टैंकर से दुल्हन का सिर कुचला, चुनरी में बटोरे चीथड़े:शाहजहांपुर में 4 की मौत; ससुर विदाई कराकर घर लौट रहा था

शाहजहांपुर में ऑयल टैंकर और कार की टक्कर हो गई, जिसमें दुल्हन समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दुल्हन का पूरा सिर कुचल गया, उसकी शादी की चुनरी से लोग मांस के टुकड़े बटोरते रहे। 5 दिन पहले ही लड़की की शादी हुई थी और वह मायके से विदा होकर ससुराल जा रही थी। विदाई में दिया गया सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे में दो बच्चों समेत 3 लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला खुटार थाना क्षेत्र का है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…. कल्पना देवी (22) खुटार के पिपरिया भगवंत की रहने वाली थीं। पांच दिन पहले 25 अप्रैल को कल्पना की शादी पुवायां थाना क्षेत्र के अगौना बुजुर्ग में अविरल पुत्र अनिल कुमार से हुई थी। शादी के दो दिन बाद मायके वाले कल्पना को विदा कराकर ले आए थे। आज सुबह कार से अनिल कुमार बहू को विदा कराने उसके मायके गए थे। कार में उनके साथ मोहिनी (14), रीना देवी पत्नी कर्मदेव, दो बच्चे अभिरांश (6), अनिमेष (5) के अलावा चालक निर्दोष थे। बहू को लेकर कार से सब वापस लौट रहे थे। ऑयल टैंकर में नेपाल की नंबर प्लेट रौतापुर कला गांव के पास एक तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने सामने से कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े तो टैंकर चालक वाहन वहीं पर छोड़कर भाग गया। ऑयल टैंकर में नेपाल की नंबर प्लेट है। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और कार में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। कल्पना का सिर पूरी तरह से कुचल गया था और उसकी चुनरी बगल में पड़ी हुई थी। बगल में ही मोहिनी भी पड़ी थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों और ससुर के सिर पर भी आई चोट दोनों बच्चों अनिमेष और अभिरांश के अलावा ससुर अनिल कुमार को भी चोट आई थी। साथ में मौजूद रीना देवी और चालक निर्दोष की हालत गंभीर थी, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद दुल्हन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने से पहले परिवार के लोग जेवरात उतारते दिखाई दिए। एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया कि आज दोपहर के 1:30 बजे पीआरवी द्वारा सूचना मिली कि टाटा पंच गाड़ी को तेज टैंकर ने टक्कर मार दी है। इसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई है और दो व्यक्तियों को गंभीर बताया जा रहा है। घायल व्यक्तियों को जिला खीरी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।” —————– यह खबर भी पढ़ें….. हाईवे पर शॉर्टकट लेने में पति-पत्नी, 2 बच्चों की मौत:शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बोलेरो के सामने आई बाइक, बच्चों के सिर फटे यूपी के शाहजहांपुर में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हाईवे पर बेकाबू बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी और बेटा-बेटी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शॉर्टकट लेने के चक्कर में बाइक सवार परिवार ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड से घुस गया। बोलेरो की स्पीड 100 से ज्यादा थी, इसलिए चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

लखनऊ में निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार धंसी:मिट्टी में दबने से मजदूर की मौत, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बाहर निकाला

