Breaking News
बल्केश्वर क्षेत्र में किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

 


एक माह तक वार्ड-91 की गली-गली और कोने-कोने में चलेगा सफाई अभियान: पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले
बाबा न्यूज
आगरा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है गुरुवार को सुबह बल्केश्वर क्षेत्र में साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय पार्षद समाजसेवी मुरारी लाल गोयल पेंट वालों के नेतृत्व में सहयोग से नगर निगम कर्मियों और क्षेत्रवासियों द्वारा शांति स्वीट्स से लेकर बल्केश्वर चौराहा तक हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की गई और कूड़े-कचरे को इकट्ठा करके ठेला गाड़ी में डाला गया।
इस अवसर पर समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा और स्वास्थ्य का मूल मंत्र है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बल्केश्वर के वार्ड 91 क्षेत्र में नगर निगम के सहयोग से हर ब्लॉक, हर चौराहा, हर गली, हर मलिन बस्ती, श्रमिक बस्ती, हर कॉलोनी, हर स्कूल, अस्पताल व शराब के ठेकों सहित कोने-कोने में सफाई के अभियान चलाया जाएगा
अभियान शुभारंभ के मौके पर सेनेटरी इंस्पेक्टर रचना गुप्ता,डॉ महेश फौजदार,संतोष गुप्ता, विश्वनाथ भारद्वाज,मयंक खंडेलवाल,मीनाक्षी शर्मा, दीपक चौहान,उमेश आशीर्वाद,गुरदास लालवानी, संजय शर्मा,कमल किशोर बंसल आदि उपस्थित रहे।

 

आगरा में 21-22 को लगेगा विवाह उद्यमियों का महाकुंभ

 

इंडियन वेडिंग इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव एंड एक्सपो-2026 का उद्घोषणा समारोह आयोजित , देशभर से जुटेंगे 2000 से अधिक प्रतिनिधि
50 से अधिक विशेषज्ञ साझा करेंगे अनुभव, 50 से अधिक स्टॉल्स पर सजेगी विवाह उद्योग की दुनिया
बाबा न्यूज
आगरा। ताजनगरी को देश की प्रमुख वेडिंग सिटी के रूप में स्थापित करने और उत्तर प्रदेश में पर्यटन एवं विवाह उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 21 और 22 सितंबर को आगरा में विवाह उद्यमियों का महाकुंभ आयोजित होगा। उत्तर प्रदेश वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाले इंडियन वेडिंग इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव एंड एक्सपो-2026 का उद्घोषणा समारोह शिल्पग्राम रोड स्थित होटल ताज आगरा में दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
उद्घोषणा समारोह का शुभारंभ संस्था के संरक्षक राजेश गोयल, मार्गदर्शन एवं पर्यटन समिति के सदस्य सुनील जैन, अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, महासचिव संदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल, पंकज गोयल,पीयूष सिंघल, तरुण अग्रवाल और होटल ताज आगरा के जनरल मैनेजर राजेश चक्रवर्ती ने दीप प्रज्वलित कर किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कॉन्क्लेव एवं एक्सपो के आयोजन की औपचारिक घोषणा की गई।
दो दिवसीय आयोजन में देशभर से 2000 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। कॉन्क्लेव में विवाह उद्योग से जुड़ी चुनौतियों, संभावनाओं और विकास के नए रास्तों पर मंथन होगा। वहीं, एक्सपो में फैशन, डेकोरेशन, एंटरटेनमेंट और विवाह आयोजन से जुड़ी सेवाओं के 50 से अधिक स्टॉल्स लगाए जाएंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए आगरा को वेडिंग सिटी के रूप में स्थापित करना आवश्यक है। ताजमहल की पहचान के साथ आगरा को भव्य विवाह आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने बताया कि यह कॉन्क्लेव एंड एक्सपो का लगातार दूसरा संस्करण है। पिछले आयोजन की सफलता को देखते हुए इस बार अधिक व्यापक तैयारियों और ज्यादा सहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विवाह उद्योग से जुड़े उद्यमियों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग, नए व्यावसायिक अवसरों और उद्योग के विस्तार को प्रोत्साहित करना है।

