



आरबीएस टेक्निकल कैंपस के वार्षिकोत्सव का समापन
बाबा न्यूज
आगरा। आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस में वार्षिकोत्सव अभ्युदय 2022 के अंतिम दिन अनेक कार्यक्रम का आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं सचिव बलवंत एजूकेशनल सोसाइटी युवराज अम्बरीष पाल सिंह एवं युवरानी अपराजिता कुमारी ने मां सरस्वती व संस्थापक राजा बलवंत सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान, विज्ञान एवं तकनीकि विकास के प्रमुख कारक हैं। भारत प्राचीन समय से ही विज्ञान एवं तकनीक में अग्रणी रहा है। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वह श्रेष्ठ भारत, सुदृढ़ भारत एवं सशक्त भारत के सपने को साकार करें एवं भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करें
निगाह हमेशा लक्ष्य की ओर रहे: अम्बरीष पाल सिंह
कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं सचिव बलवंत एजूकेशनल सोसाइटी युवराज अम्बरीष पाल सिंह ने अभ्युदय 2022 की कार्यकारिणी समिति की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस वर्श अभ्युदय 2022 का मुख्य विषय आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित रखा गया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राह संघर्ष की जो चलता है, वो ही संसार को बदलता है, जिसने रातों से है जीती जंग, सुबह सूर्य बनकर वही चमकता है। अर्थात चुनौतियों का सामना करते हुए निगाह हमेशा लक्ष्य पर रखें।
ये रहे प्रतियोगिताओं में विजेता
संस्थान की ऊर्जा सोसायटी द्वारा विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन डॉ. नम्रता गुप्ता के निर्देशन में किया गया। वालीबॉल छात्र वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की टीम अंशुमन की कप्तानी में विजेता रही। वालीबॉल छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में चतुर्थ वर्ष की टीम मार्टिना मैथ्यू की कप्तानी में विजयी रही। छात्रा वर्ग मेंआकांक्षा कुमारी की कप्तानी में दूसरे स्थान पर रही। टेबिल टैनिस प्रतियोगिता छात्र वर्ग में प्रथम वर्ष की टीम जागृत कटारा की कप्तानी विजेता रही। टेबिल टेनिस छात्र वर्ग में द्वितीय स्थान पर द्वितीय वर्ष की टीम चेतन सिंह की कप्तानी में रही। टेबिल टेनिस छात्रा वर्ग में चतुर्थ वर्ष की टीम मार्टिना मैथ्यू की कप्तानी में विजयी रही। द्वितीय स्थान पर द्वितीय वर्ष की टीम खुशी सिंह की कप्तानी में विजय रही। शतरंज प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में हर्ष पाण्डेय द्वितीय वर्ष, प्रथम स्थान पर एवं प्रिंस सिकरवार प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर रहे। शतरंज प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में सौम्या चौहान,बी फार्म चतुर्थ वर्ष, प्रथम स्थान पर एवं शालू मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता छात्र वर्ग में अंशुमन की प्रथम वर्ष की टीम प्रथम स्थान पर तथा हर्ष श्रीवास्तव की टीम दूसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन छात्रा वर्ग में रिचा जैन की चतुर्थ वर्ष की टीम प्रथम स्थान पर एव अलंकिृता पटेल द्वितीय वर्ष की टीम दूसरे स्थान पर रही। एथलेटिक्स प्रतियोगिता की श्रंखला में 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में हरवीर सिंह ने स्वर्ण पदक, सूरज चौधरी ने रजत पदक एवं दिव्यांशु पाण्डेय ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में महिमा रस्तोगी ने स्वर्ण पदक एवं प्रियंका मित्तल ने रजत पदक प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सूरज चौधरी ने स्वर्ण अमन लोधी ने रजत एवं दिव्यांशु पाण्डेय ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में दीप शिखा गोस्वामी ने स्वर्ण रितु जुरैल ने रजत एवं महिमा रस्तोगी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में तेजस्वी विश्वजीत ने रजत तथा शुभम कुशवाह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में रितु जुरैल ने स्वर्ण अपर्णा चन्देल ने रजत तथा प्रियंका मित्तल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता छात्र वर्ग में दिव्यांशु पांण्डेय ने स्वर्ण अमन लोधी, रजत हरवीर सिंह ने कॉस्य पदक प्राप्त किया। लंबी कूद छात्रा वर्ग में रितु जुरैल ने स्वर्ण रिचा जैन ने रजत एवं अपर्णा चन्देल ने कॉस्य पदक प्राप्त किया।
मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुभूति.2022 का आयोजन डॉ. सपना तोमर के निर्देशन में आयोजित किया गया। छात्र छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, गायन एवं लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की। ग्रुप सिंगिंग में नितिश और ग्रुप विजयी रहा। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में नित्या और ग्रुप विजयी रहा। डिवेट डांस प्रतियोगिता में सौम्या मिश्रा और समीक्षा सिंह विजयी रहीं। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के अध्यक्ष युवराज अम्बरीष पाल सिंह ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन डॉ. सौम्या राठौर ने किया।
आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी
संस्थान के निदेशक अकादमिक प्रो. ब्रजेश सिंह कुशवाह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए अभ्युदय 2022 की आयोजन समिति को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
निदेशक प्रशासन एवं वित्त डा. पंकज गुप्ता ने मुख्य अतिथि कार्यक्रम के अध्यक्ष, आयोजन समिति, छात्र छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इनका रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम में डा. एमएस चौहान, डा. एएन सिंह, डा. पायल गर्ग, डा. अपूर्व बिहारी लाल, डा. ब्रजेश सिंह, डा. श्रद्वारानी सिंह, डा. सपना तोमर, डा. दुष्यन्त सिंह, डा. शचिपति पाण्डेय, डा. अनुराग कुलश्रेष्ठ, डा. लवकुश शर्मा, डा. अमित कुमार सिंह, डा. मोहित निगम, डा. आशीष शुक्ला, डा. संजय गुप्ता का विशेष योगदान रहा।