Breaking News
कौशांबी में पत्नी पर जानलेवा हमला, पिता-पुत्र गिरफ्तार:पड़ोसी ने पुरानी रंजिश में किया था हमला, बेटी से भी मारपीट का आरोप

कौशांबी में कोखराज थाना पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार शाम अलीगंज रोड स्थित भैरो बाबा के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। यह मामला कोखराज निवासी जगरू लाल पुत्र जगलाल की तहरीर पर आधारित है। जगरू लाल ने 13 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 12 अगस्त की रात करीब नौ बजे उनके पड़ोसी बुधराम पुत्र विष्णु और विष्णु पुत्र स्व. बिरजू ने पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार, जब जगरू लाल ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस दौरान उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की गई। जगरू लाल की तहरीर के आधार पर कोखराज थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दोनों आरोपी पिता-पुत्र बुधराम और विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *