



बाबा न्यूज
मई का आखिरी सप्ताह प्रेम संबंधों के मामले में मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए सबसे शानदार होगा। वृषभ राशि में सूर्य और बुध के संयोग से बुधादित्य राजयोग बनेगा। सूर्य और शुक्र के संयोग से शुक्रादित्य राजयोग बनेगा। शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। तीन राजयोग के शुभ संयोग से यह सप्ताह प्रेम संबंधों के मामले में बहुत शानदार होगा। ज्योतिषाचार्य और रत्न विशेषज्ञ सैयद इमरान बता रहे हैं मेष से मीन तक कैसा रहेगा सप्ताह। साथ हीअपनी राशि के अनुसार उपाय करके सप्ताह को बेहतर करें।
मेष: यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए ठीक रहेगा। इस सप्ताह आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे, जो आपके कार्यक्षेत्र में काफी सहायता करेगी। इस सप्ताह आपके बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। साथ ही इस सप्ताह कोई बड़ी खुशी आपके परिवार में आने वाली है, जिस कारण आप और आपका परिवार बहुत खुशी महसूस करेगा। इस सप्ताह आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको इस सप्ताह बड़ा मान-सम्मान प्राप्त होगा। साथ ही परिवार में चल रहे तनाव के माहौल में इस सप्ताह शांति देखने को मिलेगी। इस सप्ताह आप अपने नेचर से अपने बड़े रुके हुए कार्य पूर्ण कर सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी की माला से ‘ॐ हं हनुमते नम:’ मंत्र का एक माला जप अवश्य करें।
वृष: यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह कार्य की अधिकता के कारण अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिस कारण आपको शारीरिक थकावट महसूस होगी। इस सप्ताह आप अपने लिए थोड़ा आराम का समय जरूर निकालें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस सप्ताह परिवार के साथ आपका समय अच्छा बीतने वाला है। घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पत्नी से चल रहे विवाद दूर होंगे। बच्चों की शिक्षा के बारे में चल रही चिंता दूर होगी, जिस कारण आप मानसिक तौर से खुद के लिए शांति महसूस करेंगे। इस सप्ताह किसी पुराने मित्र से मिलना आपके लिए सुखद अनुभव रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
मिथुन: यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप मानसिक रूप से इस सप्ताह परेशानी महसूस करेंगे, जिसका एक कारण आर्थिक स्थिति होगी। इस सप्ताह कोई पुराना विवाद आपके सामने फिर से खड़ा हो सकता है, जिस कारण कुछ परेशानियां महसूस होगी। हो सकता है आप पर कोई झूठा आरोप प्रत्यारोप लगाए जा सकता है। पारिवारिक दृष्टि से इस सप्ताह आपको परिवार में सामंजस्य बनाने में कठिनाई महसूस होगी। पत्नी और बच्चों से मतभेद हो सकते हैं। साथ ही परिवार में पैतृक संपत्ति विवाद सामने आ सकता है, जिसके चलते परिवार में आपसी मनमुटाव की स्थिति बढ़ेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क: इस सप्ताह कर्क राशि वालों को संभल के रहने की आवश्यकता है, क्योंकि इस सप्ताह आपकी वाणी आपका बना बनाया काम बिगाड़ सकती है। अच्छा होगा अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं। इस सप्ताह आपका अपने सहयोगियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है, जिस कारण कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं उपस्थित होंगे। पारिवारिक दृष्टि से इस सप्ताह कुछ बातों को लेकर परिवार में मतभेद उत्पन्न हो सकता है, जिस कारण आप कुछ परेशान रहते हैं। बच्चों की पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगी। अतिरिक्त लोन व उधार धनराशि देने के लिए आप कुछ परेशान रह सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित करके शिव महिम्नस्तोत्र का पाठ करें।
सिंह: यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छा रहने वाला है। यह समय आपके लिए अनुकूल है। इस सप्ताह आप जो भी प्लान करेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आपको अपने मित्रों-परिवारजनों से आर्थिक मदद कार्यक्षेत्र में मिल सकती है, जिससे आप अपना कोई निजी बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। इस सप्ताह मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इस सप्ताह बच्चों की पढ़ाई के लिए चल रही टेंशन दूर होगी। साथ ही व्यापार के लिए दिए गए उधार धनराशि को वापस करने में आप सफल होंगे, जिससे आपका मन शांत होगा और आप आर्थिक बोझ से खुद को हल्का महसूस करेंगे।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
कन्या : यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही आपको किसी विशिष्ट लाभ की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आप कुछ नया करने का मन बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में इस सप्ताह आपको विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आपको अपने व्यवहार में कुछ परिवर्तन करने की आवश्यकता है। ऐसा करने से आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। अच्छा होगा सभी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार-बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। साथ ही बच्चों और पत्नी के लिए बड़ी शॉपिंग इस सप्ताह आप कर सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन होगा।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाकर भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
