



पार्वती घाट पर हुआ यमुना महारानी का हुआ दिव्य चुनरी मनोरथ
बाबा न्यूज
आगरा। यमुना महाआरती आयोजन समिति के द्वारा युमनोत्सव के अंतर्गत बल्केश्वर स्थित पार्वती घाट पर श्री यमुना महारानी का दिव्य चुनरी मनोरथ आयोजन हुआ। हजारों मीटर लम्बी साड़ियों से बनी आकर्षक को आपस में जोड़कर नावों में बैठकर यमुना के एक तट से दूसरे तट तक ले जाकर चुनरी पहनाई। चुनरी मनोरथ के दौरान दृश्य इतना मनोहारी लग रहा था मानो यमुना जी रंग बिरगें वस्त्र ओड़ कर अपने भक्तों को दर्शन दे रही हो। भक्त चुनरी मनोरथ के दौरान पूरी तरह यमुना जी की भक्ति में डूबे नजर आए।
संस्थापिका नीतू शर्मा ने बताया कि यमुना जी कभी भी अपवित्र नहीं हो सकती। वर्तमान में वह प्रदूषित हो चुकी है। प्रशासन तथा आम जन मानस को मिलकर साफ-स्वच्छता का ध्यान रखना होगा। जिससे यमुना जी को पुराने दिव्य स्वरूप में वापस लाया जा सके। अध्यक्ष हर्षदत्त शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम पार्वती घाट पर सभी लोगों ने मां यमुना को साड़ी अर्पण की उसके बाद सभी ने मां यमुना की आरती की इस आयोजन में अध्यक्ष हर्ष दत्त शर्मा, रिंकू वर्मा ,अमित सिंगल, संजय गोयल ,विकास अग्रवाल, धीरू गोयल ,अभिषेक जैन, सारिका रानी ,प्रीति अवस्थी, श्वेता, भावना, हर्ष ,धवन ,पूजा, सुनीता ,संगीता, रमा गुप्ता, आदि यमुना भक्त उपस्थित रहे।