



बीच सड़क पर हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत
सूचना देने के 2 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची
इस्माइल खान /बाबा न्यूज
कागारौल। ताजनगरी आगरा के थाना क्षेत्र कागारौल का मामला,तारीख पर कोर्ट जा रहे युवक को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच सड़क हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। बुधवार की सुबह बाइक सवार हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गए। गोली लगने से युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। उसके भाई ने पुलिस को सूचना दी। सूचना देने के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना कागारौल थाना क्षेत्र के दिगरौता नहर के पास की है। थाना क्षेत्र के नगला बृजा निवासी महेंद्र सिंह अपने भाई राकेश बघेल (45) के साथ सुबह 7:15 बजे घर से कोर्ट जाने के लिए थे। उन्हें एक मामले की तारीख पर कोर्ट पहुंचना था। दिगरौता नहर के पास 7:40 बजे पल्सर बाइक से हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली राकेश के पीठ पर लगी। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। महेंद्र ने बताया कि हम लोग कोर्ट जा रहे थे। रास्ते में भाई राकेश को गोली मार दी गई। हमने पुलिस को सूचना दी। सूचना देने के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावरों की जांच में जुटी।