



बाबा न्यूज
आगरा। ताजनगरी आगमन पर 350 तीर्थ यात्रियों के जत्थे का आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत व सत्कार किया गया। तीर्थ यात्रियों का यह जत्था इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचा। जत्थे के पहुंचते ही बोले सो निहाल सत श्रीअकाल के जयकारों के साथ स्टेशन परिसर गुंजायमान हो उठा । आगरा की संगतों ने गुरु रूप गुरु प्यारी गुरु रूप संगत के दर्शन का लाभ उठाया । साप्ताहिक धार्मिक तीर्थ यात्रियों का जत्था बाबा संतोख सिंह मखीजा , हरबंस सिंह, हेमा लालवानी, किरन केसवानी, अनीता शर्मा के नेतृत्व में
इंदौर से श्री दरबार साहिब अमृतसर, श्री फतेहगढ़ साहिब , श्री आनंदपुर साहिब, श्री सुल्तानपुर लोधी, श्री तरनतारन साहिब, वीर बाबा बुड्डा साहिब जी ,तीर्थ धामों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सेवा में गुरुद्वारा दशमेश दरबार के चेयरमेन सरदार इंदरजीत सिंह वाधवा,वीर हरजिंदर सिंह,पंडित विकास महाराज,गुरु सेवक श्याम भोजवानी,गुरदीप लूथरा,राजा सुखनानी, कमल कुमार,कुलदीप कुमार आदि हाजिर रहे।