



देश के वंचितों और महिलाओं के लिए संघर्ष किया: अनीता कुशवाह
मनीष मिश्रा/ बाबा न्यूज
आगरा। महिला शिक्षा की अग्रदूत,अंधविश्वास विरोधी,महिला शिक्षा हितैषी, देश की पहली शिक्षिका,प्रधानाध्यापिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के 175 वी जयंती के अवसर पर जनपद में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी की उपस्थिति में बुद्धा राम इंटर कॉलेज में जयंती मनाई गई। इसमें विद्यालय में अध्ययनरत छोटे छोटे बच्चों ने गीत, विचार, कविता के माध्यम से देश की पहली महिला शिक्षिका के बारे में बताया।
मुख अतिथि पूर्व भारतीय कोर्फ बॉल कप्तान रीना सिंह ने माता सावित्री बाई फुले के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। खेरागढ़ केू लोकप्रिय विधायक भगवान सिंह कुशवाह की धर्म पत्नी श्रीमती अनीता कुशवाह ने भावी पीढ़ियों से आग्रह करते हुए कहा कि अपने पूर्वजों से सीखते हुए जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करे। सुनीता गर्ग ने सावित्रीबाई फुले के संघर्षों को स्मरण करते हुए कहा कि हमे अपने पुरखों की विरासत को जिंदा रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगो तक उनके योगदान को पहुंचाना होगा। कार्यक्रम में संचालन रुचि वशिष्ठ ने किया। संचालन के जरिए लोगों को अभिवादन किया और विस्तार से बताने का काम भी किया। रीनू वर्मा ने राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि फुले दंपती अपने समय से बहुत आगे की सोच रखने वाले दंपती थे। सामाजिक न्याय की ऐसी जोड़ी जो शायद ही कभी इस देश में देखने को मिली हो जिन्होंने देश के वंचितों और महिलाओं के लिए सबसे पहले अपने घर से ही संघर्ष नहीं किया।
उन्होंने यही नहीं किया बल्कि अवैध संतानों के लिए अपने ही घर में पालना गृह की स्थापना की। अवैध संतानों की देखभाल के साथ उनके पढ़ाई लिखाई का भी ख्याल रखा जाता था। विधवा होने की स्थिति में महिलाओं के केश को मुंडवाने के विरोध में नाई समाज को विश्वास में लेते हुए इस प्रथा का विरोध किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यों के शिक्षिकाओं को भेंट भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में आशा ,मेघा गुप्ता,संगीता शर्मा,पुष्पा अहिरवार,पुष्पा देवी, बबली, मंजुलता, मधुबाला, सुमन, ममता, रेखा, दीक्षा,पद्मावती,अनुपम आदि लोगों की उपस्थिति प्रार्थनीय रही।