



रास्ते में सुरक्षित हुई डिलीवरी, दोनों लोग सुरक्षित
अवधेश तोमर/ बाबा न्यूज
पिनाहट। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई एंबुलेंस सेवा का फायदा महिलाओं को मिल रहा है और उनकी जान भी सुरक्षित बच रही है। एंबुलेंस में ही अस्पताल जाते समय एक महिला का प्रसव हुआ जिसमें महिला ने सुरक्षित दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। महिला को सुरक्षित बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नीतू देवी उम्र 22 पत्नी हरि सिंह निवासी गांव सुख तालपुरा पिनाहट को शुक्रवार को डिलीवरी के लिए पीड़ा हुई जिस पर परिजनों द्वारा डिलीवरी के लिए महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस 102 को सूचना दी गई। गांव में ईएमटी विकास कुमार एंबुलेंस के साथ पहुंचे महिला को परिजनों के साथ डिलीवरी के लिए अस्पताल एंबुलेंस द्वारा ले जा रहे थे। तभी रास्ते में महिला नीतू को अधिक प्रसव पीड़ा हुई। और उप स्वास्थ्य केंद्र राटौटी पर एंबुलेंस रोककर एएचएम रामजा ने एंबुलेंस में ही महिला की डिलीवरी की गई। जिसमें महिला ने दो जुड़वा बच्चे एक लड़की और लड़का को जन्म दिया। दोनों बच्चों की सुरक्षित डिलीवरी की गई। और महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार किया गया। महिला के परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों का धन्यवाद किया है।