• Latest
साप्ताहिक राशिफल 29 जनवरी से चार फरवरी तक

साप्ताहिक राशिफल 29 जनवरी से चार फरवरी तक

January 28, 2024
आगरा में इंडिया स्किल्स 2025-26 नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता का समापन

आगरा में इंडिया स्किल्स 2025-26 नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता का समापन

March 15, 2026
मिलन समारोह में फार्मासिस्टों ने खेली फूलों की होली

मिलन समारोह में फार्मासिस्टों ने खेली फूलों की होली

March 15, 2026
इसूजु मोटर्स इंडिया ने नए आॅथोराइज्ड सर्विस सेंटर के साथ किया सर्विस नेटवर्क का विस्तार

इसूजु मोटर्स इंडिया ने नए आॅथोराइज्ड सर्विस सेंटर के साथ किया सर्विस नेटवर्क का विस्तार

March 15, 2026
अब पैदल नहीं जाएंगी बेटियां स्कूल, 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल

अब पैदल नहीं जाएंगी बेटियां स्कूल, 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल

March 15, 2026
होली मिलन आपसी मेलजोल का कार्यक्रम : हेमलता दिवाकर

होली मिलन आपसी मेलजोल का कार्यक्रम : हेमलता दिवाकर

March 14, 2026
मथुरा के प्रशांत ने  अभिषेक को हराकर दंगल मे अपना नाम दर्ज कराया 

मथुरा के प्रशांत ने अभिषेक को हराकर दंगल मे अपना नाम दर्ज कराया 

March 14, 2026
आगरा जागरण कलाकार समिति ने केला देवी पदयात्रियों के लिए लगाया भंडारा

आगरा जागरण कलाकार समिति ने केला देवी पदयात्रियों के लिए लगाया भंडारा

March 14, 2026
रुनकता का विकास मेरे दिल के करीब: उदयभान सिंह

रुनकता का विकास मेरे दिल के करीब: उदयभान सिंह

March 14, 2026
रेशमी शर्मा के सुरों से श्यामप्रेमी हुए भावविभोर

रेशमी शर्मा के सुरों से श्यामप्रेमी हुए भावविभोर

March 14, 2026
विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलना सराहनीय कदम : प्रो. सीके गौतम

विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलना सराहनीय कदम : प्रो. सीके गौतम

March 13, 2026
‘टेंपे-आगरा करेंगे शिक्षा, संस्कृति, व्यवसाय को साझा’

‘टेंपे-आगरा करेंगे शिक्षा, संस्कृति, व्यवसाय को साझा’

March 13, 2026
अमेरिकी डेलीगेशन वैश्विक शहर आगरा के सतत विकास पर करेगा चर्चा

अमेरिकी डेलीगेशन वैश्विक शहर आगरा के सतत विकास पर करेगा चर्चा

March 12, 2026
Sunday, March 15, 2026
खबर अपलोड
  • Login
Baba News 24
  • Home
  • About Us
  • Video
  • Privacy Policy
  • News Upload
  • Publisher Info
  • Contact Us

Subscribers

3 0 0 6 7 4
  • देश विदेश
     प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में मनाया होली का रंगारंग जश्न

     प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में मनाया होली का रंगारंग जश्न

    बच्चों ने नृत्य, नाटक से दिया एकता का संदेश

    बच्चों ने नृत्य, नाटक से दिया एकता का संदेश

    यूजीसी के काले कानून के विरोध में एक को रखेंगे बाजार बंद

    यूजीसी के काले कानून के विरोध में एक को रखेंगे बाजार बंद

    भारत विकास परिषद नवज्योति ने मनाया गणतंत्र दिवस

    भारत विकास परिषद नवज्योति ने मनाया गणतंत्र दिवस

    राष्ट्र प्रथम की भावना से ही बनेगी हिंदू की पहचान

    राष्ट्र प्रथम की भावना से ही बनेगी हिंदू की पहचान

    धर्म, संस्कृति और राष्ट्र पर मंथन करेगा विराट हिन्दू सम्मेलन

    धर्म, संस्कृति और राष्ट्र पर मंथन करेगा विराट हिन्दू सम्मेलन

    बार काउंसिल च

    जनक महल में प्रेम मंदिर के स्वरूप में विराजेंगे खाटू के राजा

    जनक महल में प्रेम मंदिर के स्वरूप में विराजेंगे खाटू के राजा

  • क्राइम
  • राजनीति

  • खेल
  • फिल्मी दुनिया
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

No Result
View All Result
Baba News 24
Home धर्म

साप्ताहिक राशिफल 29 जनवरी से चार फरवरी तक

News Editor by News Editor
January 28, 2024
in धर्म
0
साप्ताहिक राशिफल 29 जनवरी से चार फरवरी तक
0
SHARES
60
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • 1

