Breaking News
आगरा खंड स्नातक-शिक्षक चुनाव के लिए फ्लाइंग स्क्वायड गठित:तीनों तहसीलों में अधिकारी और पुलिस तैनात, चुनावी गतिविधियों पर रखेंगे नजर

एटा में आगरा खंड स्नातक और शिक्षक चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन ने जनपद की तीनों तहसीलों में फ्लाइंग स्क्वायड बनाए हैं। इनमें अधिकारी और पुलिस उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी एटा ने बुधवार को शाम छ बजे आधिकारिक जानकारी दी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। फ्लाइंग स्क्वायड आदर्श आचार संहिता का पालन करवाएगा और चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेगा। चुनाव की अधिसूचना 22 सितंबर 2026 को जारी हुई थी। मतदान 23 अक्टूबर को होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी। प्रशासन ने अनियमितताओं को रोकने के लिए निगरानी मजबूत की है। एटा तहसील में तहसीलदार नीरज कुमार वार्ष्णेय और उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह को जिम्मेदारी मिली है। अलीगंज में तहसीलदार संजय कुमार और उप निरीक्षक जगदीश सिंह तैनात हैं। जलेसर में तहसीलदार हीरेंश कर्दम और उप निरीक्षक रमेश चंद्र को फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारी बनाया गया है। ये स्क्वायड जनसभाओं, जुलूसों और अन्य चुनावी गतिविधियों की वीडियोग्राफी करवाएंगे। आचार संहिता के उल्लंघन पर आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई भी करेंगे।

आगरा में दूसरे दिन 16 प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र:शिक्षक-स्नातक MLC के लिए अब तक एक भी पर्चा दाखिल नहीं

उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। इनमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 7 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 9 प्रत्याशी शामिल हैं। अब तक किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा जमा नहीं किया है।
शिक्षक MLC के लिए इन्होंने लिए फॉर्म आकाश अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा, अमित कुमार, धीरज सिंह, प्रकाश चंद्र, जगवीर सिंह और शैलेन्द्र कुमार सिंह।
स्नातक MLC के लिए इन्होंने लिए फॉर्म
सुरेश कुमार मलानी, यतेंद्र सिंह गहलोत, अनुराग सिंह, आनंद कुमार, रूप सिंह, रघुराज सिंह, अंजू पाल, राहुल गुप्ता और राजेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र प्राप्त किए।
27 शिक्षक और 46 स्नातक मतदान केंद्र प्रस्तावित
चुनाव को लेकर प्रशासन ने मतदान केंद्रों की तैयारियां भी तेज कर दी हैं। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 27 मतदान केंद्र और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 46 मतदान केंद्र प्रस्तावित हैं। बिचपुरी और कटरा बजीर खां में मतदाताओं की संख्या निर्धारित मानक से अधिक होने के कारण दोनों केंद्रों पर एक-एक सहायक मतदेय स्थल बनाए जाने का प्रस्ताव है।
वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जूनियर हाईस्कूल नगर निगम बजीरपुरा का भवन जर्जर होने के कारण इसी मतदान क्षेत्र में सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज, बजीरपुरा रोड को नया मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।
23 अक्टूबर को मतदान, 27 को मतगणना
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है। 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख है। 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी करा ली जाएगी।
12 जिलों के मतदाता करेंगे मतदान
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस, औरैया और कन्नौज जिले शामिल हैं।
नामांकन के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को 10 हजार रुपये, जबकि एससी/एसटी वर्ग के प्रत्याशी को 5 हजार रुपये जमानत राशि चालान के माध्यम से जमा करनी होगी। नामांकन कमिश्नरी स्थित न्यायालय आयुक्त कक्ष संख्या-4 में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जा रहा है।

ब्रिज कोर्स में पासिंग मार्क की बाध्यता हटाने की मांग:बलिया में डीएम को सीएम के नाम 69000 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

