कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 60 वृद्धजनों एवं मेधावियों का सम्मान किया गया।
सभा के अध्यक्ष दाऊ दयाल गुप्ता कार्यक्रम संयोजक डॉ अशोक वार्ष्णेय, ई सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, विनोद कुमार गुप्ता, सुनील कुमार वार्ष्णेय, आरबी गुप्ता, लक्ष्मी नारायण वार्ष्णेय, कोठारी योगेश कुमार वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय, दीपक कुमार वार्ष्णेय ,मदन मोहन वार्ष्णेय पंकज गुप्ता, रतन कुमार वार्ष्णेय ,और मनोज कुमार गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी के.एम. गुप्ता, वीरेश वार्ष्णेय, शरद वार्ष्णेय संजीव बाबू गुप्ता तुषार वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, राकेश चंद वार्ष्णेय ने कार्यक्रम में सहभागिता दिखाई।