Breaking News
सेंट जॉन्स कॉलेज ने फुटबॉल में दोनों वर्गों में मारी बाजी

बाबा न्यूज
आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अंतर-महाविद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सेंट जॉन्स कॉलेज ने छलेसर कैंपस को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में सेंट जॉन्स कॉलेज के खिलाड़ी हम्माद ने एक गोल किया।
महिला वर्ग में सेंट जॉन्स कॉलेज की टीम ने बैकुंठी देवी महिला महाविद्यालय को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस मुकाबले में कॉलेज की खिलाड़ी दीक्षा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल किए, जबकि प्रियंका कुंतल ने भी तीन गोल दागकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। दोनों वर्गों में कॉलेज की जीत से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. पी. सिंह, डॉ. अखिलेश सक्सेना (खेल निदेशक, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा), प्रो. संजय जैन, प्रो. विन्नी जैन, प्रो. संजीव जैन, डॉ. ऋषि रमन, डॉ. अभिषेक जॉन, डॉ. प्रिंस कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. राम कुमार तथा संदीप नायक सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
खेल संयोजक प्रो. राजीव फिलिप एवं आयोजन सचिव श्रीमती अमृता ऐंड ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

 

नर्सेज संघ की मांगें नहीं मानीं तो होगी हड़ताल

नर्सिंग अधिकारियों का दो घंटे कार्य बहिष्कार, मरीज परेशान : सतीश त्यागी

बाबा न्यूज
आगरा। राजकीय नर्सेज संघ के बैनर तले जिला अस्पताल आगरा सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग अधिकारियों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। आंदोलन के चलते आॅपरेशन नहीं हो सके और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नर्सिंग अधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शासनादेश जारी नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश त्यागी के नेतृत्व में जिला अस्पताल में नर्सिंग अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में भी कार्य बहिष्कार किया गया। संघ के अनुसार, उनका आंदोलन नौ अक्टूबर से चल रहा है। 20 अक्टूबर तक नर्सिंग अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। 21 अक्टूबर से प्रतिदिन दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।
सतीश त्यागी ने बताया कि 22 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेशभर की हजारों नर्सिंग अधिकारियों ने महानिदेशक का घेराव किया था। उस दौरान कुछ मांगों पर सहमति बनी, लेकिन अभी तक संबंधित शासनादेश जारी नहीं हुआ है। इससे नर्सिंग अधिकारियों में भारी आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी नर्सिंग अधिकारियों के अधिवेशन में गृह जनपद में तैनाती और केंद्र के समान भत्ते देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लंबे समय से मांगें उठाने के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए हैं।
सतीश त्यागी ने कहा कि नर्सिंग अधिकारी मरीजों का अहित नहीं चाहते। उनका उद्देश्य हमेशा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना रहा है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। यदि जल्द ही 13 सूत्रीय मांगों पर शासनादेश जारी नहीं किया गया तो आंदोलन तेज करते हुए हड़ताल की जाएगी।
आंदोलन में मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, सहायक नर्सिंग अधीक्षिका उपासना, सुषमपाल, सुमन केसरी, प्रकाश शर्मा, कुमुद शर्मा, राना, विनी, जैकी, हेमलता, रजत, रामसेवक सहित अन्य नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे।

रसायन विभाग को देखकर पुरानी यादों में खो गए पुरातन छात्र छात्राएं 

 

1976 बैच के विद्यार्थियों ने आगरा कॉलेज आकर मनाई गोल्डन जुबली

बाबा न्यूज 
आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए आगरा कॉलेज में एकत्रित हुऎ। उनके शोधकार्य प्रारंभ करने के 50 वर्ष मनाने के लिए ये सभी छात्र छात्रएं पूर देश भर से अपने पुराने विभाग की यादों को ताजा करने के लिए आगरा कॉलेज में एकत्रित हुए।
उक्त जानकारी देते हुए रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अमित अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज के इन सभी पुराने छात्रों ने वर्ष 1976 में रिसर्च में प्रारंभ किया, 2026 में इनके 50 वर्ष पूर्ण होने पर इन्होंने अपनी रिसर्च के दौरान मीठी यादों को विभाग में आकर ताजा की।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सीके गौतम एवं डॉ आभा शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। विभागाध्यक्ष प्रो संचिता सिंह ने सभी पुरा छात्र छात्राओं का विभाग की ओर से स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर बोलते हुऎ पुरा छात्र प्रो सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि पहले के शिक्षक अभिभावक की तरह विद्यार्थी की चिंता करते थे। डॉ एसपी त्रिपाठी ने अपने जीवन के 50 वर्षों के अनुभव साझा किए। पुराविद्यार्थी अमिताभ जो कि आगरा में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में लंबे समय तक काम किया, उन्होंने विभाग से जुड़े अपने संस्मरण सुनाए l पूर्व प्राचार्य डॉ एके गुप्ता एवं डॉ सहाब दास ने भी अपने विचार रखे l
अतिथियों का आभार प्रोफे मनोज रावत एवं संचालन प्रोफे अमित अग्रवाल ने किया। पुरा छात्रों ने विभाग को अपनी ओर से माँ सरस्वती की धातु की प्रतिमा भी भेंट की।
इस अवसर पर प्रो बीके चिकारा, प्रो कल्पना चतुर्वेदी, प्रो विनीता गुप्ता, प्रो विनोद कुमार, प्रो आशीष कुमार, प्रो स्मिता चतुर्वेदी, प्रो सौवीर सिंह, प्रो भूपेंद्र सिंह, प्रो अमित चौधरी, प्रो महेन्द्र सिंह, प्रो अवधेश जौहरी, चेतन गौतम, डॉ सपना तोमर, डॉ निधि जौहरी, डॉ खुशबू यादव आदि शिक्षकों ने अतिथियों का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया l
पुरा छात्रों में डॉ विनोद सहगल, डॉ एससी गोयल, डॉ प्रमिला शर्मा, डॉ ऋषभ चतुर्वेदी, डॉ अशोक जैन, डॉ विनोद शर्मा, डॉ एमसी शर्मा, डॉ श्री किशन, अनिल श्रीवास्तव आदि ने अपने संस्मरण सुनाए।

मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल साकेत ने आगरा में जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

मरीज प्राथमिक परामर्श, फॉलो-अप के लिए विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे

बाबा न्यूज 

आगरा। मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत ने आज आगरा में मैक्स पेशेंट असिस्टेंस सेंटर, (दूसरी मंजिल, शांति मधुबन प्लाजा) में जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी एवं ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की।
इन ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के ऑर्थोपेडिक्स, जॉइंट रिप्लेसमेंटविभागके चेयरमैन एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चीफ डॉ. रमनीक महाजन तथा ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. सार्थक गुप्ता की उपस्थिति में किया गया।

डॉ. रमनीक महाजन और डॉ. सार्थक गुप्ता हर महीने के तीसरे शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मैक्स पेशेंट असिस्टेंस सेंटर, आगरा में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान मरीज प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे।

इस अवसर पर मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के ऑर्थोपेडिक्स, जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चेयरमैन एवं रोबोटिकजॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चीफ डॉ. रमनीक महाजन, ने कहा, “जोड़ों से जुड़ी समस्याओं में दर्द, अकड़न, सूजन, जोड़ का अस्थिर होना और चलने-फिरने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आर्थराइटिस यानी गठिया उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों में होने वाले घिसाव या सूजन संबंधी स्थितियों के कारण हो सकता है। चोट लगने के बाद भी पोस्ट-ट्रॉमैटिक आर्थराइटिस विकसित हो सकता है। गंभीर गठिया से पीड़ित उपयुक्त मरीजों के लिए रोबोटिक तकनीक की सहायता से की जाने वाली जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सर्जिकल प्लानिंग और इम्प्लांट की सटीक पोजीशननिर्धारित करने में मदद करती है। वहीं, घुटने, कंधे और अन्य जोड़ों की खेल संबंधी चोटों का इलाज मिनिमली इनवेसिव आर्थोस्कोपी से किया जा सकता है। इन तकनीकों से छोटे चीरे, टिशूस को कम नुकसान और सर्जरी के बाद कम दर्द जैसे लाभ मिल सकते हैं। इससे मरीजों के रिहैबिलिटेशन में मदद मिलती है, जोड़ों की कार्यक्षमता बेहतर होती है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार आ सकता है।”

मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के एसोसिएट कंसल्टेंट – डॉ. सार्थक गुप्ता, ने कहा, “रोबोटिक्स और कंप्यूटर-नेविगेटेड जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से सर्जरी के दौरान सटीकता बढ़ी है, जिससे मरीजों के उपचार के परिणाम बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इन एडवांस्ड तकनीकों में मरीज की सुविधा और सुरक्षित रिकवरी पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इससे सर्जरी के बाद होने वाली परेशानी कम करने, जल्द स्वस्थ होने और बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। आगरा में अपनी ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं का विस्तार करते हुए हमें खुशी हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ परामर्श और आधुनिक उपचार सुविधाएं अपने शहर के करीब उपलब्ध हो सकेंगी।

