ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से 2 की जान गई:दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस पर प्रतिबंधित हैं 2 पहिया वाहन, रील बनाते समय ट्रक ने दोनों को कुचला

यह मौत नहीं है, यह एक व्यवस्था की घोर लापरवाही है। ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी दिन में रहती है, लेकिन रात में अधिकारी सड़क पर निकलते हैं। दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे पर जब सभी जगह ड्यूटी हैं और 2 पहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। ऐसे में फिर यहां दो पहिया वाहन क्यों दौड़ रहे हैं। रविवार शाम को गाजियाबाद के भोजपुर की सीमा में रील बनाते हुए 2 युवकों को ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा की थी, बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मोबाइल से रील बना रहे थे। हादसे के बारे में जानिए यह हदसा आज रविवार शाम सवा 4 बजे का दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर में पट्टी गांव के सामने हुआ। बाइक सवार दोनों युवक एक्सप्रेस पर रील बना रहे थे, ट्रक ने इतने में कुचल दिया, इसमें बाइक ट्रक में फंस गई, जिसमें एक युवक काफी दूर क घिसटता हुआ चला गया। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के भोजपुर के गांव पट्टी के दीपक उर्फ (19) पुत्र दिनेश व हापुड़ के सदीकपुरा के सागर (20) पुत्र बबलू के रूप में हुई है। दोनों फर्नीचर का काम करते थे। चालक ट्रक लेकर फरार हुआ दोनों युवकों को पुलिस मोदीनगर अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने परिवार में सूचना दी। दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि दीपक परिवार में यह कहकर निकला था कि कुछ दूर में आ जाउंगा। जहां दोनों की मौत हो गई। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि परिजनों को सूचना दी गई है। ट्रक चालक का पता नहीं चल सका है। पुलिस सीसी टीवी से ट्रक की पहचान करने में जुटी है। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से दौड़ रहे 2 पहिया वाहन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस पर दो पहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। दिल्ली और मेरठ के बीच सिर्फ एंट्री और उतरने के प्वाइंट हैं। सभी पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रहती है। लेकिन दो पहिया वाहन नहीं राेके जा रहे। यदि पुलिस इन वाहनों पर ध्यान दे तो दोनों युवकों जी जान बच सकती थी। ट्रैफिक पुलिस में एक डीसीपी, एक एडिशनल डीसीपी, तीन एसीपी, 12 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 100 टीएसआई और हेड और कांस्टेबल मिलाकर 650 जवान हैं। डीसीपी ट्रैफिक का बयान डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन का कहना है कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस पर दो पहिया वाहन प्रतिबंधित हैं। पुलिस ने सभी जगह साइन बोर्ड भी लगाए हैं। ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी भी है। हो सकता है कि धूप के चलते पुलिसकर्मी अलग रहे हों। वाहन रोकने के लिए यहां चालान लगातार किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *