बाबा न्यूज
आगरा। सावन माह में बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त जन पैदल गंगा जी से जल लाकर अर्पित करते है। गंगा जल लाने वालो की सुरक्षा का इंतजाम न होने से आये दिन हादसे हो रहे है। बीती रात कासगंज से कांवड़ लेकर आ रहे दो कांवड़ियों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं दूसरी ओर थाना डॉकी क्षेत्र में यह काबडिये की मैक्स से गिरकर मौत हो गई।
आगरा ग्वालियर हाईवे पर बीती देर रात अज्ञात वाहन ने दो कांवड़ियों को रौंद दिया। हादसे की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि वे कासगंज से कांवड़ लेकर आ रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।
ये हादसा ग्वालियर हाईवे पर कुनाल कॉलेज के पास हुआ। दोनों कांवड़िए कासगंज के सोरों से कांवड़ लेकर आ रहे थे। रात में अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जब तक उपचार के लिए अस्पताल भेजा जाता, तब तक उनकी सांसें थम गईं। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त के बाद घरवालों को सूचना दे दी। मृतकों की शिनाख्त मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी के कस्बा बैराड के रहने वाले रविन्द्र पुत्र दोलत राम उम्र 24 वर्ष और जियानी पुत्र करनू उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों अपने 12 साथियों के साथ कासगंज के सोरों से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। वो दो दिन पहले घर से निकले थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कांवड़ियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों के साथी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढे चार बजे हुआ। सभी लोग कांवड़ के साथ हाईवे के किनारे चल रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। गांव गोबरा निवासी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि रविन्द्र अपने पिता दौलतराम के अकेले ही पुत्र थे। उनका एक 5 वर्षीय बेटा और तीन साल की बेटी है।