आगरा कैंट स्टेशन पर गूंजे बोले सो निहाल के जयकारे

 

 


हजूर साहिब की गुरु रूप संगत का हुआ भव्य स्वागत
बाबा न्यूज
आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन परबोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर-विभव नगर की प्रबंधक कमेटी द्वारा तख्त श्री हजूर साहिब, सचखंड, महाराष्ट्र से पधारी गुरु रूप संगत का गुरु मयार्दा के अनुसार गुरु का सरोपा पहनाकर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने संगत के दर्शन कर सेवा की तथा लंगर की व्यवस्था की। सतनाम वाहेगुरु के सिमरन और जयकारों के बीच सरबत के भले की अरदास की गई। हजूर साहिब, महाराष्ट्र से धार्मिक यात्रा कर आगरा पहुंची गुरु रूप संगत के आगरा आगमन से सिख समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। संगत यहां से श्री दरबार साहिब, अमृतसर के लिए रवाना हुई।
इस अवसर पर गुरुद्वारा दशमेश दरबार के प्रधान हरपाल सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, इंद्रजीत सिंह वाधवा, सुरेंद्र सिंह लाडी, रानी कालरा, कृपाल सिंह, मंदीप सिंह और सुरेंद्र अरोड़ा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने सेवा, सिमरन और संगत के सत्कार को गुरु घर की महान परंपरा बताते हुए मानवता की सुख-शांति, आपसी भाईचारे और सरबत के भले की कामना की।

राज्यसभा सांसद नवीन जैन के पुत्र वैभव जैन ने संभाला चुनावी दायित्व

 

बाबा न्यूज
आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के मतदान के अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठकों में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क में रहे। विदेश प्रवास के कारण वे इस अवसर पर आगरा में उपस्थित नहीं रह सके। ऐसे में उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में अपने सुपुत्र वैभव जैन को कमला नगर, आगरा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर भेजा, जहां उन्होंने चुनाव से संबंधित दायित्वों का निर्वहन किया।
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठकों में व्यस्त रहने के दौरान नवीन जैन ने आगरा में अपने प्रतिनिधि के रूप में वैभव जैन को जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, वैभव जैन ने स्थानीय स्तर पर कार्यकतार्ओं के साथ उपस्थित रहकर मतदान के अवसर पर सौंपे गए दायित्व का निर्वहन किया और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं के साथ संवाद किया।
सरस्वती विद्या मंदिर में उपस्थित रहकर वैभव जैन ने मतदान प्रक्रिया के दौरान व्यवस्थाओं में सहयोग किया और मतदान संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ता साथियों के साथ बैठकर चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने उपस्थित कार्यकतार्ओं से संवाद किया और उनके साथ संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श भी किया। मतदान के अवसर पर कार्यकतार्ओं की मौजूदगी के बीच उन्होंने निर्धारित दायित्वों को निभाते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के शिक्षक प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी एवं स्नातक प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह गुरु के प्रति अग्रिम शुभकामनाएं व्यक्त कीं। विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर पार्टी कार्यकतार्ओं की सक्रियता के बीच सरस्वती विद्या मंदिर में विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महानगर महामंत्री महेश शर्मा एवं नितेश शिवहरे, पार्षद प्रदीप अग्रवाल एवं पंकज अग्रवाल, पूर्व ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल, नवल तिवारी, नागेश पंडित, विक्रांत तिवारी, ब्रज किशोर अग्रवाल, सीए दीपिका मित्तल, आशा अग्रवाल एवं अंजू गर्ग सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने की महत्वपूर्ण बैठकों में सहभागिता

 

बाबा न्यूज 

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में सहभागिता की। इस दौरान भारत और संयुक्त राष्ट्र के बीच विकास सहयोग, वैश्विक साझेदारी तथा विभिन्न देशों में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

इसी क्रम में सांसद नवीन जैन ने भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष से संबंधित बैठक में सहभागिता की। बैठक में भारत और संयुक्त राष्ट्र के बीच विकास सहयोग को मजबूत करने, वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने तथा विभिन्न देशों में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के माध्यम से विकास के प्रयासों को गति देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही सतत विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग और साझा प्रयासों के महत्व पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

सांसद नवीन जैन ने इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की विकास साझेदारी और वैश्विक सहयोग की भावना को रेखांकित किया। भारत लंबे समय से मानव कल्याण, समावेशी विकास और विभिन्न देशों के साथ सहयोग के माध्यम से साझा प्रगति के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। भारत का दृष्टिकोण विकास के लाभों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा जरूरतमंद समुदायों के कल्याण के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है।

भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष के माध्यम से विभिन्न देशों में जनकल्याणकारी परियोजनाओं और सतत विकास से जुड़े प्रयासों को सहयोग मिलता है। ऐसे प्रयास अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को मजबूत करने और विकास से संबंधित साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान सांसद नवीन जैन जी की इन बैठकों में सहभागिता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकास सहयोग, मानव कल्याण और वैश्विक साझेदारी से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान किया। यह सहभागिता विभिन्न देशों के साथ सहयोग के माध्यम से सतत विकास और साझा प्रगति के प्रयासों को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

प्रिल्यूड की संस्थापक शिक्षिका स्व. श्रीमती रूपा प्रकाश की स्मृति में हुआ मैथमेटिक्स काॅन्टेस्ट का आयोजन

 

बाबा न्यूज 

आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक  स्कूल की संस्थापक शिक्षिकाओं में से एक, स्वर्गीय श्रीमती रूपा प्रकाश, जो वर्ष 2020 में इस संसार से विदा हो गईं, की स्मृति में प्रतिवर्ष द रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स काॅन्टेस्ट का आयोजन द रूपा प्रकाश मेमोरियल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप एवं प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए इस अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया।

प्रतियोगिता में आगरा शहर के 14 विद्यालयों से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के कुल 28 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। गणितीय ज्ञान, तार्किक क्षमता एवं त्वरित गणना पर आधारित तीन चुनौतीपूर्ण चरणों को पार करते हुए तीन विद्यालयों की टीमों ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ₹5,100, ₹3,100 एवं ₹2,100 की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। विजेताओं का विवरण निम्नानुसार है—

प्रथम स्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल। द्वितीय स्थान गायत्री पब्लिक स्कूल।तृतीय स्थान सचदेवा मिलेनियम स्कूल।

विद्यालय के रजत जयंती वर्ष को विशेष बनाने के उद्देश्य से इस बार प्रतियोगिता में एक सिल्वर जुबली राउंड भी सम्मिलित किया गया। इस विशेष राउंड का विजेता दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की टीम रही, जिन्हें ₹5,100 की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को भी सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

इसके अतिरिक्त रूपा जी की स्मृति में प्रतिवर्ष उनके परिवार व विद्यालय द्वारा द रूपा प्रकाश मेमोरियल मेरिट अवार्ड विद्यालय की कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं के तीन-तीन होनहार छात्रों को दिया जाता है, जो गणित विषय व सह-पाठयक्रम गतिविधियों में अपना अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हैं। इस पुरस्कार के अंतर्गत प्रत्येक छात्र को रु. 11000 की नकद धनराशि (कुल रु. 66000) व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाते हैं।

प्रतियोगिता की संयोजिका डिंपी महेंद्रु ने  कहा कि रूपा प्रकाश जी के व्यक्तित्व की अनेक विशेषताओं में गणित के प्रति उनका जुनून, समर्पण एवं विषय को लेकर उनकी गहरी रुचि विशेष रूप से उल्लेखनीय थी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से रूपा जी की स्मृति को केवल यादों तक सीमित न रखकर ऐसे सार्थक कार्यों के द्वारा जीवंत रखा जाएगा, जो विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में सहायक होंगे।

इस अवसर पर रूपा प्रकाश के पति श्री महाराज त्यागी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि अपने प्रियजनों के देहांत के पश्चात परिवारजन तो उनकी स्मृति में कुछ न कुछ करते ही हैं, परंतु प्रिल्यूड परिवार अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति भी जिस प्रकार सम्मान और आत्मीयता प्रकट करता है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। यह आयोजन दर्शाता है कि विद्यालय के लिए शिक्षक केवल शिक्षण कार्य करने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि परिवार के अभिन्न सदस्य हैं, जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहता है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने  विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए रूपा प्रकाश जी को एक उत्कृष्ट गणित शिक्षिका बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने अथक परिश्रम, समर्पण एवं शिक्षण कौशल से विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सहजपाल ने कहा कि गणित का हमारे दैनिक जीवन में विशेष महत्व है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सही आकलन, तार्किक सोच और उचित गणना की आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को गणित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा निरंतर अभ्यास के माध्यम से अपनी क्षमताओं को निखारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आनंद अग्रवाल, राजकुमार सिंह, गौरव अरोड़ा, सज्जन राजपूत, रूपाली शर्मा, खुशबू तुलसानी, आयुष सक्सेना एवं बादल शर्मा का पूर्ण योगदान रहा। मंच संचालन गौरांगी गर्ग एवं इशिता सिंह ने किया तथा अनन्या गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिवांश पुरवरिया ने तकनीकी सहयोग प्रदान करते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन में अपना योगदान दिया।

गुरुकुल किड्स एकेडमी में नवरात्रि उत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम

बाबा न्यूज
आगरा। गुरुकुल किड्ज एकेडमी में नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रांगण में भक्ति, उल्लास और पारंपरिक संस्कृति से परिपूर्ण इस आयोजन ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम की शुरूआत माँ दुर्गा की पूजा और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें छोटे बच्चों की उत्साहपूर्वक भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही विद्यालय की भव्य सजावट, रंगोली और पारंपरिक प्रतीकों ने नवरात्रि के महत्व को भली-भांति दर्शाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या हेमलता जौहरी ने कहा कि नवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह आत्मबल, नारी शक्ति और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गतिविधियाँ उनके भीतर छिपी प्रतिभा

सिर्फ राजनीति न करें, जिम्मेदारी लेकर प्रभु श्रीराम का काम करें

 

मंदिर श्रीराम चंद्रजी महाराज जटपुरा से आयोजित होने वाली दशहरा शोभायात्रा में मात्र 3 दिन शेष, काम के बजाय हो रही राजनीति

बाबा न्यूज 

आगरा। मंदिर श्रीराम चंद्र जी महाराज, जटपुरा लोहामंडी में आज प्रेस वार्ता आयोजित कर क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा दशहरा शोभायात्रा में मंदिर कमेटी पर लगाए गए सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ खारिज किया। कहा कि सिर्फ राजनीति न करे, जिम्मेदारी लेकर प्रभु श्रीराम का काम करें। सिर्फ तीन दिन शेष रह गए हैं दशहरा शोभायात्रा के लिए। और अभी भी काम करने के बजाय राजनीति चल रही है।
मंदिर कमेटी द्वारा नियुक्त दशहरा शोभायात्रा के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने पिछले वर्षों की रसीद बुक प्रस्तुत करते हुए कहा कि मेरे ऊपर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मेरा बचपन इसी क्षेत्र में रामजी की सेवा करते हुए बीता हैं। मेरे पिताजी ने 50 वर्ष से भी अधिक समय तक मंदिर की सेवा की है। अब मुझे मंदिर व दशहरा शोभायात्रा से सिर्फ इस कारण हटाने का प्रयास किया जा रहा है कि मैंने 2022 में समाजवादी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। क्या भगवान की सेवा करने का मौका भी अब राजनीतिक पार्टी निर्धारित करेंगी। ऐसी ही राजनीति के कारण 2023 में शोभायात्रा में कार्यकारिणी का गठन नहीं किया गया था। तब शोभायात्रा को 56809 रुपए का घाटा हुआ था 2024 में विनय अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया। जिन्होंने 58609 रुपए का घाटा भी पूरा किया और मंदिर कमेटी को 143462 बचाकर दीए। 2025 में विनय अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया 107558 रुपए बचा कर दिएl सभी का लेखा जोका मौजूद है।
मंदिर प्रबंधक रामदास कटारा ने कहा कि मंदिर की दीवार पिछले 3 वर्ष से टूटी है, उसे ठीक कराने की सुध किसी ने नहीं ली। सिर्फ दशहरा शोभायात्रा में राजनीतिक लोग अपना प्रभाव दिखाना चाहते हैं। चंदे की रसीद बुक भी एक-एक वर्ष बाद लौटाई जाती हैं। दशहरा कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित पाठक ने कहा कि पिछले 3 वर्ष से टूटी हुई दीवार का पाषर्दगढ़ आश्वासन देते रहे कि हम सरकार से बनवाकर देंगे। अभी तक नहीं बनवाई। दशहरा शोभायात्रा में सिर्फ 3 दिन शेष हैं, और शोभायात्रा मार्ग व मंदिर के आस-पास के क्षेत्र की नालियां भरी हैं, जगह-जगह कचरा है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। सिर्फ पद और किसको हटाना है किसे बनाना है, इसकी राजनीति चल रही, जिसे मंदिर कमेटी बर्दाश्त नहीं करेगी। दशहरा शोभायात्रा के लिए मंदिर कमेटी की सहमति से कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जो लोग प्रभु राम की सेवा करने चाहते हैं, उनका स्वागत है, लेकिन राजनीति नहीं चलेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रामदास कटारा, विनय अग्रवाल, राजपाल यादव, हर्षित पाठक, पापे भाई, महेश लोधी, कमल अग्रवाल, विनोद राजपूत, नैमी यादव, दिनेश यादव, देव शर्मा, टीटू पंडित, हर्ष यादव, जय किशन लोधी, नीरज राजपूत आदि उपस्थित थे।