बेगम पुल व्यापार संघ ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर:85 मरीजों को मिला परामर्श ,मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं

मेरठ में बुधवार को बेगम पुल व्यापार संघ की ओर से नि:शुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वार्ड पार्षद अजय चंद्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मां सरस्वती और होम्योपैथी के जनक डॉ. हनिमैन के चित्रों पर माल्यार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में व्यापार संघ की अध्यक्षा सुधा सेठ, महामंत्री पुनीत शर्मा, उपाध्यक्ष अतुल बंसल, कोषाध्यक्ष अरुण रस्तोगी और मंत्री गौरव गुप्ता समेत कई व्यापारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर में होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. संजोली अग्रवाल, दंत चिकित्सक डॉ. वेदांत केसल (MDS), डॉ. अनुपुर दुबे और डॉ. कनिका महेश्वरी ने मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया। करीब 85 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। मरीजों को मुफ्त होम्योपैथिक दवाइयां भी वितरित की गईं। वहीं लाल पैथ लैब की ओर से जांचों पर विशेष छूट उपलब्ध कराई गई। शिविर के समापन पर व्यापार संघ की अध्यक्षा सुधा सेठ और महामंत्री पुनीत शर्मा ने सभी अतिथियों, डॉक्टरों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पार्षद अजय चंद्रा और सभी डॉक्टरों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *