Breaking News
बल्केश्वर क्षेत्र में किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

 


एक माह तक वार्ड-91 की गली-गली और कोने-कोने में चलेगा सफाई अभियान: पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले
बाबा न्यूज
आगरा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है गुरुवार को सुबह बल्केश्वर क्षेत्र में साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय पार्षद समाजसेवी मुरारी लाल गोयल पेंट वालों के नेतृत्व में सहयोग से नगर निगम कर्मियों और क्षेत्रवासियों द्वारा शांति स्वीट्स से लेकर बल्केश्वर चौराहा तक हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की गई और कूड़े-कचरे को इकट्ठा करके ठेला गाड़ी में डाला गया।
इस अवसर पर समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा और स्वास्थ्य का मूल मंत्र है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बल्केश्वर के वार्ड 91 क्षेत्र में नगर निगम के सहयोग से हर ब्लॉक, हर चौराहा, हर गली, हर मलिन बस्ती, श्रमिक बस्ती, हर कॉलोनी, हर स्कूल, अस्पताल व शराब के ठेकों सहित कोने-कोने में सफाई के अभियान चलाया जाएगा
अभियान शुभारंभ के मौके पर सेनेटरी इंस्पेक्टर रचना गुप्ता,डॉ महेश फौजदार,संतोष गुप्ता, विश्वनाथ भारद्वाज,मयंक खंडेलवाल,मीनाक्षी शर्मा, दीपक चौहान,उमेश आशीर्वाद,गुरदास लालवानी, संजय शर्मा,कमल किशोर बंसल आदि उपस्थित रहे।

 

ताज के साये में जले आशीर्वाद के दीप

सांसद नवीन जैन ने की पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना
बाबा न्यूज
आगरा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में आगरा महानगर द्वारा ताजमहल के साये में दशहरा घाट पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि आशीर्वाद का दिया केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आम जनमानस के प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि आज देश का गरीब महसूस करता है कि केंद्र सरकार ने उसकी मूलभूत जरूरतों को समझते हुए योजनाओं का लाभ उसके घर तक पहुंचाया है।
श्री नवीन जैन ने कहा कि विपक्ष कहता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भगवान नहीं हैं। मैं भी मानता हूं कि प्रधानमंत्री जी भगवान नहीं हैं, लेकिन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए उनके कार्य भगवान के कार्यों से कम नहीं हैं। उन्होंने गरीब और वंचित परिवारों को सम्मान और सुरक्षा देने का काम किया है।
श्री जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में लाभार्थी की जाति, धर्म या समुदाय नहीं देखा गया। जरूरतमंद व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे, यही सरकार की प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री ने देश के करोड़ों नागरिकों को अपने परिवार का हिस्सा मानकर उनके जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में कार्यकतार्ओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीप प्रज्वलित करते समय सभी ने प्रधानमंत्री जी की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक जी एस धर्मेश, पार्षद जगदीश पचौरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मवीर लोधी, बंटी बघेल, महानगर महामंत्री महेश शर्मा, महानगर मंत्री अनिल सारस्वत, पार्षद प्रदीप अग्रवाल , पार्षद राकेश कन्नौजिया, पार्षद फूल प्यारी, पार्षद गुड्डू राठौर, मंडल अध्यक्ष कौशल चौहान, महानगर कोषाध्यक्ष अतुल गर्ग, उपस्थित रहे।

 