  • 2

  • 3

बाबा न्यूज
ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से ये सप्ताह काफी अच्छा जाने वाला है। इस सप्ताह यानी 1 फरवरी को ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के दाता मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। जहां पहले से ही सूर्य ग्रह विराजमान है। इसलिए मकर राशि में बुधादित्य योग बन रहा है। इसके साथ ही मेष राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रही है और कुंभ में शनि के होने से शश योग का भी निर्माण हो रहा है। ज्योतिषाचार्य सैयद इमरान बता रहे हैं कि राशि के अनुसार, कैसा बीतेगा ये सप्ताह।
मेष : मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ को लिए है। सप्ताह के प्रारंभ से ही आपको अपने कार्यों में मनचाही सफलता मिलती हुई नजर आएगी। अधिकारी वर्ग के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कामकाज का विस्तार करने की योजना को अमलीजामा पहनाते हुए नजर आएंगे। आप इस सप्ताह आपको अल्प परिश्रम से अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। नए व्यवसाय को प्रारंभ करने की योजना पर भी काम कर सकते हैं। खास बात यह कि इस प्रयास में आपके मित्रगण और परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।

>

उपायः प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में लाल पुष्प चढ़ाकर हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

वृषभ: वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सुख, संपत्ति और यश में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों की मनचाहे स्थान पर तबादले की मनोकामना पूरी होगी। पद में वृद्धि के पूरे योग बन रहे हैं तो वहीं बिजनेस करने वाले लोग किसी बड़े व्यावसायिक अनुबंध को कर सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। घर-गृहस्थी से जुड़े अधूरे काम पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी पुरानी समस्या का हल निकालने में आप कामयाब होंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर पूजा करें तथा तुलसी अथवा चंदन की माला से ॐ नमो नारायण मंत्र का जप करें।
 मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी काम को जल्दबाजी में करने बचना चाहिए अन्यथा आर्थिक और शारीरिक कष्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने अथवा उसमें लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा आप अपने बाॅस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने कार्य पर पूरा फोकस करना उचित रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान उनका मन अपने लक्ष्य से भटक सकता है।

उपायः प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा और उनकी चालीसा का पाठ और देवी के नर्वाण मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै‘ का अधिक से अधिक जप करें।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप बेरोजगार हैं और इन दिनों नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसे पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी से जूझना पड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी भावनाओं और क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति पर फोकस करना होगा, तभी मनचाही सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपका मन घर और बाहर दोनों जगह नहीं लगेगा। कार्य विशेष में अनिष्ट की आशंका से मन ग्रसित रहने के कारण आप अधिकांश समय खुद को परेशान पाएंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 
सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशानियां और चिंता लिए रह सकता है। सप्ताह के प्रारंभ में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान आपको छोटे से छोटे से काम को करने में अतिरिक्त समय लग सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिसके कारण आपके मन में थोड़ी हताशा रह सकती है। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्कता रहेगी। इस सप्ताह किसी से अधिक अपेक्षा न रखें अन्यथा उपेक्षा होेने पर आपको दुख मिल सकता है। सिंह राशि के जातकों को दूसरों पर निर्भर होने की बजाय अपने कार्य को खुद बेहतर तरीके से समय पर पूरा करने का प्रयास करना उचित रहेगा। सिंह राशि के जातक इस सप्ताह पूर्वाग्रह रखते हुए किसी के प्रति शंका न पालें। किसी परिजन अथवा मित्रगण की गलतियों को भुलाकर दोबारा मिलजुलकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को संवाद से दूर करने का प्रयास करें।

उपायः प्रतिदिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य की उपासना तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या : कन्या राशि के जातक इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्य को समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह साथी-संगी और परिजन आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और लक्ष्य विशेष की प्राप्ति सहायक बनेंगे। सप्ताह के प्रारंभ में किसी मांगलिक अथवा धार्मिक कार्य में सहभागिता के योग बनेंगे। इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ विशेष की यात्रा भी संभव है।नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह कामकाज का दबाव कम रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और आप पर आपके वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी कृपा बरसेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के पद में वृद्धि होगी। समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में आप अपने परिवार से जुड़ी किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने में कामयाब होंगे।

