



महिला दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिया अपने हुनर का परिचय
राजकुमार इंदौलिया/ बाबा न्यूज
किरावली। तहसील क्षेत्र गांव पुरामना स्थित शांति देवी डिग्री कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में रंगमंच द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थाकर्मियों द्वारा विद्यालय के बालक-बालिकाओं के बीच इंस्पायर इनक्लूजन थीम पर पेंटिंग, कविता और भाषण प्रतियोगिता कराई गई। कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे-बच्चियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने हुनर का परिचय दिया। इसके बाद विषय विशेषज्ञों की न्यायिक मंडल द्वारा परिणाम की घोषणा की गई। प्रतियोगिता समापन के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही महिला शक्ति पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को अपने हक और अधिकार के लिए हमेशा आवाज बुलंद रखने का आह्वान किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल बच्चे-बच्चियों को स्कूल प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपसिंह इंदौलिया ने सम्मनित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विश्व में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर इस दिवस को मनाया जाता है। इस अवसर पर समाजसेवी रश्मि इंदौलिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपसिंह इंदौलिया, हेमलता, मंजू, पूजा, डोली, देवेंद्री, रिचा, पिंकी, प्रीति, नेहा, साक्षी, दीप्ति, श्रुति, अनीता, कशिश, अंजलि आदि मौजूद रहे।