लखनऊ में योगी सेना का प्रदर्शन:स्वतंत्र भारद्वाज का समर्थन किया, प्रदर्शनकारी बोले – निष्पक्ष जांच हो अनावश्यक कार्रवाई न की जाए
लखनऊ में सोमवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए संबंधित प्रकरण में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। उनका कहना था कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ बिना पर्याप्त तथ्यों और निष्पक्ष जांच के कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। ‘कानून का दुरूपयोग न हो’ योगी सेना के अध्यक्ष मोहित मिश्रा ने कहा कि नागरिक और युवा समाज के लोग स्वतंत्र भारद्वाज के साथ खड़े है। मामले में निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण रैली एवं मार्च निकलेंगे । उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अगर किसी भी पक्ष की ओर से कानून का दुरुपयोग किया गया है ये गलत आरोप लगाए गए हैं तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए। ‘दिल्ली करेंगे कूच’ योगी सेना भारत के प्रवक्ता अंकित पांडे ने कहा कि संगठन की मांग सिर्फ इतनी है कि स्वतंत्र भारद्वाज से संबंधित प्रकरण में जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो। जांच के आधार पर कानून के अनुसार जो भी कार्रवाई बनती है, वह की जानी चाहिए। किसी निर्दोष व्यक्ति को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि संगठन इस मामले को लेकर आगे भी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा। जरूरत पड़ी तो योगी सेना स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में लखनऊ से दिल्ली तक कूच करेगी।