50 से अधिक विशेषज्ञ रखेंगे विचार, देशभर से जुटेंगे प्रतिनिधि
एसोसिएशन के महासचिव संदीप उपाध्याय ने बताया कि कॉन्क्लेव में 50 से अधिक विशेषज्ञ अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, चेन्नई, कर्नाटक, राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से विवाह उद्यम से जुड़े प्रतिनिधि आगरा पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि एक्सपो में आगरा के साथ अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, मथुरा और आसपास के क्षेत्रों के उन एक हजार से अधिक परिवारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिनके घरों में विवाह समारोह होने वाले हैं। एक्सपो में फैशन, डेकोरेशन, एंटरटेनमेंट सहित विवाह आयोजन से जुड़ी विभिन्न सेवाओं के 50 से अधिक स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र होंगे।

विवाह उद्योग की नई दिशा पर होगा मंथन
उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल ने बताया कि कॉन्क्लेव में देशभर के जाने-माने विशेषज्ञ विवाह उद्योग के बदलते स्वरूप और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। आशीष अरोड़ा ने बताया कि वक्ताओं में ऋतुराज खन्ना, महावीर शर्मा, प्रीतेश शर्मा, गीतिका गंजूधर, अरशद हुसैन सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे।
उपाध्यक्ष पंकज गोयल ने बताया कि पहले दिन 21 सितंबर को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। दूसरे दिन मुख्य सचिव अमृत अभिजात विवाह उद्योग से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान के संबंध में मार्गदर्शन देंगे।

पहले दिन पर्यटन, वेडिंग बिजनेस और डिजिटल बदलाव पर चर्चा
कॉन्क्लेव के पहले दिन का विषय ह्यविवाह उद्योग का व्यवसायह्ण होगा। इसमें विवाह उद्योग के व्यावसायिक अवसरों, पर्यटन, आतिथ्य, मिठाइयों, मनोरंजन और डिजिटल बदलाव जैसे विषयों पर सत्र आयोजित होंगे।
प्रमुख सत्रों में ह्यप्यार के शहर से विवाहों के शहर तक: भारत के अगले बड़े वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में आगरा की नई पहचानह्ण, ह्यमिठास का अनूठा संगम: विवाह की मिठाइयों में परंपरा और नवाचारह्ण, ह्यप्लेटफॉर्म की ताकत: विवाह उद्योग को आकार देते आयोजन और सम्मेलनह्ण, ह्यमनोरंजन में क्रांति: कलाकार, तकनीक और विवाह समारोहों का भविष्यह्ण तथा ह्यरील्स से वास्तविक व्यावसायिक अवसरों तक: सोशल मीडिया, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलता विवाह कारोबारह्ण शामिल हैं। सायं काल आॅल इंडिया आइकन अवॉर्ड 2026 वैवाहिक उद्यम के क्षेत्र में मिसाल कायम कर रहे उद्यमियों को प्रदान किए जाएंगे।

दूसरे दिन नीति, आतिथ्य, खानपान और सजावट पर विमर्श
दूसरे दिन का विषय ह्यविवाह उद्योग के समग्र तंत्र को आकार देनाह्ण होगा। इस दिन उत्तर प्रदेश की पर्यटन नीति, आतिथ्य उद्योग, खानपान, डिजाइन और डेकोरेशन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।
प्रमुख सत्रों में ह्यउत्तर प्रदेश की पर्यटन नीति को समझना: प्रदेश को निवेश के अनुकूल बनानाह्ण, ह्यउत्तर प्रदेश में आतिथ्य उद्योग का भविष्य: व्यावसायिक मांग और अवसरह्ण, ह्यह्यबैंक्वेट से आगे: विवाह समारोहों में खानपान के बदलते अनुभवह्ण और ह्यफूलों से आगे: आधुनिक विवाहों में डिजाइन, सजावट और अनुभवों का विकासह्ण शामिल हैं।

हर जिले के स्वाद से महकेगी ब्रज की मेजबानी
होटल ताज कन्वेंशन आगरा के जनरल मैनेजर राजेश चक्रवर्ती ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्वाद आगंतुकों को परोसे जाएंगे। ब्रज की पारंपरिक मेजबानी के साथ प्रदेश की विविध खानपान परंपराओं का अनुभव भी प्रतिनिधियों को मिलेगा।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर पंकज गोयल, शिरीष सिन्हा, सनी गुप्ता, आशीष अरोड़ा, होटल ताज आगरा के यूनिट सेल्स से सुनील चौधरी, स्वप्निल कुलश्रेष्ठ, हर्ष सिसोदिया, कीर्ति कुलश्रेष्ठ, कमलप्रीत सिंह, विनीत गोयल, संदीप सिकरवार, प्रांजल भार्गव, अनिल सविता, अपरार्क शर्मा, दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

मोरारी बापू बोले, भोजन कम करो, भजन ज्यादा

मानस ऋषि पंचमी में ऋषि की सिद्धि और मुनि की शुद्धि का रहस्य समझाया, मौन को बताया भीतर उतरने का मार्ग
बाबा न्यूज
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित जेपी वेडिंग ग्राउंड में करुणानिधान परिवार की ओर से आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा के तृतीय दिवस रामनाम, कृष्ण-भक्ति और संतवाणी का ऐसा रस बरसा कि हजारों श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। मोरारी बापू ने ह्यमानस ऋषि पंचमीह्ण के प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए ऋषि और मुनि के अंतर को समझाया। उन्होंने कहा कि ऋषि बाहर के ब्रह्मांड की खोज करता है, जबकि मुनि भीतर के ब्रह्मांड में उतरता है। कथा के दौरान मीराबाई के पदों और रामधुन ने वातावरण को भावविभोर कर दिया और कई श्रद्धालुओं की आंखों से भक्ति के आंसू छलक पड़े।
बापू ने मानस से ह्यऋषिह्ण शब्द उठाते हुए सभी मुनियों को प्रणाम किया और कहा कि दुनिया में जितने भी बड़े वैज्ञानिक हुए—चाहे आइंस्टीन हों, न्यूटन हों अथवा अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले नील आर्मस्ट्रांग—उन्होंने बाहरी जगत और ब्रह्मांड को जानने का प्रयास किया। भारतीय मनीषा ने ऐसे अन्वेषकों को ऋषि-भाव से देखा है। उन्होंने कहा कि परमाणु से लेकर अंतरिक्ष तक की खोज करने वाला बाहरी ब्रह्मांड को जानता है, जबकि मुनि अपने भीतर उतरकर अंतर्जगत की खोज करता है।

काकभुशुंडि जी ने की बाहर और भीतर दोनों यात्राएं
बापू ने रामकथा के परम गायक काकभुशुंडि जी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी यात्रा बाहरी और भीतरी दोनों रही। एक ने ब्रह्मांड को देखा और दूसरे ने अपने भीतर के ब्रह्मांड को जाना। विश्वामित्र जब स्वर्ग की रचना करते हैं तो उनका ऋषि स्वरूप सामने आता है और जब भीतर के दर्शन को जागृत करते हैं तो मुनि भाव प्रकट होता है।
उन्होंने साधकों से मौन का अभ्यास करने का आग्रह किया। कहा कि सप्ताह में कम से कम एक दिन मौन रखना चाहिए। यदि यह संभव न हो तो अपने जन्मदिन पर अपनी आयु के बराबर घंटे मौन धारण करें।

कबीर से मीराबाई तक—ऋषि भी, मुनि भी और साधु भी
श्रद्धालुओं की प्रश्न-पत्रियों का उत्तर देते हुए बापू ने कबीर, गुरु नानक, रामकृष्ण, मीराबाई, नरसी मेहता और तुकाराम जैसे संतों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इनमें ऋषि और मुनि दोनों के गुण दिखाई देते हैं, इसलिए ये संयुक्त रूप से साधु-स्वरूप हैं।
गुरु का चित्र घर में रखने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि गुरु का चित्र आंखों के सामने रहकर प्रेरणा देता है। महाभारत के एकलव्य का उदाहरण देते हुए कहा कि उसने गुरु की मूर्ति के सामने साधना की और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि चित्र केवल देखने के लिए नहीं, चरित्र धारण करने की प्रेरणा के लिए होना चाहिए।

राम की हर लीला जीवन का चित्रण
बापू ने श्रीराम के जीवन की विभिन्न लीलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अयोध्या से लेकर पंचवटी, वनवास, किष्किंधा, रावण युद्ध और रामराज्याभिषेक तक भगवान राम ने अपने जीवन से धर्म और मयार्दा का चित्रण किया। इसी तरह श्रीकृष्ण की लीलाएं ब्रज में प्रेम, भक्ति और समर्पण का संदेश देती हैं।
उन्होंने कहा कि सच्चा शिष्य अपने गुरु का बहुत अधिक बखान नहीं करता। सच्चे शिष्य के आचरण से ही गुरु की खुशबू फैलती है।

ऋषियों के पास सिद्धि, मुनियों के पास शुद्धि
बापू ने कहा कि ऋषियों के पास सिद्धियां होती हैं और मुनियों के पास शुद्धि। ऋषि कर्मयोगी होते हैं और समाज के लिए निर्माण करते हैं।
उन्होंने कहा कि कपटपूर्ण साधु-संग से बचना चाहिए। जिसके पास भजन की संपदा नहीं है, वह मुनि नहीं हो सकता। मुनि का मौन भी सार्थक होता है और उसका वचन भी। इसलिए किसी का संग सोच-समझकर करना चाहिए।
जगद्गुरु वल्लभाचार्य के सूत्र का उल्लेख करते हुए बापू ने कहा कि घर के लोग एक-दूसरे के सहायक बनें तो वही सत्संग है। यदि वे स्वयं सत्संग न करें लेकिन आपको रोकें भी नहीं, तो उनके प्रति धन्यवाद का भाव होना चाहिए।

युवाओं के तनाव का उपाय—एकांत में हनुमान चालीसा
युवाओं में बढ़ते तनाव से जुड़े प्रश्न पर बापू ने कहा कि सुबह और शाम कुछ समय एकांत में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी का ध्यान चंचल मन को शांत करता है।
व्यासपीठ के पीछे हनुमान जी का चित्र रखने के कारण पर उन्होंने कहा कि व्यासपीठ की जो भी प्रतिष्ठा है, वह हनुमान जी की है। उन्होंने हनुमान जी को गृहस्थ, ब्रह्मचारी, संन्यासी और वानप्रस्थ—हर अवस्था के लिए आदर्श बताया।

भोजन कम करो, भजन ज्यादा
बापू ने श्रद्धालुओं को सरल लेकिन गहरा जीवन सूत्र देते हुए कहा—भोजन कम करें और भजन ज्यादा करें। उन्होंने कहा कि भजन केवल धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि मनुष्य को भीतर से बदलने वाली साधना है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि जीवन में दुखी मिलने वाले व्यक्ति को गले लगाकर चलें और प्रेम की गंगा बहाते रहें।

मीराबाई के पदों पर छलकीं आंखें
रामकथा के बीच श्रीकृष्ण की धुन और मीराबाई के पदों की गूंज उठी। बापू ने जब मीरा की कृष्णभक्ति का गुणगान किया तो कथा पंडाल में भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। बापू ने कहा कि जो मानस की उपासना करेगा, मानस सदैव उसके समक्ष खड़ा रहेगा। रात को सोने से पहले मानस की कुछ चौपाइयों का पाठ करें और शुभ विचारों के साथ सोएं।

मशीन मशीन है, व्यासपीठ मिशन है
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उल्लेख करते हुए बापू ने कहा कि तकनीक मनुष्य के लिए उपयोगी है, लेकिन यदि तकनीक मन और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाने लगे तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मशीन मशीन होती है, लेकिन व्यासपीठ एक मिशन है—सच्चे मनुष्य बनाने का मिशन।
कथा के दौरान उमाशंकर व्यास, श्री प्रेमनिधि मंदिर के मुख्य सेवायत हरिमोहन गोस्वामी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने आरती उतारी।

पीतांबर में सजे महागणपति, नन्हे भक्तों ने किया हवन

पंचम गणेश महोत्सव के चतुर्थ दिवस फूल बंगले में दिव्य दर्शन
पीले वस्त्रों और स्वणार्भूषणों से सजा भगवान का स्वरूप
बाबा न्यूज
आगरा। छलेसर रोड स्थित श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर में चल रहे 12 दिवसीय पंचम गणेश महोत्सव के चतुर्थ दिवस गुरुवार को भगवान श्री वरद वल्लभा महागणपति ने पीतांबर धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। पीली धोती और पीला मुकुट धारण किए महागणपति स्वर्ण मुकुट, कुंडल और विभिन्न स्वणार्भूषणों से सुसज्जित थे। लाल गुलाब के फूलों की माला और मस्तिष्क पर वैष्णव तिलक उनके दिव्य स्वरूप की शोभा बढ़ा रहे थे। फूल बंगले में विराजमान भगवान के मनोहारी दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
महोत्सव के चतुर्थ दिवस दो नन्हे भक्तों मायरा और इवान ने श्री गणपति महाराज का हवन किया। उनके साथ रोहित रल्लन और सार्थक गुप्ता ने भी परिवार सहित हवन में आहुति अर्पित की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हवन में भक्तों ने भगवान गणपति से सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित लखन दीक्षित और प्रबंधक नितिन शर्मा ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रात: 7:30 बजे नित्य अभिषेक सेवा की जा रही है। इसके बाद भगवान का वस्त्र श्रृंगार एवं फल सेवा होती है। प्रतिदिन विभिन्न भोग सेवाओं के साथ भोग आरती, दोपहर भोग और सायं भोग अर्पित किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन प्रात: एवं सायंकाल महागणपति हवन का आयोजन हो रहा है। सायं 6 बजे सहस्रनाम अर्चना, 7 बजे महाआरती और रात्रि 9 बजे शयन आरती होती है।
मंदिर के संस्थापक हरिमोहन गर्ग ने बताया कि गणेश महोत्सव के प्रत्येक दिवस भगवान श्री महागणपति का अलग-अलग स्वरूप में श्रृंगार कर भक्तों को दर्शन कराए जा रहे हैं। पीतांबर में सजे महागणपति का आज का स्वरूप विशेष रूप से मनोहारी रहा। उन्होंने कहा कि महोत्सव में नन्हे भक्तों और परिवारों की हवन-पूजन में सहभागिता से आयोजन का आध्यात्मिक उत्साह और बढ़ रहा है।

 

ताज के साये में जले आशीर्वाद के दीप

सांसद नवीन जैन ने की पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना
बाबा न्यूज
आगरा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में आगरा महानगर द्वारा ताजमहल के साये में दशहरा घाट पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि आशीर्वाद का दिया केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आम जनमानस के प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि आज देश का गरीब महसूस करता है कि केंद्र सरकार ने उसकी मूलभूत जरूरतों को समझते हुए योजनाओं का लाभ उसके घर तक पहुंचाया है।
श्री नवीन जैन ने कहा कि विपक्ष कहता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भगवान नहीं हैं। मैं भी मानता हूं कि प्रधानमंत्री जी भगवान नहीं हैं, लेकिन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए उनके कार्य भगवान के कार्यों से कम नहीं हैं। उन्होंने गरीब और वंचित परिवारों को सम्मान और सुरक्षा देने का काम किया है।
श्री जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में लाभार्थी की जाति, धर्म या समुदाय नहीं देखा गया। जरूरतमंद व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे, यही सरकार की प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री ने देश के करोड़ों नागरिकों को अपने परिवार का हिस्सा मानकर उनके जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में कार्यकतार्ओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीप प्रज्वलित करते समय सभी ने प्रधानमंत्री जी की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक जी एस धर्मेश, पार्षद जगदीश पचौरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मवीर लोधी, बंटी बघेल, महानगर महामंत्री महेश शर्मा, महानगर मंत्री अनिल सारस्वत, पार्षद प्रदीप अग्रवाल , पार्षद राकेश कन्नौजिया, पार्षद फूल प्यारी, पार्षद गुड्डू राठौर, मंडल अध्यक्ष कौशल चौहान, महानगर कोषाध्यक्ष अतुल गर्ग, उपस्थित रहे।

 

