



बाबा न्यूज
नयी दिल्ली। सोशल मीडिया पर ऐसे कई इंफ्लुएंसर दिख जाते हैं जो किसी सेलिब्रिटी के हमशक्ल होते हैं। उनके वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक के हमशक्ल काफी पॉपुलर हैं। वो सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहते हैं। अब आलिया भट्ट की हमशक्ल सामने आई हैं जिनका एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। आलिया भट्ट की ये हमशक्ल एक इंफ्लुएंसर हैं। वह खुद भी एक एक्ट्रेस हैं और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। सेलस्ती मूलत: असम की हैं। वायरल हो रहे वीडियो में आलिया की हमशक्ल फिल्म दिल तो पागल है के गाने कब तक चुप बैठे पर लिंप सिंक कर रही हैं। उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है। सेलस्ती का चेहरा आलिया की तरह बेहद क्यूट है और हंसने पर उनके चेहरे पर भी डिंपल पड़ते हैं। वैसे तो उन्होंने वीडियो को कुछ हफ्ते पहले शेयर किया था लेकिन यह अभी वायरल हो रहा है।
वीडियो देखकर यूजर्स उनकी तुलना आलिया भट्ट से कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, दूसरी आलिया भट्ट। एक यूजर ने लिखा,हूबहू आलिया की तरह।