लखनऊ में कैब चालकों का प्रदर्शन:कम किराए के विरोध में दिया धरना, हड़ताल की चेतावनी दी
लखनऊ में 6 सितंबर को बाला जी चालक संघ ट्रेड यूनियन लखनऊ ने कैब चालकों की रेट की समस्या को देखते हुए लखनऊ एयरपोर्ट पार्किंग पर आंशिक रूप से निजी टैक्सी ऑपरेटिंग कंपनियों के खिलाफ धरना दिया। सभी एप-बेस्ड कंपनियों को अलर्ट किया गया कि यदि किराए में सुधार नहीं किया गया, तो सभी चालक हड़ताल पर चले जाएंगे। धरने में अध्यक्ष संतोष कुमार, महामंत्री शैलेन्द्र सैनी, जिलाध्यक्ष इमरान खान, इम्तियाज और शहान सहित कुछ सदस्य शामिल हुए।

