



अम्बा प्रसाद गर्ग अध्यक्ष और सचिव बने अभिनव भटनागर
बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद (भाविप) सम्पर्क शाखा का अधिष्ठापन समारोह होटल कोर्टयार्ड बाय मेरिएट में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रीजनल अध्यक्ष डॉ. तरुण सिंह और पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री बिजेंद्र सिंह वर्मा ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह में भाविप सम्पर्क शाखा के अध्यक्ष पद पर अम्बा प्रसाद गर्ग, सचिव पद पर अभिनव भटनागर ऐडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद पर रोहित सिंघल और महिला संयोजिका पद पर मनीषा जैन के नामों की घोषणा की गई। 12 नए सदस्य भी नई टीम में शामिल किए गए। ब्रज प्रान्त अध्यक्ष प्रमोद सिंघल और ब्रज प्रान्त कोषाध्यक्ष सोमदेव सारस्वत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
समारोह में संरक्षक वीरेन्द्र सिंघल और डॉ. अमित अग्रवाल ने भाविप के उद्देश्यों की जानकारी दी। शाखा के सेवा कार्यों से ई. अजीत फौजदार ने अवगत कराया। लेखा जोखा राजेश वर्मा ने दिया। संचालन रीता निगम और डॉ. अलका अग्रवाल ने किया। धन्यवाद डॉ. मनोज कुमार रावत ने दिया | इस दौरान विष्णु अग्रवाल, सुरेश कुमार जैन, डॉ. दीपा रावत, महेश शर्मा, वीरेन्द्र जैन, अनुराग वार्ष्णेय, मनीष अग्रवाल, रज्जिव कुमार गर्ग, पवन अग्रवाल डॉ. अरुण जैन, विकास जैन, अतुल बंसल, डॉ राजीव अग्रवाल, विनय बंसल, दीपक लालवानी, प्रवीण जैन, राहुल कंसल, अपूर्व मित्तल, अंकुर सिंघल आदि मौजूद रहे |