बीडी जैन महाविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का शुभारंभ

बाबा न्यूज
आगरा। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं श्रीमती बी डी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला 2026-27 का शुभारंभ पोस्टर विमोचन के माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या प्रो वंदना अग्रवाल और कार्यक्रम संयोजक प्रो नीलम कान्त प्रशिक्षु शिक्षक डॉ रूपाली खन्ना व सुनील कुमार जी सहित जूनियर और सीनियर छात्र- छात्राएं वरिष्ठ प्रो अनुराधा गुप्ता,प्रो शिखा श्रीधर, डॉ अंकिता तिवारी, डॉ नीलम आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंतर्गत डेमॉस्ट्रेशन के माध्यम से डा रूपाली खन्ना ने छात्र-छात्राओं सुलेश चित्रण और सुनील कुमार जी ने छात्र-छात्राओं को ड्राइंग की बारीकियां सिखाई तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने उनका अभ्यास भी किया। इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को कला की विभिन्न विधाओं जैसे पोटेंट, लैंडस्केप, कोलाज, लोक कला, प्राकृतिक चित्रण कला आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस कार्यशाला में 50 छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए जूनियर वर्ग तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के लिए सीनियर वर्ग निर्धारित किया गया है। यह कार्यशाला 23 मई तक संचालित रहेगी।

