



हनुमान जन्मोत्सव पर मंगल गीतों के साथ महिलाओं ने लगाई राम नाम की मेहंदी
नृत्य भक्ति संगीत और जय जयकार से भक्तिमय हुआ माहौल
आज होगा विशाल भंडारा झांकियों का होगा स्वागत
बाबा न्यूज
आगरा। भगवा वस्त्र पहने महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ हनुमान जन्मोत्सव से पूर्व प्रभु श्री राम नाम की मेहंदी हाथों पर रचाई। श्री हनुमान जन्म महोत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 7 स्थित अंजनी धाम पर गीत संगीत और नृत्य के साथ माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर हर महिला के मन में भगवान श्री राम और हनुमान के प्रति अटूट आस्था की झलक दिख रही थी। सभी महिलाओं ने एक दूसरे के कलात्मक मेहंदी लगाई और कई महिलाओं ने श्री राम सीता भी लिखवाया।कार्यक्रम संयोजक मुकेश पालीवाल ने बताया कि 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अंजनी धाम पर प्रातः हवन पूजन के साथ दोपहर 12:00 बजे से दिव्य 56 भोग के दर्शन शाम 5:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व महिला भक्त मंडल द्वारा हनुमान जी के आराध्य प्रभु श्री राम नाम की मेहंदी महिलाओं ने अपने हाथों पर लगाई है। समिति के अध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया इस बार पूरे आवास विकास क्षेत्र को विशेष लाइटिंग से सजाया गया है।क्षेत्र में घर-घर और धर्मस्थलों पर श्री राम नाम की पताका लगाई गई हैं । शनिवार को हनुमान जी की विशाल शोभायात्रा निकलेगी और महाआरती और भजन संध्या, अखंड रामायण पाठ,सुंदरकांड और हनुमान स्तुति होंगी।
धार्मिक प्रस्तुति के साथ झांकियों का होगा भव्य स्वागत
समिति के स्वागत अध्यक्ष मनीष गर्ग ने बताया विश्व हिंदू परिषद के द्वारा सुनील पाराशर के नेतृत्व में अग्रसेन डेरी बोदला से 51 झांकियों के साथ शोभायात्रा आवास विकास क्षेत्र में भ्रमण कर शाम 7:00 बजे अंजनी धाम पर पहुंचेगी। समिति की ओर से सभी झांकियां का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस बार हनुमान जन्मोत्सव में क्षेत्र के बुजुर्गों के साथ प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
अध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि मुख्य जयंती वाले दिन सुबह 10 बजे से सामूहिक यज्ञ होगा। दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक भजन कीर्तन और झांकियां निकाली जाएंगी। इसी के साथ शाम 5:00 बजे से भंडारा चलेगा। इस दौरान श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा का पाठ होगा और महाआरती होगी।
छप्पन भोग फूल बंगले के साथ होंगे अंजनी सुत के दिव्य दर्शन
समिति के महामंत्री हरपाल सिंह और राकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया इस बार हनुमान जन्म महोत्सव के अवसर पर हनुमान जी के 56 भोग विशाल फूल बंगला और शाम 5:00 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को राम मय बनाने के लिए घर-घर धर्म ध्वजा लगाईं है।
इन महिलाओं ने लगाई मेहंदी
श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर महिला भक्त मंडल द्वारा मंजू यादव, पूजा गुप्ता, अंजू गुप्ता, सर्वेश उपाध्याय, राखी कुशवाहा, लक्ष्मी पालीवाल, रेनू भदोरिया, , गीता पालीवाल, जया पालीवाल सुमन शर्मा, सुनीता भदोरिया, सर्वेश उपाध्याय, नीरू अनीता रूपाली गुप्ता, शशि वाला,सहित सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस मौके पर प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष मनीष सिंह, संयोजक मुकेश पालीवाल, मनीष गर्ग, हरपाल सिंह, राकेश गुप्ता, हेमंत जग्गी, रूचिन अग्रवाल, विपिन शर्मा, ऋषभ चोपड़ा, निशान सिंह संजीव शर्मा , सहित राम भक्त मौजूद रहे।