कांग्रेस नेताओं ने अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि दी:शिकारपुर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले, हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया
बुलंदशहर में कांग्रेस नेता ने पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी और उपाध्यक्ष/कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव के साथ दिवंगत पूर्व मंत्री/विधायक अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को कांग्रेस नेताओं और क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने विधानसभा क्षेत्र शिकारपुर, जनपद बुलंदशहर के दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के गांव रानउ शिकारपुर डिबाई रोड स्थित फार्म हाउस पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शोकाकुल परिवार से सांत्वना व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी ने इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। सांत्वना देने वालों में जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी, क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ साथी और पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनवर चौहान, राजीव गांधी पंचायत विभाग के जिला पूर्व जिलाध्यक्ष रहमत राणा, राय सिंह प्रधान और नरसिंह कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

