पश्चिम-बंगाल में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:बांदा में भाजपाईयों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस कर मिठाई बांटा

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की खबर सामने आने के बाद बांदा में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। शहर के पीली कोठी स्थित भाजपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में ‘जय श्रीराम’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने इसे देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत भी कहा। स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों के कारण जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। बीजेपी जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने इस जीत को ‘सनातन की जीत’ बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल में राम नाम का विरोध करने वाली ताकतों का अंत हुआ है और वहां के हिंदुओं व सनातन प्रेमियों को नया जीवन मिला है। जश्न के इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राज भवन उपाध्याय, अजय पटेल (ब्लॉक प्रमुख), रावेन्द्र गर्ग, इंद्रेश द्विवेदी, विजय दादा, प्रदीप मिश्रा, ऊधौं सिंह, कमल द्विवेदी, रेवती रमण मिश्रा, महिला मोर्चा की मातृशक्ति सहित मंडल के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *