



महिलाओं के साथ हो रहे अपमान को सहन नहीं किया जाएगा: रुपाली दीक्षित
बाबा न्यूज
फतेहाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार फतेहाबाद विधान सभा के ग्रामसभा डौकी कमलेश दीक्षित मार्केट में संपन्न हुई। अध्य़क्षता मान सिह बघेल ने की। पीडीए पंचायत का आयोजन फतेहाबाद विधानसभा की पूर्व विधायक प्रत्याशी रूपाली दीक्षित ने किया गया।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा समाजवादी पार्टी संविधान को बचाने की लडाई लड़ रही है समाजवादी पार्टी में पीडीए के लोगों का सम्मान है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश अनुसार पीडीए पर्चा को घर-घर तक पहुंचाने का काम चल रहा है आज इस वर्तमान सरकार में किसान नौजवान छात्र महिला सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूपाली दीक्षित ने कहा समाजवादी पार्टी में महिलाओं का सम्मान है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। फतेहाबाद विधानसभा में किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न एवं फर्जी मुकदमे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे मैं हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए खड़ी रहूंगी।
इस अवसर पर जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, प्रदेश सचिव ममता टपलू, राजेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति, देवेंद्र यादव, श्याम भोजवानी, अखिलेश यादव मेहताब गुर्जर, मानवेंद्र सिंह, रविन्द्र ठाकुर अंकुर चौहान आदि लोग मौजूद रहे।