



बाबा न्यूज
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबन्धक प्रमोद कुमार ने प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता व उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए आगरा ,झांसी एवं प्रयागराज मंडलों से चयनित 05 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कृत कर्मचारियों में लक्ष्मण (कीमैन/कौरारा) प्रयागराज मंडल, काशीराम कुशवाहा (कांटेवाला/ओरछा) झांसी मडल, चन्द्रपाल ( ट्रैकमैन-4/पलवल) आगरा मंडल , संजय( ट्रैकमैन-4/पलवल) आगरा मंडल एवं रंजीत कुमार (ट्रैकमैन-3 घाटमपुर) झांसी मंडल शामिल हैं। वहीं रंजीत कुमार को दिसम्बर माह के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। रंजीत कुमार ने दिनांक सात दिसंबर 2021 को ड्यूटी के दौरान देखा कि नॉन इंटरलॉक समपार संख्या-62सी जहां पर वह ड्यूटी कर रहे हैं। एक मालगाड़ी (बीटीएच गुड्स) आ रही थी। जबकि समपार फाटक खुला हुआ था। रंजीत कुमार ने तुरंत समपार को बंद करके गाड़ी को सुरक्षित पास कराया। इन्होंने रेलवे की संरक्षा के लिए सराहनीय कार्य किया।