



बाबा न्यूज
आगरा। जनपद के थाना सिकंदरा क्षेत्र में यमुना में नहाने गया युवक लापता हो गया। उसकी साइकिल घाट किनारे खड़ी मिली। लोगों ने डूबने की आशंका जताई। जानकारी मिलने पर घरवाले रोने बिलखने लगे। यमुना में डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
सिंकदरा थाना की रूनकता चौकी क्षेत्र के जाटव बस्ती निवासी बहादुर सिंह सुबह करीब आठ बजे यमुना नहाने गया था। काफी देर तक नहीं लौटा। इस पर घरवालों ने खोजना शुरू किया। घाट पर पहुंचे तो साइकिल खड़ी मिली।
सूचना पर तहसील प्रशासन और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। युवक के यमुना में डूबने की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार को गोताखोरों द्वारा धारा में युवक की खोज की जाएगी।
>