तुला : यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। आप इस सप्ताह कुछ पारिवारिक समस्याओं से घर सकते हैं, जिस कारण आप मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आएंगे। साथ ही इस सप्ताह आप अपनी निजी लाइफ में कुछ परेशानियां महसूस करेंगे। इस सप्ताह अपना कोई भी डिसीजन अपने परिवार पर न थोपें, नहीं तो आप बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। परिवार के लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। अच्छा होगा अपने परिवार के साथ समस्याओं को निपटने के लिए बैठकर बातचीत करें। इस सप्ताह आपका कोई मित्र आपको बड़ा धोखा दे सकता है, जिस कारण व्यापार-व्यवसाय में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने श्रीयंत्र की पूजा करें तथा शुक्रवार के दिन के किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें।
वृश्चिक: यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप प्रसन्न महसूस करेंगे। इस सप्ताह आपके कुछ नए काम बन सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही सप्ताह घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। इस सप्ताह आप अपनी फैमिली के साथ मिलकर परिवार के लिए कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिसका असर आपके पूरे परिवार पर दिखाई देगा। साथ ही भविष्य के लिए बड़ी निधि जमा कर सकते हैं, जो आगामी समय में आपके लिए लाभदायक होगी। इस सप्ताह बच्चों की पढ़ाई के सिलसिले में स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। साथ ही पार्टनर से चल रही दूरियां इस सप्ताह कम होगी। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमत साधना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु: इस सप्ताह सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। एक पॉजिटिव एनर्जी के साथ इस सप्ताह आप कार्य करने वाले हैं, जिससे आपको हर क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। इस सप्ताह आप कोई नया काम अपने मित्रों के साथ मिलकर शुरू कर सकते हैं, जिसमें सफलता के योग प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिलने वाली है, जिसका आप कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं। पारिवारिक दृष्टि से इस सप्ताह घर में खुशियों का वातावरण दिखाई देगा। मेहमानों का आवागमन लगा रहेगा। साथ ही पत्नी बच्चों के लिए शॉपिंग करना वे उनके साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। इस सप्ताह आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं तथा भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
मकर: यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपका कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है, जिस कारण आप राहत की सांस लेंगे। न्यायालय पक्ष में आपको विजय प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपका कोई पुराना कार्य जो अधूरा पड़ा है, इसकी शुरूआत हो सकती है। साथ ही आर्थिक तौर से इस सप्ताह आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है। इस सप्ताह में आपको अपनी पैतृक संपत्ति में आपका अधिकार प्राप्त हो सकता है। साथ ही भविष्य हेतु आप अपने लिए प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। सप्ताह की उत्तरार्ध में कुछ छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें। शनिवार की शाम को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।
कुंभ : इस सप्ताह आप कुछ आर्थिक समस्याओं में उलझ सकते हैं, जिस कारण आप अपनी लाइफ में परेशानी महसूस करेंगे। इस सप्ताह लोन और दूसरों के पैसे देने के चलते आप परेशान रहेंगे। साथ ही कहीं अपमान का सामना भी करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्थिति संभालती दिखेगी। इस सप्ताह सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके वर्चस्व में कमी आएगी। परिवार में आपसी तनाव की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी और बच्चों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। इस सप्ताह कोई बड़ा जोखिम कार्यक्षेत्र में न उठाएं, नहीं तो भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
मीन: यह सप्ताह आपके लिए कुछ नई आशा लेकर आने वाला है। बहुत दिनों से आप जो परेशान चल रहे हैं। उन परेशानियों से आपको निजात मिल सकती है। साथ ही आपको कोई बड़ा काम किसी अपने के माध्यम से इस सप्ताह मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस सप्ताह सामाजिक क्षेत्र में आपके व्यवहार के कारण आपको लाभ होता दिखाई देगा। आपके शत्रु भी आपके पक्ष में आ सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह ठीक रहेगा। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। आपसी मतभेद दूर होंगे व परिवार में पुराने विवाद को खत्म करके आपसी सामंजस्य बनाने में आप सफल होंगे।
उपाय: प्रतिदिन केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं तथा भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।