भाविप समर्पण ने अपने 65 प्रभारियों को किया सम्मानित

बाबा न्यूज
आगरा। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर से प्रभारी सम्मान समारोह एवं दिव्य सत्संग का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित रिट्रीट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल, सचिव सीए विवेक अग्रवाल एवं प्रमोद सिंघल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शाखा अध्यक्ष विजित गुप्ता ने बताया कि सत्र 2025-26 में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 65 प्रभारियों को प्रभारी सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान आगामी सत्र के लिए नितिन गोयल को शाखा अध्यक्ष घोषित किया गया तथा उन्हें अपनी नई कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए।
सचिव नवनीत गर्ग एवं कोषाध्यक्ष संजीव मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत आर्ट आॅफ लिविंग की टीम द्वारा भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में रवि खुल्लर, विष्णु शर्मा एवं ममता रल्ली ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। सत्संग की शुरूआत विघ्नहर्ता गणेश जी के भजन से हुई। इसके बाद भोले की जय, मेरे शिव की जय.., हरी सुंदर नंद मुकुंद.., अच्युतम केशव कृष्ण नारायण.. जैसे भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात डॉ. रश्मि मिश्रा ने आर्ट आॅफ लिविंग के माध्यम से जीवन जीने की कला पर प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। इस अवसर पर अंशुल गुप्ता, पूजा मित्तल, बबीता गर्ग, निशी दौनेरिया, उत्सव मित्तल, समीर जैन, अखिलेश पटनागर, विमलेश मंडलास, मनीष गोयल, नविता मित्तल, श्वेता कंसल एवं सौरभ गोयल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *