Breaking News
मनोज बने सहायक अभियंता एसोसिएशन के अध्यक्ष

श्याम जोशी/बाबा न्यूज
मथुरा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसोसिएशन का चुनाव सर्वसहमति से सम्पन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से इंजी. मनोज कुमार सैंगर को अध्यक्ष चुना गया। सभी सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया।
एसोसिएशन की पूर्ववर्ती कार्यकारिणी के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो जाने पर विभाग के निरीक्षण भवन में विभाग के निर्माण खंड एक एवं प्रांतीय खंड के सदस्य सहायक अभियंताओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रांतीय खंड के इंजी. मनोज कुमार सैंगर को जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया। वहीं उनके प्रस्ताव पर इंजी. जय प्रकाश सिंह को जिला सचिव एवं इंजी. भीष्म दत्त शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सहायक अभियंता विवेक कुमार शर्मा, संजय यादव, अजय कुमार सिंह, बीके शर्मा, बीडी शर्मा, संदीप तौमर, पूजा मिश्रा आदि सदस्य मौजूद रहे।