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में एनटीपीसी बिल्डिंग और साइबर हाइट्स के पास निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार गिर गई। गुरुवार सुबह नींव के बगल में खुदाई के दौरान दीवार के पीछे से मिट्टी खिसक गई। इसमें 2 मजदूर दब गए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रगेड मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तो एक मजदूर अचेत अवस्था में मिट्टी से निकाला गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विभूतिखंड थाने के इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बाराबंकी रामनगर के लक्ष्मी शंकर अवस्थी (35) के रूप में हुई। दूसरे साथी तुलसीराम को कम चोट थी। उसे पुलिस ने लोहिया संस्थान में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना करीब 10 बजे हुई। 3 तस्वीरें देखिए- हॉस्पिटल बनवाया जा रहा, नक्शा पास एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने मौके पर निरीक्षण किया। उनका कहना है कि D63 का नक्शा पास है। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। जिस जमीन पर हादसा हुआ है, उस पर हॉस्पिटल बन रहा है। इसका मानचित्र प्राधिकरण से पास है। नींव की सफाई कर रहे थे तभी मिट्टी धंसी मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग ने बताया कि दो आदमी नींव की सफाई कर रहे थे। उसी समय मिट्टी खिसक गई। दोनों उसी में दब गए। करीब आधे घंटे तक हम 10 लोग हाथों से मिट्टी निकालते रहे। करीब 40 मिनट बाद पुलिस यहां आई। वे दोनों हमारे पास के गांव के थे। हाथों से मिट्टी हटाकर उन्हें बाहर निकाला मनीष ने बताया- यहां पर 4 लेबर काम कर रहे थे। मिट्टी खिसकने लगी तो उनमें से 2 लेबर बाहर निकल पाए। 2 लोग बाहर निकल ही रहे थे कि मिट्टी भरभराकर गिर गई। हम लोगों ने हाथों से मिट्टी हटा-हटाकर दोनों को बाहर निकाल लिया। एक को कम चोट थी और दूसरे की सांसें चल रही थीं। दूसरे वाले को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिट्टी ऊपर से खिसककर गिर गई थी। प्रशासन की तरफ से 4 लाख की आर्थिक सहायता एसीएम सचिन वर्मा ने बताया कि आपदा राहत कोष के जरिये मृतक लक्ष्मीशंकर के परिजन को 4 लाख रुपए की सहायता तत्काल दिलाई जा रही है। मामले में लेखपाल से रिपोर्ट ली जाएगी। ———————- ये खबर भी पढ़िए- ट्रैफिक पुलिस की जुगाड़ व्यवस्था, सड़क पर रेंग रही गाड़ियां : लखनऊ में कामता पर बैरिकेडिंग से जाम हुआ दोगुना, 5 KM जबरदस्ती घूम रही पब्लिक लखनऊ हाईकोर्ट के आसपास जाम बेकाबू है। हाईकोर्ट जाम से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन को सिर्फ आदेश देता रहा। पुलिस-प्रशासन भी कोर्ट को एक्शन प्लान बताते रहे, लेकिन हाल जस का तस बना हुआ है। पॉलिटेक्निक से कामता, चिनहट, किसान पथ तक करीब 6 किमी सड़क पर सुबह से रात सिर्फ गाड़िया रेंगती नजर आती हैं। (पूरी खबर पढ़िए)

रागिनी सोनकर बोलीं- ये नारी को नारा बना रहे:योगी ने कहा- सपा गिरगिट जैसे रंग बदलती है; राजभर से भिड़े सपा विधायक

