जौनपुर गोलीकांड में 8 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम:करंजाकला मोड़ पर युवक को मारी थी गोली; पुलिस ने आम लोगों से सहयोग मांगा
जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में करंजाकला मोड़ तिराहे के पास 9 सितंबर को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। फायरिंग में विपिन यादव को गोली लगी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने शुक्रवार को 8 फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। जान से मारने की नीयत से हुई थी फायरिंग पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर को करंजाकला मोड़ तिराहे के पास जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले में कई लोगों को नामजद किया गया था। गिरफ्तारी नहीं होने पर अब पुलिस ने इन पर इनाम घोषित किया है। इन 8 आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम एसएसपी के निर्देश पर शिवम उर्फ निरहू यादव पुत्र घुट्टुर यादव, आदित्य यादव उर्फ गब्बर यादव, अंकित यादव पुत्र सुभाष यादव और सत्यम यादव पुत्र अमलदार यादव पर इनाम घोषित किया गया है। ये सभी खजुरा, थाना सरायख्वाजा के रहने वाले हैं। इनके अलावा अवनीश यादव निवासी भैसनी, संतोष पाल पुत्र अमरनाथ पाल निवासी खजुरा, सोनू सिंह पुत्र तेजप्रताप सिंह निवासी खजुरा और ओम प्रकाश सिंह पुत्र रामजनम सिंह निवासी गडैला भी वांछित हैं। जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम पुलिस के अनुसार, आठों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम है। आरोपियों की गिरफ्तारी कराने या उनके बारे में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को नियमानुसार इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आरोपियों के बारे में जानकारी मिलने पर नजदीकी थाने या जौनपुर पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। अब सभी आठ आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

