Breaking News
कानपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:मोबाइल से हुई पहचान, कन्नौज का था युवक

कानपुर नगर के अरौल में मंगलवार को कानपुर-अलीगढ़ हाईवे किनारे हिंदूपुर मोड़ के पास एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर अरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी 42 वर्षीय राजेश सिंह पुत्र शिवदयाल सिंह के रूप में की। घटनास्थल के पास पुलिया की चारदीवारी पर युवक का पर्स, मोबाइल फोन और ट्रेन का टिकट मिला। पुलिस ने सामान कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। अरौल थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक हाईवे किनारे कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *