



प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक
बाबा न्यूज
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल प्रांगण में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, निदेशिका सुनीता गुप्ता, शलभ गुप्ता, ईशा गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव एवं सभी शिक्षकों के रेड कारपेट पर स्वागत के साथ हुआ। निदेशक, प्राचार्य तथा समस्त शैक्षणिक समन्वयिकावृंद ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के 137 वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
प्राचार्य ने समस्त शिक्षकों को कर्तव्य निर्वहन करने के लिए शपथ ग्रहण कराई गई। सत्र 23-24 में विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से गीतिका सहगल, रुचि वर्मा, खुश्बू तुलसानी, शालिनी पंजवानी व आनंद अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
अंतर्सदनीय मूक अभिनय (पैंटोमाइम) प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें निर्णायक मंडल में रुचि सचदेवा (जनरल मैनेजर जीएलए यूनिवर्सिटी), रितु गुप्ता (केक हाउस की स्वामिनी) व सुषमा गुप्ता (आगरा गायनिक समिति की अध्यक्षा) उपस्थित रहीं।
पैंटोमाइम प्रतियोगिता के विजेता
प्रथम – फीनिक्स, द्वितीय- एंड्रोमेडा, तृतीय- पेगेसिस व चतुर्थ- ओरायन। आकर्षक परिधान के लिए शिक्षक- रूपाली शर्मा और आनंद अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के छात्र प्रमुख पलिन विक्रम सिंह तथा छात्रा प्रमुख आराध्या जैन ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्रों के द्वारा शिक्षकों के लिए दिन को विशेष बनाने के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल वरादा व सृष्टि के द्वारा आयोजित किए गए तथा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की मधुर प्रस्तुतियाँ दी गईं।
विद्यार्थी को शिक्षक का सम्मान करना चाहिए: डॉ. सुशील गुप्ता
डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में शिक्षकों तथा माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। उनके द्वारा कही गई बातों को जीवन में अपनाने से निश्चित ही सफलता मिलती है।
निदेशिका सुनीता गुप्ता के द्वारा मनोरंजक तंबोला खेल खिलाया गया। छात्रा प्रमुख आराध्या जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा आयुषी वर्मा, कृषिका पाल, एंजेल गुप्ता और इशिता सिंह ने किया। अंत में स्वादिष्ट भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।