



मनीष मिश्रा/ बाबा न्यूज
खैरागढ़। एसीपी इमरान अहमद ने मोहर्रम के पर्व पर निकाले जाने वाले जुलूस के मार्ग का देर रात जाकर निरीक्षण किया। कानून व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही धर्म गुरुओं से वार्ता कर शांति व्यवस्था एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाए जाने पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि त्यौहार को शांति के साथ मनाया जाए। प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं पूरी की गयी हैं। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी देवकरण पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
>