



मनीष मिश्रा/बाबा न्यूज
खैरागढ़। प्रिंस एजू हब द्वारा प्रिंस ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इसमे ग्रीनलैंड कॉन्वेंट स्कूल खेरागढ़ के छात्र प्रिंस अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल ने 12th क्लास ग्रुप में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था की ओर से प्रिंस को 21 हजा रुपए का नकद पुरस्कार,अवार्ड किट और आई आई टी की कोचिंग में 100 प्रतिशत की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।होनहार छात्र की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक नरेंद्र बिंदल ,प्रधानाचार्य अशोक भदौरिया व समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है और छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
>