हरियाणा हादसे में जान गंवाने वाले दारोगा का अंतिम संस्कार:फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर दी गई सलामी, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

दारोगा सत्यवान सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को फर्रुखाबाद में किया गया। हरियाणा में एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। उनका पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर बाद उनके पैतृक निवास फर्रुखाबाद लाया गया, जहां पांचाल घाट पर पुलिस सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। कादरी गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला विकास नगर निवासी सत्यवान सिंह जालौन में दारोगा थे। मंगलवार को हरियाणा में हुए एक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार दोपहर बाद पुलिस उनके शव को फर्रुखाबाद स्थित आवास पर लाई। वाहन घर तक नहीं पहुंच पाने के कारण शव को स्ट्रेचर से घर तक ले जाया गया। घर के बाहर कुछ देर के लिए शव को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। इसके बाद, शव को अंतिम संस्कार के लिए पांचाल घाट ले जाया गया। वहां अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में उन्हें पुलिस सलामी दी गई। दारोगा के बड़े बेटे मंजीत ने उन्हें मुखाग्नि दी। दारोगा की पत्नी अपनी बेटी के साथ शव के साथ फर्रुखाबाद पहुंचीं। घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदार और परिवार की महिलाएं उन्हें संभालती रहीं। दारोगा की पत्नी और दोनों बेटियां शव के पास आकर अंतिम बार चेहरा देखने की बात कहती रहीं, लेकिन परिवार के अन्य सदस्य उन्हें घर के अंदर ले गए। इस दौरान दारोगा के बेटे भी बिलखते हुए नजर आए, और रिश्तेदारों ने एक-दूसरे को ढांढस बंधाया। जैसे ही शव फर्रुखाबाद पहुंचा। यहां सीओ सिटी अभय वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक भी मृतक दारोगा के घर पर पहुंचे। जहां परिजनों से बात की और उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद यह लोग पांचाल घाट पर पहुंचे। जहां सलामी देने के बाद श्रद्धांजलि अर्पित की। एक साल पहले हुआ था प्रमोशन दरोगा के दूसरे नंबर के बेटे विशाल सिंह ने बताया पिता का करीब 1 वर्ष पूर्व भी दारोगा के पद पर प्रमोशन हुआ था। बताया वह फर्रुखाबाद में करीब 17 वर्ष से रह रहे हैं हालांकि वह कासगंज जनपद के रहने वाले हैं। वह पांच भाई बहन है। बड़ी बहन अमरजीत कौर और परमजीत कौर की शादी हो चुकी है। मंजीत सिंह की भी शादी हो चुकी है वह बैंक में नौकरी करते है। बताया वह खुद भी बीटेक किए हुए हैं और दिल्ली में जॉब करते हैं छोटा भाई युवराज सिंह ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। देखें तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *