



बाबा न्यूज
आगरा। राष्ट्र पुरुष महाराणा प्रताप के गूंजते जयकारों। हाथों में भगवा ध्यज और वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि के साथ भारत माता का उद्घोष। कुछ इसी भक्ति भाव और देश प्रेम के साथ क्षत्रिय सभा जिला आगरा द्वारा महाराणा प्रताज की जयन्ती मनायी गई। यमुना किना स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर महाराणा प्रताक की प्रतिमा का विधि विधान से पूजन किया गया। प्रतिमा को पुष्पों से सजाया गया। हवन कर देश के वीर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
सभा के जिलाअध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार व जिला महामंत्री गजेन्द्र सिंह परमार बताया कि देश में विषम परिस्थितियों और सुरक्षा दृष्टि से क्षत्रिय सभा जिला आगरा द्वारा शोभायात्रा को स्थगित कर हवन व महाराणा प्रतार की प्रतिमा का पूजन कर ही जयन्ती मनायी गई। कहा कि राष्ट्रहित व राष्ट्र सुरक्षा सर्वोपरि है। राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महाराणा प्रताप की जयन्ती के मौके पर भारत की रक्षा करते हुए शहीद हुए पांच वीर जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। कमला नगर शाखाध्यक्ष गौरव परमार ने कहा कि देश की जनता भारत सरकार के साथ है। जो भी भारत के स्वाभिमान को ललकारेगा, देश की बच्चा-बच्चा और सेना उसका मुंह तोड़ जवाब देगी। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी कायर पाकिस्तान व आतंकियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि महिलाओं को कमजोर समझने वाले कभी तरक्की नहीं सकते। इस अवसर पर हवन के साथ विश्व व भारत की सुरक्षा की भी कामना की गई। मुख्य रूप से क्षत्रिय सभा के संरक्षक विजय पाल सिंह चौहान, संयोजक आरपी सिंह जादौन, कपूर चंद सिकरवार, पार्षद शरद चौहान, ब्रजराज सिंह परमार,गजेन्द्र सिंह परमार, विनोद परमार, महेश पुंडीर , मंगल सिंह तोमर,भँवर सिंह चौहान, भरत सिंह सिकरवार, हरदेव चौहान, धर्मेन्द्र जादौन, सोनेन्द्र चौहान, टीकम सिंह तोमर, विजेंद्र पाल राणा,बृजराज सिकरवार, आशू चौहान, संजीप राघव, ज्योति जादौन, कल्पना चौहान धाकरे, विनीता जादौन, शिशुपाल सिंह धाकरे, सौरब राजाबत, आदि उपस्थित थे।