पीएम के जन्मदिन पर भाजपा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस:संभल में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, मरीजों को बांटे फल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को संभल में भारतीय जनता पार्टी ने सेवा संकल्प दिवस मनाया। इस मौके पर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में रक्तदान अभियान चलाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया। जिले में चार जगहों पर रक्तदान शिविर लगाए गए, जिनमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चले। चारों विधानसभा क्षेत्रों में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साह से रक्तदान किया। जिला अस्पताल में लगे शिविर में रक्तदान के साथ मरीजों को फल भी बांटे गए। कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल भी जाना और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। मरीजों की जान बचाने में मदद भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने बताया कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। इसी के तहत रक्तदान शिविर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक नेक काम है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है। पार्टी कार्यकर्ता सामाजिक कामों में हमेशा हिस्सा लेते रहे हैं। रक्तदान करने पहुंचे सोनू चाहल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा देश के लिए समर्पित रहते हैं। उनके जन्मदिन पर रक्तदान करके सेवा के जरिए उन्हें शुभकामना देना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अगर उनके खून की एक बूंद भी किसी जरूरतमंद के काम आएगी, तो वह खुद को भाग्यशाली समझेंगे। मुकुल कुमार ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा के काम में योगदान देकर उन्हें खुशी हुई है। उन्होंने लोगों से भी जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा के जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे। चारों विधानसभा क्षेत्रों में लगे शिविरों को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।

फर्रुखाबाद पुलिस ने 151 खोए हुए मोबाइल लौटाए:35 लाख रुपए के मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिले

फर्रुखाबाद पुलिस ने लोगों के खोए हुए 151 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस लौटा दिए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपए है। अपने फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। एसपी ने गुरुवार को दोपहर 12 बजे करीब प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। जिले में अलग-अलग समय पर 151 लोगों के एंड्राइड मोबाइल खो गए थे। इन सभी लोगों ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने इन सभी मोबाइलों को ढूंढ निकाला। गुरुवार को एक कार्यक्रम में सभी मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए। देखिए तस्वीरें…. एसपी आरती सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम ने जिले के लोगों के खोए हुए 151 एंड्राइड मोबाइल वापस किए हैं। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति का जो मोबाइल था, उसे वही दिया गया है। इस दौरान मोबाइल मालिकों ने सर्विलांस टीम का आभार जताया और उनके काम की तारीफ की। मोबाइल पाकर सभी लोग खुश दिखे। उन्होंने एसपी के साथ फोटो भी खिंचवाई और पुलिस की सराहना की। ये मोबाइल किसी का एक महीना पहले तो किसी का दो महीने पहले खो गया था।

साइबर ठगी की धमकियों से परेशान युवती की मौत:बाराबंकी में कमरे में मिला युवती का शव, पैसों की मांग करने का आरोप

बाराबंकी में साइबर ठगी से जुड़ा मामला सामने आया है। बुधवार रात करीब 9 बजे सोनी नाम की युवती की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि साइबर ठग ने उससे पहले 15 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए और इसके बाद लगातार और पैसे मांगते हुए धमकियां दे रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के किंतूर गांव का है। कमरे में मिला युवती का शव परिजनों के मुताबिक, सोनी का शव उसके कमरे में दुपट्टे से लटका मिला। इसके बाद उसके बड़े भाई आशीष कुमार ने युवती का मोबाइल फोन देखा। उसमें साइबर ठग की कई व्हाट्सएप कॉल मिलीं। जनसेवा केंद्र से ट्रांसफर किए थे 15 हजार रुपए परिजनों ने बताया कि साइबर ठग की धमकियों से परेशान होकर सोनी ने गांव के एक जनसेवा केंद्र से घर में रखे 15 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। आरोप है कि रकम मिलने के बाद भी ठग और पैसों की मांग करता रहा। लगातार आ रही धमकियों से युवती परेशान थी। परिजनों के अनुसार, सोनी की मौत के बाद भी उसके मोबाइल पर साइबर ठग की व्हाट्सएप कॉल आती रहीं। पुलिस मोबाइल कॉल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। साइबर ठग की पहचान के प्रयास सीओ गरिमा पंत ने गुरुवार शाम 4 बजे बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साइबर ठग की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

संभल में दूध प्लांट और रास्ते की शिकायत पर जांच:पुराने रिकॉर्ड में 8 मीटर रास्ता, 2013 के नक्शे में 4 मीटर हुआ दर्ज

संभल के बहजोई में गुरवार को 4 बजे एक दूध प्लांट से निकलने वाले अपशिष्ट जल और रास्ते की चौड़ाई पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एक टीम ने मौके पर जाकर जांच की। टीम ने रास्ते की स्थिति, राजस्व रिकॉर्ड और दूध प्लांट से जुड़े दस्तावेज भी देखे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी ने एक शिकायत के बाद यह टीम बनाई थी। इसमें बहजोई नगर पालिका के ईओ, चंदौसी के उपजिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट खुद शामिल थे। टीम ने मौके पर जाकर जांच की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि रास्ता आठ मीटर चौड़ा है, लेकिन उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। टीम ने इसी शिकायत की सच्चाई जानने के लिए मौके का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान पुराने रिकॉर्ड में रास्ते की चौड़ाई आठ मीटर मिली। हालांकि, मौजूदा रिकॉर्ड और नक्शे की जांच करने पर पता चला कि साल 2013 में एक आदेश के बाद नक्शे में बदलाव किया गया था। बदले हुए नक्शे में रास्ते की चौड़ाई चार मीटर दर्ज है। अब प्रशासन साल 2013 के इस नक्शा दुरुस्ती आदेश की जांच करेगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि रिकॉर्ड रूम से मूल फाइल निकलवाई जाएगी। इससे यह देखा जाएगा कि साल 2013 में नक्शे में बदलाव किस आधार पर और किस आदेश के तहत हुआ था। सभी रिकॉर्ड की पूरी जांच के बाद अंतिम रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूध प्लांट के निरीक्षण को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि प्लांट प्रबंधन से जरूरी कागजात मांगे गए हैं। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि प्लांट कैसे चलाया जा रहा है। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि प्लांट चलाने के लिए संबंधित विभागों और सरकार से कौन-कौन सी अनुमतियां ली गई हैं। उन्होंने कहा कि प्लांट से निकलने वाले अपशिष्ट जल के निस्तारण की व्यवस्था की भी जांच की जाएगी। पानी को नियमानुसार ट्रीट करने के बाद ही उसका निस्तारण किया जाना चाहिए। दस्तावेजों और मौके की व्यवस्थाओं की जांच पूरी होने के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्र की जल निकासी समस्या के समाधान के लिए शहादत बाड़ी के पास स्थित बड़े तालाब तक पक्का नाला निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक करीब 15 से 20 दिनों में नाला निर्माण पूरा होने के बाद जलभराव की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

वाराणसी ने मेरठ को हराकर जीती सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता:सहारनपुर में हुए फाइनल में 29-19 से हराकर बनी चैंपियन

सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश की सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता गुरुवार शाम पांच बजे पूरी हो गई। फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल की टीम ने मेरठ मंडल को 29-19 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 मंडलों से कुल 255 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश की देखरेख में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर 15 से 17 सितंबर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुम्बर रहे। खेल अधिकारी सहारनपुर मंडल राहुल चोपड़ा ने बुके देकर उनका स्वागत किया, जबकि सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद विजेता वाराणसी मंडल की टीम को 15 हजार रुपये और उपविजेता मेरठ मंडल की टीम को 12 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में वाराणसी ने विंध्याचल मंडल को 20-0 से, आगरा ने लखनऊ को 29-16 से, गोरखपुर ने सहारनपुर को 39-34 से और मेरठ ने आजमगढ़ को 26-22 से हराया था। सेमीफाइनल में वाराणसी ने आगरा को 26-22 से मात दी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ ने गोरखपुर को बेहद रोमांचक मुकाबले में 32-31 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में वाराणसी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और मेरठ को 29-19 से हराकर चैंपियनशिप जीती। प्रतियोगिता में सुरेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, शराफत अली, माया प्रसाद, अवनीश कुमार राय, निर्भय सिंह, अनुप सिंह, देवेश सिंह, सरफराज खान, संजू रानी, यशोदा त्रिपाठी और क्षमा शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को अंशकालिक मानदेय कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार ने संभाला। इस मौके पर खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी उपस्थित थे। आखिर में खेल अधिकारी राहुल चोपड़ा ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों और सहयोगियों को धन्यवाद दिया।