



करीब एक दर्जन गाड़ियों को तोड़ा, पांच दर्जन से अधिक कुर्सियों को किया तहस नहस
हमले में आठ दरोगा और 13 पुलिसकर्मी हुए चुटैल, सभी का किराया गया मेडिकल
बाबा न्यूज़
आगरा। समाजवादी पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता रामलीला सुमन के आवास पर करणी सेऊ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर के बाहर खड़ी एक दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की। वहां पर रखी 5 दर्जन कुर्सियां भी तोड़ दी। इस दौरान सुरक्षा के लिए लगे पुलिस कर्मियों की करणी सेवा के पदाधिकारियों से झड़प भी हुई। इस मामले में कई दरोगा और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने करणी सेना के पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया है।
सुलहकुल की नगरी में प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज आए हुए थे। उनके जाने के बाद करणी सेना के पदाधिकारियों ने सपा सांसद राम जी लाल सुमन के घर पर हमला बोल दिया। उस समय संसद अपने घर पर नहीं थे। करणी सेना के कार्यकर्ता बुलडोजर के साथ संजय प्लेस स्थित संसद के आवास पर पहुंचे। सबसे पहले करणी सेना के पदाधिकारियों ने पुलिस की बेरीकेटिंग तोड़ दी। इस दौरान पुलिस की करणी सेना के पदाधिकारियों से झड़पे भी हुई। पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी बना दिया है। शहर के कई थानों का कोर्स संजय प्लेस में पहुंच गया है।
पथराव में सांसद के घर के खिड़की दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए और शीशे टूट गए हैं। पुलिस ने आक्रोशित करणी सेना कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की तो पुलिस पर ही हमला कर दिया गया। इससे इंस्पेक्टर हरी पर्वत सहित आठ दारोगा और दर्जनभर पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसी तरह सभी को खदेड़ा। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इलाके को छावनी बना दिया गया है। कई थानों की फोर्स पहुंच गई है।
राणा सांगा पर बयान के बाद से ही करणी सेना समेत कई संगठन सपा सांसद के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। धरना प्रदर्शन का दौर भी चल रहा था। करणी सेना ने सांसद के आवास पर पहुंचकर विरोध का ऐलान किया था। इसे देखते हुए पुलिस भी सुबह से तैनात थी। उस समय कुछ लोग जुटे लेकिन पुलिस के समझाने पर चले गए। दोपह करीब डेढ़ बजे तक सबकुछ ठीक रहा। वहां से पुलिस भी हटने लगी। इसी बीच करीब पौने दो बजे अचानक सैकड़ों करणी सेना के कार्यकर्ता सपा सांसद के घर की ओर कूच करने लगे। पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें रोकने की कोशिश की। जगह जगह बैरिकेडिंग लगाई लेकिन रोकने में सफल नहीं हो सके। बैरिकेडिंग गिराते हुए कार्यकर्ता सांसद के घर पहुंच गए और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। उनके आवास के गेट को तोड़कर कार्यकर्ता परिसर में घुस गए।
सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर करणी सेना के हमले में एक इंस्पेक्टर, आठ दरोगा सहित 13 पुलिस कर्मी जख्मी हुए हैं। सभी ने मेडिकल कराया है। पुलिस इस मामले में एक मुकदमा अपनी तरफ से दर्ज कर रही है। एक तहरीर सपा सांसद के बेटे रणजीत सुमन ने दी है।
हमले के समय इंस्पेक्टर आलोक कुमार, एसआई गौरव गुप्ता, एसआई प्रशांत, एसआई योगेश कुमार, एसआई अंकुर राठी, एसआई अभिषेक ठाकुर, एसआई अनुपम, एसआई विपिन, सिपाही सुधीर, हरेंद्र, देशराज, देवेंद्र कसाना मौजूद थे। सभी को चोटें आई हैं। किसी के हाथ में कांच लगा था तो किसी के सिर, हाथ, पैर और पीठ में पत्थर लगे।
एसीपी हरीपर्वत आदित्य ने बताया कि जख्मी पुलिस कर्मियों ने मेडिकल कराया है। एक मुकदमा पुलिस की तरफ से लिखा जाएगा। एक तहरीर सपा सांसद के बेटे ने दी है। अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी के साथ बातचीत में तय होगा कि मुकदमा किस पुलिस कर्मी की तहरीर पर लिखा जाएगा। पुलिस ने देर रात तक करणी सेना के करीब 19 कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया था। इनमें से भी गिरफ्तारी के दौरान कुछ जख्मी हुए हैं।
मेरा इरादा किसी को अपमान करने का नहीं था : रामजीलाल सुमन
आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने बुधवार को यहां उनके निवास पर करणी सेना द्वारा किए गए बवाल के बाद पत्र जारी कर सफाई दी।
सपा सांसद ने कहा कि मुझे दुःख है कि मेरे इस वक्तव्य से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं, जबकि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मुझे इसका खेद है। मैं सभी जाति, वर्गों एवं संप्रदायों का सम्मान करता हूं। उन्होंने लिखा है कि राजपूत समाज के गौरव की अनेक गाथाएं हैं। सामाजिक संरचना में उनका योगदान उल्लेखनीय है। सपा सांसद ने पत्र में कहा कि राज्यसभा में वक्तव्य के दौरान उनके कहने का आशय था कि हमें इतिहास के दबे मुर्दों को पुनर्जीवित नहीं करना चाहिए। इसके विपरीत मेरे वक्तव्य की मूल भावना छोड़कर अनेक विवाद उत्पन्न किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन समाजवादी विचारधारा के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा है।