



सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का किया गया चयन
बाबा न्यूज
आगरा। होली के रंगों के साथ अप्सा के वार्षिक चुनाव का समापन हुआ। इसमें डॉ. सुशील गुप्ता लगातार तीसरी बार निर्विरोध पुन: अप्सा के अध्यक्ष चुने गए।
आगरा पब्लिक स्कूल में अप्सा (एसोसिएशन आॅफ प्रोगेसिव स्कूल्स आॅफ आगरा) की सामान्य कार्यकारिणी बैठक 16 मार्च, को हुई। इसमें अप्सा की वार्षिक कार्यकारिणी समिति का चुनाव महेश शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। किसी भी पद के लिए मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। सर्वसम्मति से सभी पदों के लिए नामांकित सदस्यों का चयन हुआ। सर्वप्रथम बैठक को संबोधित करते हुए अप्सा के सचिव डॉ. गिरधर शर्मा ने सभी सदस्यों का अभिनंदन किया।
सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्य समिति
डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता अध्यक्ष, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल। डॉ. गिरधर शर्मा सचिव, सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल। प्रद्युम्न चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष,गायत्री पब्लिक स्कूल। डॉ. जी. एस. राना उपाध्यक्ष (सीबीएसई स्कूल्स) सिम्बोजिया स्कूल। फादर एंड्रयू मैथ्यू कोरेया उपाध्यक्ष (आईसीएसई स्कूल्स) सेंट पीटर्स कालेज। त्रिलोक सिंह राणा, संयुक्त सचिव आॅल सेंट्स स्कूल। श्रीमती दीपिका त्यागी, संयुक्त कोषाध्यक्ष कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल सर्व सम्मति से चुने गए।
कार्यकारिणी सदस्य
अनिकेत शर्मा, सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल। स्पर्श बंसल माउंट लिट्रा जी स्कूल। डॉ. मानवेंद्र शर्मा लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल। अनिमेष दयाल, सनफ्लॉवर पब्लिक स्कूल। प्राजंल शर्मा, सेंट सीएफ एंड्रयूज स्कूल। डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल। मनीष गुप्ता, एस.एस. कॉन्वेंट सीनियर सै. स्कूल। संजय अग्रवाल,माही इंटरनेशनल स्कूल। सुमित उपाध्याय, भारतीय बाल विद्या मंदिर सीनियर सै. स्कूल। रवि नारंग,होली लाइट पब्लिक स्कूल।
आप्सा निर्धन मेधावी छात्रों को इस वर्ष भी स्कॉलरशिप देगी: डॉ. सुशील गुप्ता
अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने अप्सा ग्रुप के माध्यम से वर्ष के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिताओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
सत्र के दौरान शिक्षकों के लिए न्यूनतम तीन कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। अप्सा द्वारा निर्धन मेधावी छात्राओं के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति इस वर्ष भी जारी रहेगी। इस वर्ष अप्सा के वार्षिक फिएस्टा में होने वाली गतिविधियों की संख्या में वृद्धि होगी। सत्र 2019-20 में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर की तरह इस वर्ष भी एक शिविर आयोजित किया जाएगा। अप्सा से संबंधित सभी विद्यालयों में प्लास्टिक का प्रयोग निषेध रहेगा। सभी विद्यालय नो प्लास्टिक जोन रहेंगे। जल संरक्षण के लिए छात्रों को प्रेरित किया जाएगा एवं सभी विद्यालयों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्ष बचाओ, वृक्ष लगाओ पर विशेष बल दिया जाएगा। सभी विद्यालयों द्वारा एक छात्र, एक वृक्ष के आधार पर वृक्षारोपण किया जाएगा। इस वर्ष किताब, कॉपी के बैग के वजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पिछले दो वर्षों में बच्चों का जो लर्निंग लॉस (अधिगम हानि) हुआ है, उसे ध्यान में रखकर शिक्षण कार्य करवाया जाएगा। डॉ. गुप्ता ने कहा कि अब लर्निंग लॉस को लर्निंग गेन में बदलने के लिए अप्सा हरसंभव प्रयास करेगी जिससे बच्चों का शैक्षिक स्तर फिर से पटरी पर आ सके। वर्षभर में जो 35-40 अवकाश होते थे, उनके स्थान पर 27 अवकाश निर्धारित किए गए हैं। इंडिया गॉट टैलेंट की तर्ज पर (तरह) अप्सा गॉट टैलेंट के द्वारा विद्यार्थियों में भी छुपी हुई प्रतिभाओं को उजागर किया जायगा, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने, निखारने के अवसर प्राप्त होंगे।
ये लोग रहे उपस्थित
डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. गिरधर शर्मा, प्रदुमना चतुर्वेदी, डॉ. जीएस राणा, त्रिलोक सिंह राणा, अनिकेत शर्मा, महेश चंद शर्मा, अनिमेष दयाल, रवि नारंग, प्राजंल शर्मा, मनीष गुप्ता, श्याम बंसल,श्रीमती याचना चावला, एसके सिंह, श्रीमती रूबीना खानम, आरएन चौहान, श्रीमती श्रुति शर्मा,डॉ. हरिओम त्रिवेदी, डॉ. सुनील उपाध्याय, श्रीमती अपूर्वा शर्मा, विनय गुप्ता, अजीत सिंह मलान, श्रीमती रश्मि मलान, विशाल सिंह, अनिल राना, श्रीमती अनीता राना, विनय गुप्ता, शिवांजल शर्मा,श्रीमती सुनीता शर्मा, सुमित उपाध्याय,डॉ. मानवेंद्र शर्मा, राजन गोयल, वीके गोयल,श्रीमती तृप्ति गुप्ता, राजेश शर्मा, श्रीमती ओशिन शर्मा,चारल्स क्लीरेंस, अमन दीप वर्मा, महावीर सिंह,श्रीमती चार्रु शर्मा, श्रीमती अमिता गुप्ता, अभिषेक गुप्ता।
बैठक के अंत में अप्सा के संयुक्त सचिव त्रिलोक सिंह राणा ने अपने धन्यवाद प्रस्ताव में अप्सा के सभी सदस्यों को बैठक एवं चुनाव के सफल आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। सभी निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। रंगोत्सव की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ बैठक का समापन हुआ।