हर्षित गोयल की टीम गोयल धुरंधर ने दर्ज की जीत

दूधिया रोशनी में सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग चल रहा है आयोजन
बाबा न्यूज
आगरा। द इंस्टिट्यूट आॅफ चार्टर अकाउंट्स आॅफ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से 78वें सीए स्थापना दिवस के अवसर पर कुबेरपुर स्थित कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम पर चल रही सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के दूसरे दिन चार मैच खेले गए। दूसरे दिन का शुभारम्भ व्यवसायी नितिन गुप्ता, सीए हर्षित गोयल,सीए शुभम अग्रवाल, सीए अभिषेक अग्रवाल, सीए विकास जैन, सीए विपुल बंसल, सीए जितेंद्र और सीए पुनीत अग्रवाल ने किया।
शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना ने बताया कि पहला मैच मे एसजे स्पार्टन्स की टीम ने 10 ओवर में सभी विकेट के खोकर 68 रन बनाये और जबाब में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स की टीम ने 9.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना कर 2 विकेट से विजेता बनी। दूसरे मैच में रजत रॉयल्स ने पुरे दस ओवर खेलकर 4 विकेट खोकर 74 रन बनाये और एमएसएमई गुरु ने मात्र 3 विकेट के नुकसान पर महज 8 ओवर में ही 75 रन बना कर 7 विकेट से जीत हासिल की। तीसरे मैच में बंसल सुपर स्ट्राइकर्स ने 10 ओवर में 5 विकेट गवा कर 81 रन बनाये और लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयल धुरंधर की टीम ने दस ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना कर चार विकेट से मैच जीत लिया। चौथे मैच में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 128 रन बनाये। फिरोजाबाद फाइटर ने पुरे 10 ओवर खेलकर 6 विकेट नुकसान पर सिर्फ 86 रन ही बना सकी। ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स 42 रन से जीत दर्ज की।
सचिव सचिन बुबना ने बताया कि दूसरे दिन के मेन आॅफ द मैच जितेंद्र पोपटानी, अभिनव जैसवाल, अमन तायल और शिवा रावत बने। सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। मैच की कमेंट्री साहिल ने की। मैच की एम्पायरिंग शुभम सिंह व मानवेन्द्र चौधरी ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सीए आयुष गोयल, कोषाध्यक्ष अंकित मित्तल, सीए गौरव सिंघल, सीए आशीष जैन, सीए अभिषेक बंसल, सीए अजय गोयल, सीए विनय बंसल, सीए अविरल, सीए अनित अग्रवाल, सीए शुभम गोयल, सीए प्रतीक ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

 

सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ शुभारम्भ

नाइट टूर्नामेंट में चार्टर्ड अकाउंटेंट ने खूब लगाए छक्के-चौके
बाबा न्यूज
आगरा। द इंस्टिट्यूट आॅफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आॅफ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से 78वें सीए स्थापना दिवस के अवसर पर सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के दसवे संस्करण का आयोजन कुबेरपुर स्थित कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम पर किया गया। तीन दिवसीय नाईट टूनार्मेंट का शुभारम्भ पंजाब व सिंध बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अगम कुमार, व्यवसायी नितिन गुप्ता और दक्षिणांचल डीजीएम सीए अशोक वर्मा ने किया।
शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना ने बताया कि सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के पहले दिन चार मैच मैदान पर खेले गए। 10 ओवर के मैच में खिलाड़ियों ने जमकर छक्के-चौके लगाए। लीग के विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। मैच की एम्पायरिंग शुभम सिंह व मानवेन्द्र चौधरी ने की। इस अवसर पर सचिव सीए सचिन बुबना, उपाध्यक्ष सीए आयुष गोयल, कोषाध्यक्ष अंकित मित्तल, सीए गौरव सिंघल, सीए आशीष जैन, सीए अभिषेक बंसल, सीए राजीव अग्रवाल, सीए अजय गोयल, सीए विनय बंसल, सीए अभिषेक अग्रवाल, सीए विकास जैन, जितेंद्र पोपटानी आदि मौजूद रहे।

