



अवंतीबाई लोधी की निकाली ऐतिहासिक शोभायात्रा
मनीष मिश्रा/ बाबा न्यूज
आगरा। अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के तत्वावधान में लोधी कुल गौरव रानी अवंतीबाई लोधी की 193वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में सैया में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा व लोधी भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी,जिलाध्यक्ष भाजपा गिर्राज कुशवाह,विधायक खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाह व क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रशांत पौनिया ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजीलाल राजपूत ने व संचालन डॉ. सुनील राजपूत ने किया। जिला महामंत्री युवा महासभा राहुल राजपूत ने बताया कि खेरागढ़ विधानसभा में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रथम प्रतिमा की स्थापना समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी के द्वारा कराई गई है। लोधी भवन का निर्माण विधायक भगवान सिंह कुशवाह द्वारा कराया गया है।
अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द लोधी ने कहा कि लोधी समाज के युवाओं को अपने सम्मान व स्वाभिमान के लिए एकत्रित होने की जरूरत है। तभी समाज का समग्र विकास होगा।
विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने कहा कि लोधी समाज का इतिहास सदैव गौरवशाली रहा है,जिसमें अनेक देशभक्तों ने जन्म लिया जिन्होंने देश के सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में भी गुरेज नहीं किया। एसी ही महान शख्सियत अवंतीबाई लोधी थी जो कुछ साथियों के साथ ही अंग्रेजी फौज से भिड़ गयी थी। एसी वीर नारी से आक समाज के सभी वर्गो के युवाओं को शिक्षा लेनी चाहिए देश का सम्मान पहले है बाकी सब उसके बाद है।
ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रशांत पौनिया ने कहा कि आज युवाओं को अवंतीबाई लोधी के राष्ट्र के लिए योगदान को अपने जीवन में उतार कर समाज व राष्ट्र के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने चाहिए।
जिलामंत्री भाजपा डॉ.सुनील राजपूत ने रानी अवंतीबाई लोधी के इतिहास पर प्रकाश डाला। प्रमुख रूप से पीतम सिंह लोधी,हरिओम लोधी, उमेन्द्र राजपूत जिलाअध्यक्ष,बांकेलाल लोधी,पवन चौधरी,नेत्रपाल वर्मा,भूरी सिंह राजपूत,अभिषेक राजपूत,संतोष राजपूत ,चंदू राजपूत,निहाल सिंह भोले,सुख सिंह प्रधान, राजेन्द्र प्रधान,देवेंद्र लोधी,ओमप्रकाश प्रधान,रवि राजपूत,पंकज,केदार लोधी,वीरेंद्र लोधी,मिथुन राजपूत,अमन लोधी,दिनेश लोधी,दामोदर लोधी,मुलायम सिंह राजपूत,पुष्पेंद्र लोधी,मिथुन . गोपाल भगत जी. गोबिंद प्रधान . डाक्टर बिजेंद्र , बलवीर सिंह . कमल सिंह प्रधान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।