



बाबा न्यूज
आगरा। पिताजी स्व. सतीश चंद्र गुप्ता एवं माताजी स्व. श्यामा गुप्ता की स्मृति को जीवंत बनाए रखने हेतु उनकी प्रतिमा का अनावरण 16 मार्च को प्रातः 11 बजे प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। यह जानकारी उनके पुत्र डॉक्टर सुशील गुप्ता ने दी है।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभव अभिव्यक्ति के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में अपराह्नकालीन भोज में आप परिवार सहित आमंत्रित हैं।
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉक्टर सुशील गुप्ता ने सभी से अनुरोध किया है कि अतः इस संदेश को ही हमारा व्यक्तिगत आग्रह समझकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ। बताते चलें कि पूर्व विधायक स्वर्गीय सतीश चंद्र गुप्ता समाज सेवा से जीवन पर्यन्त जुड़े रहे। यह संस्कार उन्हें अपने पिता से मिला था। शिक्षा के माध्यम से समाज में अलख जगाने ने के लिए उन्होंने पहल की थी। इसी का परिणाम है कि आज उनके सभी शिक्षण संस्थान विराट वट वृक्ष के रूप में खड़े हैं।