उपायः प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

तुला : तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में ही आपको कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान आपको अपने करियर और कारोबार से जुड़ा सुखद समाचार प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर तबादले अथवा पदोन्नति की कामना पूरी हो सकती है। पदोन्नति से न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि समाज में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के पूर्व में अपने कंपटीटर के साथ मुकाबला करना पड़ सकता है। हालांकि प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभ के नए अवसर को प्रदान करने वाली साबित होगी। इस दौरान आप किसी नये लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास कर सकते हैं। किसी योजना में अटका हुआ धन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के साधन बढ़ेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। घरेलू महिलाओं का मन पूजा-पाठ आदि में ज्यादा लगेगा। घर-परिवार में वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद बना रहेगा।

उपायः प्रतिदिन पूजा में गायत्री मंत्र का एक माला पाठ करें तथा शुक्रवार के दिन कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातक यदि इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति पर फोकस रखते हैं तो उन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह लोगों को मिलाजुलाकर चलना आपके लिए हितकर साबित होगा। यदि आप किसी अचल संपत्ति को खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो आपको इससे जुड़ी किसी भी डील को करने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लेनी चाहिए। आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आप सुख-सुविधा से जुड़ा कोई बड़ा समान खरीद सकते हैं। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए अधिक शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बाॅस से किसी कार्य विशेष के लिए शाबासी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

उपायः प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चने का भोग लगाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु : धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम’ का मंत्र हमेशा याद रखना होगा क्योंकि इस हफ्ते आपको जीवन से जुड़ी हुई तमाम बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य थोड़े देरी से पूरे होंगे और उसमें आपको तमाम तरह की अड़चन आ सकती है। कामकाज में मिलने वाली सफलता में देरी और उसमें धीमी गति के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस सप्ताह धन की आवक तो होगी, लेकिन खर्च की उससे ज्यादा अधिकता रहेगी। यदि आपके सगे-संबंधी अथवा प्रियजन किसी बात को लेकर नाराज चल रहे हैं तो आपको खुद पहल करके संवाद करना चाहिए। अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए रिश्तों में सुधार लाने का प्रयास करना उचित रहेगा। इस सप्ताह आपका विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको सही समय आने का इंतजार करना होगा अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है।
उपायः प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु और केले के पेड़ की पूजा तथा नारायण कवच का पाठ करें।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ को लिए हुए है। सप्ताह के प्रारंभ में घर-परिवार के किसी प्रिय सदस्य की सफलता से आपके मान-सम्मान और सुख में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से कोई बड़ा काम पूरा होगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। अचल संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपके द्वारा लिए गये उचि निर्णय की परिजन तारीफ करेंगे। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आप अपनी नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। हालांकि इस संबंध में कोई भी निर्णय को लेने से पहले स्वयं के चिंतन-मंथन के साथ शुभचिंतकों की सलाह लेना भी उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और आप अपनी बुद्धि और विवेक के बल से विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे।

उपायः प्रतिदिन हनुमत साधना एवं श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। 

कुंभ : कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में शार्टकट लेने और नियम-कानून को तोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें आर्थिक नुकसान झेलने के साथ शारीरिक एवं मानसिक कष्ट भी झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के प्रारंभ में संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान आपको घर और बाहर अपने प्रियजनों का सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा। ऐसे में आपको दूसरों के भरोसे रहने की बजाय अपने कार्य को समय पर बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। नौकरीपेशा लोग अपने काम में लापरवाही बरतने से बचें अन्यथा आपको अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस दौरान भावना में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी बुर्जुग सदस्य की सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। हालांकि आपको स्वयं की भी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए क्योंकि इस दौरान आप मौसमी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। पुरानी बीमारी दोबारा से उभरने की भी आशंका है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके सिर पर अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं। इस दौरान आपको अपने करियर और कारोबार में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए।

उपायः प्रतिदिन बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

मीन : मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। इस सप्ताह कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए छल-बल आदि सभी चीजों का प्रयोग करेंगे। खास बात यह कि आपके द्वारा किए गये प्रयास सफल भी साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में आप पर सीनियर और जूनियर दोनों मेहरबान रहेंगे। सप्ताह के प्रारंभ में आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह कारोबार में बड़े आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। बाजार में फंसा हुआ धन प्रयास करने पर निकल सकता है। कारोबार में विस्तार की योजना साकार होती नजर आएंगी। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में बड़ी सफलता की प्राप्ति के योग बनेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ रहेगा। यह समय धन और मान-सम्मान अर्जित करने की दृष्टि से अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से होगी। जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
उपायः प्रतिदिन माथे पर केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Post Views: 195
Previous Post

देवरिया हॉस्टल और प्रयाग राज हॉस्टल ने जीते लीग मैच

Next Post

गणतंत्र दिवस पर निकाली भगवान राम की भव्य शोभायात्रा

News Editor

News Editor

Related Posts

आगरा जागरण कलाकार समिति ने केला देवी पदयात्रियों के लिए लगाया भंडारा
धर्म

आगरा जागरण कलाकार समिति ने केला देवी पदयात्रियों के लिए लगाया भंडारा

by News Editor
March 14, 2026
जिसके सिर ऊपर तू स्वामी सो दुख कैसा पावे
धर्म

जिसके सिर ऊपर तू स्वामी सो दुख कैसा पावे

by News Editor
March 8, 2026
भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ श्रीराम कथा के मंगल कार्य
धर्म

भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ श्रीराम कथा के मंगल कार्य

by News Editor
March 5, 2026
शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का महाकुम्भ, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
धर्म

शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का महाकुम्भ, खूब उड़ा अबीर-गुलाल

by News Editor
February 28, 2026
आगरा नरेश की शोभायात्रा में तीन हजार निशानों से पटा मार्ग
धर्म

आगरा नरेश की शोभायात्रा में तीन हजार निशानों से पटा मार्ग

by News Editor
February 28, 2026
Next Post

गणतंत्र दिवस पर निकाली भगवान राम की भव्य शोभायात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category

  • Nagar nigam agra
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • देश विदेश
  • धर्म
  • पंचांग
  • फिल्मी दुनिया
  • बाजार भाव
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • साहित्य
  • हेल्थ

Browse by Tags

#agra nagar nigam # agra news #uttarpradesh news #agra news #agra collageagra #uttar pradesh # india #agra news #agra college agra #uttarpradesh news #agra news # agra nagar nigam #uttarpradesh news #agra news #agra police #uttarpradesh news #agra news #crime news #agra police #agra news #crime news # inda # pokice commisnar agra #agra news #crime news #uttarpradesh news #agra news #ganesh ram nagar sarsawtii school #agra news #khatu shayam #uttarpradesh #agra news #mayar agra #uttarapradesh #agra news #prelude pubic school #uttarapradesh #agra news #prelude public school # #agra news #sports news #uttarpradesh #agra news #uttapradesh news #agra news #uttarapradesh # agra news # uttarapradesh #agra police commissioner #agra news #uttarapradesh news #agra news #uttar pradeh news #agra news #uttarpradeh news # agra news # uttarpradesh # agra news # uttar pradesh #agra news #uttarpradesh #agra police #Agra news #uttarpradesh #crime news # agra news # uttar pradesh # india #agra news #uttarpradesh #india #agra news #uttarpradesh #janakpuri agra #agra news #uttarpradesh news #agranews #uttarpradesh news #agra news #uttar pradesh news #agra news #uttarpradeshnews #agra news #uttarpradesh news #agra collage agra #agra news #uttarpradesh news #agra college agra #agra news #uttarpradesh news #agra nagar nigam #agra news #uttarpradesh news #agra police #agra news #uttarpradesh news #mayar agra #agra news #uttarpradesh news #nagar nigam agra #agra news #uttarpradesh news #prelude pubic school #agra news #uttarpradesh news # sports news #sports news # uttarpradesh #agra news update #uttarpradesh news #weekly rashifal # weekly horoscope # india # weekly horoscope agra news Crime news
Facebook Twitter Youtube

Recent Posts

  • आगरा में इंडिया स्किल्स 2025-26 नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता का समापन
  • मिलन समारोह में फार्मासिस्टों ने खेली फूलों की होली
  • इसूजु मोटर्स इंडिया ने नए आॅथोराइज्ड सर्विस सेंटर के साथ किया सर्विस नेटवर्क का विस्तार

Categories

  • Nagar nigam agra
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • देश विदेश
  • धर्म
  • पंचांग
  • फिल्मी दुनिया
  • बाजार भाव
  • बिज़नेस
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • साहित्य
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2021 Baba News 24 .

No Result
View All Result
  • Login

© 2021 Baba News 24 .

  • देश विदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • खेल
  • फिल्मी दुनिया
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • Video

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In