



आगरा किले में किया गया शिवाजी जयन्ती का आयोजन
सिर पर पगड़ी बांध कर किया अतिथियों का स्वागत
बाबा न्यूज
आगरा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने मुगलकाल में घटी घटना के इतिहास के पन्नों को पलटते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमें स्वाभीना सिखाया। अजिंक्य देवगिरि प्रतिष्ठान द्वारा महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से आगरा किले में आयोजित शिवजयन्ती में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए शिवाजी के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी जान की परवाह किए बगैर शिवाजी महाराज ने औरंगजेब को बताया था कि कि मैं राजा हूं और मेरे साथ एक राजा की तरह व्यवहार होना होना चाहिए। यह स्वाभीमान उन्होंने हमें सिखाया। अपना शौर्य दिखाते हुए औरंगजेब की कैद से आगरा किले से छूट कर निकले और वापस स्वराज्य स्थापित किया। देश के इतिहास को बदला है। सम्भाजी नगर के विनोद पाटिल को आगरा किले में शिवजयन्ती के आयोजन के लिए इसके लिए शुभकामनें दीं। छत्रपति शिवाजी के इतिहास को गागृत करने व उनसे प्रेरणा लेने के लिए हम सब यहां एकत्र हुए हैं। आगरा किले में आयोजन की अनुमति के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ देवेन्द्र फड़णवीस ने शिवाजी महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उनका स्वागत स्वागत अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान, महाराष्ट्र के अध्यक्ष विनोद पाटिल साफा पहनाकर किया। इस अवसर पर सांसद एसपी सिंह बघेल भी मौजूद थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रतापराव जाधव, केंद्रीय मंत्री आयुष (स्वतंत्र कार्यभार) रावसाहेब दानवे माजी केंद्रीय मंत्री,महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार, महाराष्ट्रके उद्योग और मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत, विधायक डॉ.परिणय फुके,केंद्रीय राज्यमंत्री मत्सव्यवसाय, पशुसंवर्धन और दुग्ध विकास एस.पी.एस बघेल, राजकुमार चाहर सांसद फतेहपुर सिकरी, पृथ्वीराज झाला, शुभम थोरात, प्रशांत हरणे, रितेश नाटा, पृथ्वीराज झाला, शुभम थोरात, प्रशांत हरणे आदि उपस्थित थी।