चेयरमैन प्रतिनिधि ने सभासदों के साथ 1.10 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास

राजकुमार/ बाबा न्यूज
किरावली। किरावली नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने सभासदों के साथ वार्डों में 1 करोड़ 10 लाख रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया। वर्षों से चली आ रही पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए वार्ड नंबर 5, 9, 11, 12 और 14 में नई पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू हो गया है।
अभिजीत सिंह ने बताया कि पुरानी पाइपलाइनें गहरी हो चुकी थीं और टूटने से नालियों का गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा था। अब नई पाइपलाइन से शुद्ध मीठा पानी हर घर पहुंचेगा। पानी की सप्लाई वार्ड 14 में बन रही टंकी से होगी। साथ ही, नगर को मीठा पानी उपलब्ध कराने हेतु बाहर बोरिंग का प्रस्ताव भेजा गया है, जिससे जल्द पूरे नगर को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया,गीतम सिंह सभासद,कमलेश इंदौलिया सभासद,गुलाब देवी सभासद, रिहाना सभासद, लाल बहादुर सभासद, दानिश सभासद,
राहुल इंदौलिया (वार्ड 10 प्रतिनिधि)हमीद कुरैशी, किशन पंडित , योगेश मुखिया, मनीष, कन्हैया, विनोद इंदौलिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *