



बाबा न्यूज
आगरा। सुख समृद्धि प्रदाता शुक्र देव 30 नवंबर को कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। तुला राशि में शुक्र के प्रवेश करने से बड़ी हलचल के योग बन रहे हैं। शुक्र के तुला राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों पर भी विशेष प्रभाव रहेगा। इसकी जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य और रत्न विशेषज्ञ सैयद इमरान। ज्योतिषाचार्य सैयद इमरान ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के राजयोगों में से एक है मालव्य राजयोग। यह राजयोग शुक्र ग्रह द्वारा बनाया जाता है। वहीं अब शुक्र तुला राशि मे गोचर करने जा रहे हैं, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है,जब भी कोई ग्रह किसी राशि में गोचर करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है, फिर चाहे वो सकारात्मक हो या नकारात्मक। फिलहाल मालव्य राजयोग छह राशि वालों के अच्छे दिन लेकर आ रहा है।
वृषभ राशि: आपकी राशि वृषभ है तो आत्मविश्वास तो लबरेज हो जाएंगे, हालांकि मन अशांत हो सकता है। मानसिक तनाव से बचें। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि: मन प्रसन्न रहेगा। कला और संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि : मन परेशान रहेगा, आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन की प्राप्ति भी हो सकती है।
सिंह राशि: मन प्रसन्न रहेगा, आपमें आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि: मन में निराशा और असंतोष हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि : मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। संपत्ति से आय के साधन बनेंगे।