बलिया में 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित बीएड योग्यताधारी शिक्षकों ने छह माह के ब्रिज कोर्स में पासिंग मार्क की अनिवार्यता हटाने की मांग की है। शिक्षकों ने इसे परीक्षा आधारित प्रक्रिया के बजाय विभागीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के रूप में पूरा कराने की अपील की। बुधवार को शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा, जिसे सिटी मजिस्ट्रेट बलिया ने ग्रहण किया। पासिंग मार्क और प्रशिक्षण के समय को लेकर आपत्ति शिक्षकों ने ज्ञापन में ब्रिज कोर्स से जुड़ी विभिन्न विसंगतियों को उठाया। उनका कहना है कि छह माह के प्रशिक्षण में पासिंग मार्क की बाध्यता रखे जाने से शिक्षकों के सामने अनावश्यक दबाव की स्थिति बन रही है। उन्होंने मांग की कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की कार्यक्षमता और शिक्षण कौशल को बढ़ाना होना चाहिए, इसलिए इसमें पासिंग मार्क की अनिवार्यता समाप्त की जाए। शिक्षकों ने स्कूल के नियमित समय में ब्रिज कोर्स का प्रशिक्षण कराए जाने को लेकर भी आपत्ति जताई। उन्होंने प्रशिक्षण की ऐसी व्यवस्था करने की मांग की, जिससे विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो। बीएसए को भी सौंपा ज्ञापन शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया को भी अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। दोनों अधिकारियों ने शिक्षकों की मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए पत्र लिखने का भरोसा दिया। शिक्षकों ने कहा कि ब्रिज कोर्स को विभागीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के तौर पर पूरा कराने से इसका उद्देश्य भी पूरा होगा और शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान अनावश्यक परीक्षा संबंधी दबाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद ज्ञापन देने वालों में संजीव कुमार सिंह, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अग्निवेश तिवारी, प्रवीण कुमार पांडेय, सिद्धार्थ सिंह, संकेश यादव, अभिषेक पांडेय, गरिमा श्रीवास्तव, रत्नप्रभा, प्रिया पासवान, सुनील सिंह, उदय चौहान, अमित मिश्रा, कोदई यादव, शाहिद जमाल, संतोष, भूपेन्द्र, धीरज, मृत्युंजय सिंह, अंजनी गुप्ता, अभिषेक, अरुण, शाहिद, विरेन्द्र और राघवेन्द्र समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

कृषि विश्वविद्यालय के निखिल को ICAR परीक्षा में चौथी रैंक:विक्रम को दसवां स्थान मिला, कुलपति ने छात्रों को दी बधाई

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की अखिल भारतीय परास्नातक प्रवेश परीक्षा-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। पशुपालन संकाय के छात्र निखिल मौर्या ने देशभर में चौथा और विक्रम बिसेन ने दसवां स्थान हासिल किया क्या जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बुधवार 23 सितंबर को दी गई। विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों छात्रों को बधाई दी। कुलपति ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में अच्छी रैंक लाना छात्रों की मेहनत और लगन का सबूत है। इस सफलता से उन्हें देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में परास्नातक शिक्षा के लिए प्रवेश मिलेगा। साथ ही, नियमानुसार फेलोशिप का लाभ भी मिलेगा, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा और शोध कार्य में मदद मिलेगी। निखिल मौर्या और विक्रम बिसेन ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत को दिया। इस मौके पर अधिष्ठाता डॉ. नमिता जोशी, लीगल सेल प्रभारी डॉ. रुद्र प्रताप सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. डी. नियोगी, निदेशक प्लेसमेंट सेल डॉ. सत्यव्रत सिंह और सह अधिष्ठाता डॉ. जे.पी. सिंह भी मौजूद थे।

लखीमपुर में 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी किशोरी:प्रेमी को जेल से रिहा कराने पर अड़ी, पुलिस के समझाने पर उतरी

लखीमपुर खीरी में बुधवार को तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी जेल में बंद प्रेमी को जेल से छुड़ाने और प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों के काफी समझाने के बाद किशोरी नीचे उतरी। किशोरी के नीचे उतरने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली जानकारी के अनुसार जिस युवक से किशोरी शादी करने की जिद को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ी थी। उसे पुलिस एक महीने पहले किशोरी को भगाने के आरोप में जेल भेज चुकी है। 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी स्थानीय लोगों के मुताबिक, किशोरी के गांव से एक किमी दूर गांव का रहने वाला एक युवक एक महीना पहले किशोरी को अपने साथ ले गया था। इस मामले में परिजनों ने युवक के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया था, मामले में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। बुधवार को दोपहर बाद करीब 2 बजे किशोरी जेल के बंद प्रेमी को जेल छुड़ाने और प्रेमी से शादी करने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़े देख ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पुलिस पहुंची, करीब 1 घंटे तक ड्रामा चलता रहा। पुलिस के समझाने पर नीचे उतरी पुलिस और परिजनों के काफी समझाने के बाद किशोरी नीचे उतर आई। तिकुनिया कोतवाली के प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि किशोरी को नीचे उतार लिया गया है किशोरी जेल में बंद आरोपी को जेल से छुड़ाने और उससे शादी करने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी थी।

चलती कार से वर्चुअल पेशी में जुड़ा वकील:दिल्ली हाईकोर्ट ने ₹1 लाख जुर्माना लगाया, कहा- कोर्ट की गरिमा से समझौता नहीं