यूपी में गुरुवार को विधानमंडल का साढ़े 6 घंटे का विशेष सत्र हुआ। इसमें लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने को लेकर सीएम योगी ने विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया। योगी ने कहा- कांग्रेस के पतन का कारण एक मुस्लिम महिला थी। शाहबानो को लेकर मौलवियों के सामने घुटने टेककर नाक रगड़ने की प्रवृत्ति थी। कांग्रेस ये पाप नहीं करती, मौलवियों के दबाव में न आकर शाहबानो को न्याय दिया होता तो ये दुर्गति नहीं होती। चर्चा के दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान और कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर में तीखी बहस हुई। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हम बोल रहे हैं, तो आपको पिरात (दर्द हो रहा) है। घबराओ मत, ऐसन खरचाली ठोकब कि फाट जाबा (ऐसा ठोंकेगे कि फट जाओगे)। घोसी घुस जाई एदवा बारी (इस बार घोसी भी घुस जाएगा)। इस पर अतुल प्रधान ने कहा- ओपी राजभर से बड़ा कोई धोखेबाज नहीं। सुबह भाजपा में होते हैं, शाम होते-होते सपा में चले जाते हैं। इनकी सभाओं में भाजपा के लोगों को चप्पल मारने की बात कही जाती है। इस पर राजभर भड़क गए। सुरेश खन्ना भी खड़े हुए और विधानसभा अध्यक्ष से सपा विधायक के बयान पर ऐतराज जताया। बाद में अतुल प्रधान के बयान को रिकॉर्ड से हटा दिया गया। मंत्री ने कांग्रेस विधायक को भाजपा में आने का ऑफर दिया मंत्री आशीष पटेल ने कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा को बीजेपी में आने का ऑफर दिया। आराधना ने जवाब दिया- ये फसल कांग्रेस की देन है। ज्यादातर वही हैं, नाम लूंगी तो कई दुखी हो जाएंगे। सपा विधायक रागिनी सोनकर ने कहा- भाजपा सिर्फ नारी को नारा बनाकर राजनीति करना चाहती है। उन्होंने विधानसभा में कविता पढ़ी- यूपी की नारी हूं, हर रोज जलाई जाती हूं.… विधान परिषद में भी मंत्री संजय निषाद और सपा एमएलसी जसमीर अंसारी भिड़ गए। निषाद ने जब कहा कि कुछ लोगों ने मुगलों की तलवार से डर के सलवार पहन ली। तो सपा एमएलसी जसमीर अंसारी खड़े हो गए। वे संजय निषाद को टोकने लगे। कहा कि आपकी गलत बात सुनने के लिए यहां नहीं बैठे हैं। आप अपनी बात कीजिए। आप किसी जाति विशेष को नहीं कह सकते। इससे पहले, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष के सामने हाथ जोड़कर कहा कि हमारी बहन-बेटियों को देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचाइए। मैं हाथ जोड़कर, सिर झुकाकर अपने निवेदन करता हूं। उन्होंने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र कर कहा- सपा के गुंडे और माफिया मायावती की हत्या करना चाहते थे। भाजपा की मदद से उनकी जान बची। 4 तस्वीरें देखिए भाजपा और सपा विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की विधानसभा में भाजपा और सपा विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा की महिला विधायक ‘साड्डा हक इत्थे रख’ लिखे साइनबोर्ड लेकर पहुंचीं। सपा विधायक 2023 में पास महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और डिप्टी सीएम केशव मौर्य का घेराव किया। निंदा प्रस्ताव के मायने समझ लीजिए- निंदा प्रस्ताव के जरिए सरकार ने संदेश देने की कोशिश है कि कांग्रेस-सपा महिला विरोधी हैं। इसलिए आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया। जबकि, विपक्ष बताने की कोशिश करेगा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पारित हो चुका है। लेकिन, सरकार उसे लागू नहीं करना चाहती। विधानसभा सत्र की कार्यवाही की पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए-

गाजियाबाद-नोएडा और ललितपुर में जमकर ओले गिरे:आंधी-बारिश से पेड़ जड़ से उखड़ा; पीपा पुल बहा; 14 की मौत

यूपी में लगातार दूसरे दिन आंधी-बारिश से मौसम में बड़ा बदलाव आया है। गुरुवार सुबह आगरा, कानपुर, मथुरा समेत 10 जिलों में बारिश हुई। दोपहर बाद गाजियाबाद-नोएडा और ललितपुर में आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। झांसी में भी बारिश हुई। पूरे प्रदेश में बादल छाए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। 27 अप्रैल को बांदा का तापमान 47.4 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 68 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। अगले 5 दिन मौसम बिगड़ा ही रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी। पारे में 4-5°C की गिरावट आएगी। बुधवार को प्रयागराज-वाराणसी समेत 38 जिलों में आंधी-बारिश हुई। लखनऊ, बाराबंकी समेत 10 जिलों में ओले गिरे। प्रदेश में जगह-जगह पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए। कई कच्चे मकान ढह गए। प्रयागराज में तेज आंधी के चलते पेड़ जड़ समेत उखड़ गया। IMD के मुताबिक, प्रदेश में औसतन 2.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अनुमान 0.3 मिमी बारिश का था, 720 प्रतिशत ज्यादा हुई। बीते 24 घंटे में आंधी-बारिश से 14 लोगों की मौत हुई। सुल्तानपुर में सबसे ज्यादा 7, अयोध्या-अमेठी में 2-2 और प्रयागराज-गाजीपुर में 1-1 की जान गई। बांदा अब भी सबसे गर्म शहर बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 45.8°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से पूरे प्रदेश में माैसम बदल गया है। बारिश का सिलसिला मई के पहले हफ्ते में जारी रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी। आंधी-तूफान के हालात बनेंगे। बिजली और ओले भी गिर सकते हैं। बड़े अपडेट्स अब मौसम की तस्वीरें देखिए- आज किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? आपके शहर में मौसम कैसा है, कितनी दिनों तक बारिश और ओलों का अलर्ट है? जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-