ये हुए मुकाबले
सचिव सीए सचिन बुबना ने बताया कि पहला मैच उद्द्घाटन मैच में बंसल सुपर स्ट्राइकर्स की टीम ने टॉस जीतकर निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के खोकर 91 बनाये बनाये और जबाब देने मैदान में उतरी सब्सिडी कमांडोज की टीम ने 10 ओवर में सभी विकेट खो कर महज 49 ही बना सकी और बंसल सुपर स्ट्राइकर्स 42 से विजेता बनी। दूसरे मैच में एसजे स्पार्टन्स ने टॉस जीतकर पुरे दस ओवर खेलकर 4 विकेट खोकर 76 रन बनाये और फिरोजाबाद फाइटर ने मात्र 5 विकेट के नुकसान पर महज 8.2 ओवर में ही 77 रन बना कर 5 विकेट से जीत हासिल की। तीसरे मैच में रजत रॉयल्स ने टॉस जीतकर 10 ओवर में सभी विकेट गवा कर 51 रन बनाये और लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स एमजीसीओ की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना कर 7 विकेट से जीत दर्ज की। चौथे मैच में गोयल धुरंधर ने टॉस जीतकर 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 67 रन बनाये। दूसरी पारी में दस ओवर में सब्सिडी कमांडोज ने 3 विकेट खोकर 68 रन बना कर 7 विकेट से मैच अपने नाम किया। पहले दिन के मेन आॅफ द मैच सीए गौरव सिंघल, सीए नितिन अग्रवाल, सीए हर्षित जैन और सीए कुमार गौरव बने।

खेलगांव में खेल प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन

दौड़ से फुटबॉल तक रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा
बाबा न्यूज
आगरा। द इंस्टिट्यूट आॅफ चाटर्ड एकाउंट्स आॅफ इंडिया की आगरा शाखा की छात्र इकाई सिकासा की ओर से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन दयालबाग स्थित खेलगांव में किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सिकासा अध्यक्ष सीए अंकित मित्तल, सीआईआरसी सचिव सीए सचिन बुबना, उपाध्यक्ष सीए आयुष गोयल और सीए प्रशांत शर्मा ने किया।
कार्यक्रम की शुरूआत 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता से हुई। बालिका वर्ग में मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कांची द्वितीय एवं शुभांगी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में नितिन ने सबसे तेज दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। दक्ष ने द्वितीय तथा वत्सल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रियांशी, इशिका, हिमांशी और कनक की टीम विजेता रही, जबकि बालक वर्ग में करन उमलानी के नेतृत्व वाली टीम ने जीत दर्ज की ।
सबसे रोमांचक मुकाबला फुटबॉल मैच रहा, जिसमें वाइस चेयरमैन टीम और ट्रेजरार टीम के मैच के दौरान जतिन मुंद्रा ने वाइस चेयरमैन टीम की ओर से एक मात्र गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। ट्रेजरार टीम के कप्तान वैभव के नेतृत्व की टीम हार गयी। इस दौरान खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सिकासा ने सम्मानित किया। संयोजक सीए कनिक एवं सीए पार्थ ने व्यवस्थाएं संभाली।

नीलामी में सीए हिमांशु धाकरे 35 लाख में बिके

 

सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की लगी बोली
बाबा न्यूज
आगरा । द इंस्टिट्यूट आॅफ चार्टर अकाउंट्स आॅफ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से 78वें सीए स्थापना दिवस के अन्तर्गत होने जा रहे सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों का आॅक्शन संजय प्लेस स्थित होटल पीएल प्लेस में किया गया। शुभारंभ ग्रेवुड होम्स से नितिन गुप्ता, शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना, सचिव सीए सचिन बूबना, उपाध्यक्ष सीए आयुष गोयल, कोषाध्यक्ष सीए अंकित मित्तल तथा सीए गौरव सिंघल द्वारा हैमर बजाकर किया गया।
शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना ने बताया कि तीन दिवसीय सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग के लिए नौ टीमों के 126 खिलाड़ियों का टीम के मालिको ने आईपीएल की तर्ज पर आॅक्शन किया गया। कुबेरपुर स्थित कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम पर 12 से 14 जून तक लीग का नाईट में आयोजन किया जाएगा। चाटर्ड अकाउन्टेंस और टीम मालिकों ने मंच से विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया।
सचिव सीए सचिन बूबना ने बताया कि दूसरी बार आयोजित मेगा आॅक्शन में सभी सीए खिलाड़ियों में सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग को लेकर काफी उत्साह दिखा। सभी टीमों को एक करोड़ रुपये के बराबर की डिजिटल वैल्यू प्वाइंट्स खिलाडियों को खरीदने को दिया गया। सभी ने बढ़चढ़कर अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए बोली लगायी। नीलामी में सबसे अधिक बोली में सीए हिमांशु धाकरे को 35 लाख में एसजे स्पार्टन्स के मालिक सुदीप जैन खरीदा। इसके बाद दूसरे स्थान पर सीए हर्षित जैन को 34 लाख में सुपर किंग्स एमजीसीओ के मालिक अर्चित बंसल ने व मोहित गुप्ता को भी 34 लाख में सब्सिडी कमांडोज के मालिक अभिषेक बंसल ने खरीदा। तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी सीए निखिल गर्ग को 33 लाख में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स के मालिक अजय गोयल ने खरीदा। पहले दिन 12 जून को चार मैच मैदान पर खेले जाएँगे। संचालन विकास सिंह ने किया। इस अवसर पर सीए अभिषेक अग्रवाल, सीए विपुल बंसल, सीए विकास जैन, सीए आशीष जैन, सीए जितेंद्र पोपटानी, सीए रोहित दुआ, सीए शैशव शर्मा, सीए अंकित शर्मा, सीए कुमार गौरव आदि मौजूद रहे।

ये है नौ टीम
लीग के लिए सुपर स्ट्राइकर्स, फिरोजाबाद फाइटर, रजत रॉयल्स, ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स, सब्सिडी कमांडोज, गोयल धुरंधर, एसजे स्पार्टन्स और एमएसएमई गुरु, सुपर किंग्स एमजीसीओ की टीमें टूनार्मेंट में छक्के-चौके लगायेंगे। टीम मालिक सीए विनय बंसल, सीए अजय गोयल, सीए अंकित बंसल, सीए हर्षित गोयल, सीए शुभम अग्रवाल, सीए रजत गोयल, सीए अभिषेक बंसल, सीए सुदीप जैन और सीए अर्चित बंसल ने एक से बढ़कर बोली लगा कर रोमांचक बनाया।

क्रिकेट का महाकुंभ : प्रीमियम लीग की ट्रॉफी का अनावरण

दस दिवसीय दलिहाई प्रीमियम लीग की आज होगी शुरूआत, हर दिन होंगे तीन मैच
बाबा न्यूज
आगरा। दलिहाई ताजगंज स्थित श्री मदनमोहन मंदिर दलहाई परिसर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक माहौल तैयार हो गया है। श्री मदनमोहन मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित दस दिवसीय दलिहाई प्रीमियम लीग का रविवार को विधिवत आगाज ट्रॉफी अनावरण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि छावनी विधायक प्रतिनिधि ठाकुर गणेश चन्द, समाजसेवी रविकांत दुबे, अतुल तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अमित धामा, डिवीजन चौकी इंचार्ज अमित धामा, श्री दाऊजी महाराज खाटूश्याम मंदिर अध्यक्ष राजू गोयल और सपा के व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संजीव पोरवाल ने संयुक्त रूप से विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया।
संयोजक ओपी यादव ने बताया कि दस दिवसीय इस लीग में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच कुल 30 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में 48 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सभी मैच छह-छह ओवर के होंगे, जिससे हर दिन रोमांच अपने चरम पर रहेगा। लीग की शुरूआत सोमवार 4 मई को होगी और फाइनल मुकाबला 15 मई को मैदान पर खेला जाएगा।

श्री दाऊजी महाराज खाटूश्याम मंदिर अध्यक्ष राजू गोयल ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्रीय खिलाड़ियों को मंच देने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे और सभी टीमें आपस में भिड़ेंगी प्रतियोगिता में डी रॉयल चैलेंजर्स, किंग्स इलेवन दलिहाई, दलिहाई डेयरडेविल्स, नाइट राइडर्स, सुपर किंग्स और दलिहाई स्ट्राइकर्स टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर अभिषेक राजपूत, आदित्य राजपूत, अमन राजपूत, अभय सैलर, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, ठाकुर विनोद सिंह, महेश चंद्र राजपूत आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।