आगरा में लगेगा महाराष्ट्र के स्वाद का तड़का

वड़ा पाव से पूरनपोली और कोल्हापुरी मटन तक, 25 सितंबर तक चलेगा मराठी फूड फेस्टिवल

बाबा न्यूज़ 

आगरा। गणेश उत्सव की धूम के बीच आगरा में अब महाराष्ट्र के जायके का तड़का लगने जा रहा है। कॉसमॉस मॉल, संजय प्लेस स्थित होटल फेयरफील्ड बाय मैरियट में पहली बार मराठी फूड फेस्टिवल आयोजित किया गया है। 25 सितंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल में आगरा वासियों को रोजाना रात्रिभोज में 20 से अधिक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन व्यंजनों का स्वाद मिलेगा।
मेन्यू में वड़ा पाव, मिसल पाव, कोथिंबीर वड़ी, पूरनपोली, भरली वांगी, थालीपीठ, पिठला-भाकरी, साबूदाना वड़ा, कांदा भजी, बटाटा वड़ा, उसल, मसाला भात, आमटी, वरण-भात, ज्वार भाकरी, कोल्हापुरी मटन करी, चिकन कोल्हापुरी सहित कई खास व्यंजन शामिल हैं। वहीं गणेश उत्सव को देखते हुए चावल के मोदक भी खास आकर्षण रहेंगे।
होटल के हेड शेफ अश्वनी निगम ने बताया कि यह होटल में पहली बार आयोजित मराठी फूड फेस्टिवल है, जिसमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजनों के साथ सलाद, मेन कोर्स और डेजर्ट भी परोसे जाएंगे।
शेफ किचन इंस्टीट्यूट ऑफ कलिनरी आर्ट एंड होटल मैनेजमेंट, कोल्हापुर के प्रशिक्षक शेफ रविंद्र और गंगाधर इन पारंपरिक रेसिपी को तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्रीयन व्यंजनों की असली पहचान उनके खास मसालों में है। कांदा-लहसुन चटनी, काला मसाला, पत्थर पर पिसे मसाले, मूंगफली और नारियल इनके स्वाद को खास बनाते हैं। फेस्टिवल में कोकण से लेकर कोल्हापुर और विदर्भ तक की भोजन परंपरा की झलक मिलेगी।

नर्सिंग संवर्ग अपने अधिकार और सम्मान के लिए पीछे नहीं हटेगा

लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी 22 से करेंगे चरणबद्ध आन्दोलन: सतीश त्यागी
बाबा न्यूज
आगरा। राजकीय नर्सेज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश त्यागी ने बताया कि आठ नवंबर 2025 को राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के अधिवेशन में ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री ने राजकीय नर्सेज संघ की 13 सूत्रीय मांगों में से पांच मांगों को माने जाने की घोषणा की थी, जिसमें नर्सेज की गृह जनपद में तैनाती,समय पर प्रमोशन और एसीपी लगाना,पालना घर बनाना ,उच्च शिक्षा के लिए अनुमति देना,लेकिन आज तक शासनादेश नहीं हुआ जबकि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जी ने स्पष्ट आख्या भी भेजी जा चुकी है। अपर मुख्य सचिव ने दो फरबरी को संघ के साथ बैठक मैं भी सहमति जताई फिर भी आज तक शासनादेश नहीं हुआ । जिससे सभी नर्सेज मैं बहुत रोष है। इसलिए अगर 22 सितंबर तक अगर शासनादेश नहीं होता है तो सभी प्रदेश की नर्सेज आंदोलन करेगी । इसके साथ ही हमारी मांग है कि एस जी पी जी आईं लखनऊ, के जी एम यू लखनऊ,राम मनोहर लोहिया,एवं एस जी पी जी आईं सैफई की भांति भत्ते दिये जाय। जब सामान कार्य है सामान पद है एक ही प्रदेश है फिर ये असमानता क्यों। इसलिए चिकित्सा स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा के सभी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेज की नर्सेज को भी भत्ते मिलने चाहिए । राजकीय नर्सेज संघ ने सरकार को पत्र के द्वारा अवगत करा दिया है कि अगर 22 सितंबर तक शासनादेश नहीं होता है तो चरण बद्द आंदोलन किया जाएगा। नर्सिंग संवर्ग अब अपने अधिकार, और सम्मान के लिए पीछे हटने वाला नहीं है।

 

अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद गोयल निर्वाचित

 

मनोज कुमार बंसल को 188 मतों से हराया, 494 मतदाताओं ने किया मतदान

 महावीर सिंह वर्मा/ बाबा न्यूज़ 

फतेहपुर सीकरी। अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में मतदान हुआ। चुनाव में राजेंद्र प्रसाद गोयल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार बंसल को 188 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। मतदान के दौरान कुल 545 मतदाताओं में से 494 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतगणना के दौरान छह मत निरस्त पाए गए। परिणाम के अनुसार राजेंद्र प्रसाद गोयल को 338 मत मिले, जबकि मनोज कुमार बंसल के पक्ष में 150 मत पड़े। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने राजेंद्र प्रसाद गोयल को बधाई दी।

अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से अग्रवाल समाज में चर्चाओं और गहमागहमी का माहौल बना हुआ था। इससे पहले सेवा समिति की आमसभा की बैठक के दौरान हुए विवाद के संबंध में पुलिसकर्मियों के लाइन हाजिर किए जाने की कार्रवाई भी सामने आई थी। वहीं, शनिवार रात पुलिस की ओर से करीब 50 लोगों को नोटिस जारी किए जाने की जानकारी के बाद मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता रही।

हालांकि रविवार को मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

नए क्लबों को सशक्त नेतृत्व देने के लिए लायन लीडर्स हुए प्रशिक्षित

 

सर्टिफाइड गाइडिंग लायन कार्यशाला में 48 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण

Baba news 

आगरा। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल मंडल 321सी2 के मंडलाध्यक्ष आरएन वर्मा के निर्देशन में सर्टिफाइड गाइडिंग लायन कार्यशाला का आयोजन होटल क्लार्क्स इन सूट्स में किया गया।
लायंस क्लब्स इंटरनेशनल द्वारा आयोजित सर्टिफाइड गाइडिंग लायन कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सक्षम एवं प्रभावी लायन लीडर्स तैयार करना है, ताकि नवीन लायंस क्लबों की स्थापना सुचारु एवं सुदृढ़ रूप से की जा सके तथा उन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।

कार्यशाला में 48 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। लायंस इंटरनेशनल द्वारा एलसीआईपी प्रशिक्षित डॉ. रवि मनूजा ने अपने अनुभव एवं ज्ञान से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने नवीन क्लबों के गठन, संचालन, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक मजबूती से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यशाला को सफल बनाने में कार्यशाला चेयरपर्सन राकेश सिंघल, को-चेयरपर्सन डॉ. स्वाती माथुर, उद्घाटन अधिकारी सीए पीके जैन, उपमंडलाध्यक्ष द्वितीय अजय अग्रवाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष योगेश कंसल, पूर्व मंडलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, चीफ गवर्नर सलाहकार मनीष अग्रवाल, मंडलीय पीआरओ प्रदीप कुलश्रेष्ठ, जीएमटी समन्वयक गौरव पोरवाल, जीएसटी समन्वयक अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मंडलीय सचिव अतुल भार्गव ने कार्यशाला की सफलता के लिए सभी प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

मनोज कुमार राठौर तैलिक महासंघ के उपाध्यक्ष बने

 

बाबा न्यूज़ 

आगरा। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद, सीतापुर राकेश राठौर की सहमति से तैलिक महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा मनोज कुमार राठौर (आगरा) को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन, संगठन के प्रति समर्पण एवं सक्रिय योगदान को देखते हुए तैलिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। लखनऊ में संगठन की बैठक में सांसद राकेश राठौर ने मुझे प्रदेश उपाध्यक्ष पद सम्मनित किया। उपाध्यक्ष बनने पर कोमल राठौर प्रदेश महासचिव, कृष्णा राठौर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ
राजेंद्र राठौर, सुनील राठौर पूर्व पार्षद,मोहित राठौर ने हर्ष व्यक्त किया है।

मोतीगंज के खाद्य व्यापारियों को मिला खाद्य सुरक्षा का पाठ

त्योहारों से पहले एफएसडीए अधिकारियों ने किया जागरूक
स्वच्छता और गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर
बाबा न्यूज
आगरा। त्योहारों की आहट के साथ बाजारों में बढ़ने वाली रौनक और खाद्य पदार्थों की मांग को देखते हुए श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति ने खाद्य सुरक्षा के प्रति एक महत्वपूर्ण पहल की है। समिति के मोतीगंज स्थित कार्यालय पर खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य व्यापारियों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य खाद्य व्यापारियों को नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
बैठक में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने विशेष रूप से व्रत एवं उपवास में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों सहित अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, शुद्धता एवं सुरक्षित रख-रखाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
लाइसेंस और पंजीकरण के साथ करें खाद्य व्यापार
अधिकारियों ने सभी खाद्य व्यापारियों से अपील की कि वे नियमानुसार खाद्य लाइसेंस एवं खाद्य पंजीकरण प्राप्त कर अपना व्यापार संचालित करें। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के प्रति व्यापारियों की महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
बैठक में व्यापार के टर्नओवर के अनुसार खाद्य पंजीकरण एवं लाइसेंस संबंधी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के लिए प्रेरित किया गया।
बरसात के मौसम में स्वच्छता सबसे बड़ी प्राथमिकता
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बारिश के मौसम को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों में विशेष साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस मौसम में खाद्य पदार्थों के दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए उनके सुरक्षित भंडारण, उचित रख-रखाव तथा प्रतिष्ठानों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह ने व्यापारियों से कहा कि त्योहारों के दौरान ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। जागरूक व्यापारी और सतर्क उपभोक्ता मिलकर ही स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

व्यापारियों ने सराहा जागरूकता अभियान
श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल ने कहा कि त्योहारों के समय खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ने के कारण व्यापारियों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। ऐसे में विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता बैठक व्यापारियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
महामंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल (शालू) ने कहा कि समिति भविष्य में भी खाद्य व्यापारियों को नियमों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
बैठक में उपाध्यक्ष श्रीनाथ बंसल, कृष्ण कुमार मित्तल, श्याम कुमार गर्ग, अखिलेश गोयल, कपिल गर्ग, संजीव अग्रवाल, पवन गोयल आदि उपस्थित रहे।

आदर्श मंडी का सपना अधूरा, सड़क-सफाई और समस्याओं से जूझ रहा मोतीगंज बाजार

व्यापारिक समस्याओं के समाधान को लेकर श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति की गोष्ठी, जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं प्रमुख मांगें

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और दाल-बाटी के साथ हुआ पारिवारिक स्नेह मिलन
बाबा न्यूज
आगरा। शहर के प्रमुख खाद्य व्यापारिक केंद्रों में शामिल श्री मोतीगंज मंडी को आदर्श मंडी के रूप में विकसित करने की घोषणा के बावजूद आज भी व्यापारी सड़क, सफाई, जलभराव और आवागमन जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। व्यापारियों ने इन समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग उठाते हुए कहा कि यदि मोतीगंज को वास्तव में आदर्श मंडी बनाना है तो यहां स्वच्छता व्यवस्था के साथ-साथ सड़कों का निर्माण और उनका समयबद्ध रखरखाव आवश्यक है।
श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति द्वारा लोहा मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में व्यापारिक समस्याओं के समाधान पर गोष्ठी एवं पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर मोतीगंज मंडी से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, श्री रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, बीडी अग्रवाल, समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल एवं महामंत्री शैलेंद्र अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक नेताओं का समिति की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
गोष्ठी में समिति के सदस्यों ने बताया कि मोतीगंज क्षेत्र शहर का महत्वपूर्ण खाद्य व्यापारिक केंद्र है और प्रतिदिन यहां बड़ी मात्रा में व्यापारिक गतिविधियां संचालित होती हैं। इसके बावजूद मंडी की सड़क और सफाई व्यवस्था अभी तक अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकी है।
व्यापारियों ने कहा कि मंडी में आवागमन के दौरान लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से माल की भारी ढुलाई और वाहनों की आवाजाही में कठिनाई उत्पन्न होती है। खराब सड़कों के कारण व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं।
व्यापारियों ने मांग रखी कि मोतीगंज को आदर्श मंडी के स्वरूप में विकसित करने के लिए सुदृढ़ सड़क निर्माण, नियमित सफाई व्यवस्था, सुचारु आवागमन और जलभराव से मुक्ति के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए।
व्यापारियों ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि मंडी में बनी हुई सड़कों की समय-समय पर मरम्मत कराई जाए। बरसात के दिनों में सड़कों की खराब स्थिति और जलभराव के कारण व्यापारियों तथा ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि आदर्श मंडी का स्वरूप केवल घोषणा से नहीं, बल्कि वहां उपलब्ध सुविधाओं से दिखाई देना चाहिए। स्वच्छ वातावरण, बेहतर सड़कें और सुगम यातायात व्यवस्था ही मोतीगंज को वास्तव में एक आदर्श व्यापारिक मंडी बना सकती है।
मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि व्यापारिक क्षेत्रों की सुविधाओं में सुधार नगर के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने मंडी की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि व्यापारी शहर की अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ होना चाहिए। उन्होंने मोतीगंज क्षेत्र के विकास और व्यापारियों की सुविधाओं के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
व्यापारिक गोष्ठी के बाद पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम ने आयोजन को उल्लास और आनंद से भर दिया। वृंदावन से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ऐसा भक्तिमय वातावरण बनाया कि उपस्थित सभी लोग भाव-विभोर हो उठे।
मयूर नृत्य, फूलों की होली और सावन की मल्हार की आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में ब्रज संस्कृति की अनुपम छटा बिखेर दी। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित परिवारों ने जमकर आनंद लिया।
पारिवारिक स्नेह मिलन के दौरान समिति के सदस्यों और उनके परिवारों ने आपसी आत्मीयता के साथ समय बिताया। पारंपरिक दाल-बाटी के स्वाद के साथ व्यापारिक परिवारों ने स्नेह, सौहार्द और एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मयंक मंगल, उपाध्यक्ष श्रीनाथ बंसल, विशन स्वरूप गोयल, अखिलेश गोयल, मोहित गर्ग, संजीव सिंघल, प्रमोद कुमार गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अखिल मंगल, पवन गोयल आदि उपस्थित रहे।

