Breaking News
रामपुर में भाजपा की जिला कार्यशाला:’सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा तय, कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी

रामपुर। में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में जिला प्रभारी राजा वर्मा ने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा और कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिला प्रभारी राजा वर्मा ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान में ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा चित्र’, ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन का मिलन’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘25 साल-25 कहानी’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा रंग’ समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की यात्रा हैं। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव को जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के जरिए विकसित भारत-2047 के संकल्प को भी मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक जगपाल यादव ने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यशाला में नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री सौरभ लोधी, क्षेत्रीय कार्यक्रम समिति सदस्य राजीव लोचन, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता समेत जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *