



बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद आगरा संस्कार, मुख्य शाखा, द्वारा एक बृहद रूप से वृक्षारोपण का आयोजन ड्रीम एवेन्यू कॉलोनी, फिरोजाबाद रोड पर किया गया, जिसमें विभिन्न फलों के लगभग 200 पोधो का वृक्षारोपण किया गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल चैंबर के अध्यक्ष अतुल गुप्ता रहे और साथ ही संस्कार शाखा की सदस्यता ग्रहण की। पर्यवेक्षक के रूप में भारत विकास परिषद के चंद्रवीर फौजदार उपस्थित रहे। शाखा के संरक्षक के डी गुप्ता द्वारा वृक्षों का जीवन में महत्व बताया। अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव जतिन अग्रवाल ने किया। कोषाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने सभी सदस्यो को पोधा वितरण किये। संस्कार शाखा के पर्यावरण प्रमुख आर एम कपूर व कार्यक्रम संयोजक संजय गुप्ता कार्यक्रम प्रभारी के के अग्रवाल रहे।
कार्यक्रम में ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश बंसल, संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, यू डी शर्मा, मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, जे पी बंसल, श्याम किशोर गर्ग, प्रशांत अग्रवाल, तरुण मित्तल, रश्मि अग्रवाल उर्मिला बंसल आदि बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।