युवा विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने आगे आए: पीएम

सांसद नवीन जैन ने कमला नगर में कार्यकर्ताओं के साथ सुनीं मन की बात
बाबा न्यूज
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 137वें संस्करण को आगरा के बूथ संख्या 414, एम.एम. शेरी के शक्तिकेंद्र संयोजक मुकेश शर्मा के कमलानगर स्थित आवास पर सांसद नवीन जैन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को गंभीरता से सुना और उनके द्वारा दिए गए संदेशों को समाज के बीच पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के बाद सांसद नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात देश के जन-जन से सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। यह कार्यक्रम केवल प्रधानमंत्री के विचारों को जनता तक पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में समाज और राष्ट्र के लिए कार्य कर रहे लोगों की प्रेरणादायी कहानियों को सामने लाकर अन्य लोगों को भी सेवा और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है।
सांसद ने कहा कि आज के संबोधन में प्रधानमंत्री ने नशा मुक्त युवा विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखना केवल किसी एक परिवार या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज को मिलकर इसके खिलाफ जागरूकता का वातावरण तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य को सकारात्मक दिशा में लगाकर ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है।
नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश विशेष रूप से युवाओं और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण है। समाज के प्रत्येक वर्ग को नशामुक्त भारत के अभियान से जुड़कर युवाओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब युवा स्वस्थ, जागरूक और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होंगे, तभी देश की प्रगति को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मन की बात के प्रत्येक संस्करण में प्रधानमंत्री देशवासियों को जनभागीदारी की नई प्रेरणा देते हैं। प्रधानमंत्री लगातार यह संदेश देते रहे हैं कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार के प्रयासों से नहीं हो सकता। इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। देश के 140 करोड़ नागरिकों की सामूहिक शक्ति और सहभागिता से ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है।
सांसद ने कहा कि मन की बात ने देश में सकारात्मक कार्यों, स्थानीय प्रतिभाओं, सामाजिक प्रयासों और राष्ट्रसेवा की भावना को व्यापक मंच प्रदान किया है। इससे समाज के सामान्य व्यक्ति को भी यह विश्वास मिलता है कि उसका छोटा-सा प्रयास भी देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान बन सकता है।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, वंश अग्रवाल, आशीष कुमार, राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।