दिल्ली हाईकोर्ट ने चलती कार से वर्चुअल पेशी में शामिल होने वाले वकील पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया। जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला ने 28 सितंबर को दिए आदेश में कहा कि वर्चुअल सुनवाई की सुविधा सराहनीय है, लेकिन इससे कोर्ट की गरिमा और कार्यवाही में बाधा नहीं आनी चाहिए। कोर्ट ने वकील को यह जुर्माना एक हफ्ते के भीतर दिल्ली हाईकोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी में जमा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि एक दिन में 70 से ज्यादा मामलों पर सुनवाई करनी होती है। ऐसे में सुनवाई के दौरान बैकग्राउंड का शोर और चलती गाड़ी की हलचल बाधा डालती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों का हवाला कोर्ट ने बताया कि हाईकोर्ट के इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस एंड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूल्स के तहत वकीलों को गाड़ियों से सुनवाई में शामिल होने से बचना चाहिए। ऐसा तभी करें, जब बहुत जरूरी हो। इसके लिए परमिशन भी लें। जस्टिस शुक्ला ने कहा कि यह शर्त केवल कागजों में लिखने के लिए नहीं है। इसका मकसद यह तय करना है कि वकील वर्चुअल माध्यम से भी ऐसी जगह से पेश हों, जहां कोर्ट का काम सही तरीके से चल सके। कोर्ट ने कहा कि मौजूदा मामले में ऐसी कोई असाधारण परिस्थिति नहीं थी। इसलिए वकील का चलती कार से पेशी से जुड़ना नियमों का उल्लंघन था।

बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 का उद्घाटन:दिल्ली में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गति देने वाली बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 का आज उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सीएम ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का जताया आभार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री के सहयोग से दिल्ली में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 जैसी परियोजनाएं दिल्ली में आवागमन को सुगम बनाने के साथ लोगों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सरकार का जोर ऐसी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर है, जिनसे राजधानी में कनेक्टिविटी मजबूत हो और लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिल सकें। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का जोर रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में आधुनिक और बेहतर कनेक्टिविटी वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राजधानी में ऐसी परियोजनाओं को गति मिल रही है, जिनका उद्देश्य लोगों के आवागमन को आसान बनाना और शहरी परिवहन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाना है। बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 के उद्घाटन को दिल्ली के सड़क एवं परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

लेडी सेक्रेटरी को पीटने वाले ASI का बेटा अरेस्ट:पानीपत पुलिस ने लॉ स्टूडेंट दोस्त भी पकड़ा, पिता फरार; पुत्रवधू के कपड़े फाड़ने के आरोप

पानीपत पुलिस ने TDI सिटी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की महिला सचिव और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट में दो युवकों को अरेस्ट किया है। आरोपियों की पहचान मारपीट करने के मुख्य आरोपी दिल्ली पुलिस के एएसआई पुरुषोत्तम के बेटे कृष (21) और उसके दोस्त दीपांशु (22) के रूप में हुई है। मंगलवार को डीएसपी हेडक्वार्टर विकास कुमार ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। बताया कि कृष की आढ़त की दुकान है, जबकि दीपांशु लॉ स्टूडेंट है। मुख्य आरोपी एएसआई की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वह दिल्ली के राजौरी गार्डन में तैनात है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी रविवार को महिला सचिव एकता बंसल के घर में घुस आए थे और परिवार के साथ मारपीट की थी। लेडी सचिव ने दावा किया था कि आरोपियों ने उनकी बहू के कपड़े फाड़े और 2 साल की पोती को भी पीटा था। पुलिस ने इस मामले में एएसआई, उसकी पत्नी, बेटे सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला सचिव के साथ मारपीट का पूरा मामला जानिए… डीएसपी बोले- दो आरोपी अरेस्ट, बाकी की तलाश जारी डीएसपी हेडक्वार्टर विकास कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी पड़ोसी हैं। दोनों के बीच काफी समय पहले रास्ते में आने-जाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते आरोपी पक्ष ने महिला के घर में घुसकर मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 115, 190, 191(3), 333, 351(3) के तहत केस दर्ज किया है, जिसमें एएसआई पुरुषोत्तम, उनकी पत्नी रीना, बेटे कृष के अलावा दीपांशु कुंडू, दीपांशु और सात्विक शर्मा के नाम शामिल है। अभी दो आरोपियों कृष और दीपांशु को गिरफ्तार किया गया है। दोनों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस के एएसआई की गिरफ्तारी के सवाल पर डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच जा रही है, जो भी जांच में फैक्ट आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ——————– ये खबर भी पढ़ें… पानीपत TDI सिटी में महिला सचिव को रॉड-डंडों से पीटा:बोली- बहू के कपड़े फाड़े, 2 साल की बच्ची को पीटा; दिल्ली पुलिसकर्मी मुझे कैरेक्टरलेस कहता पानीपत के TDI सिटी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की महिला सचिव के परिवार पर रॉड-डंडों से हमला कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि पड़ोसी और दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही पुरुषोत्तम वत्स अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुसा और मारपीट करने लगा। (पूरी खबर पढ़ें)

SIR पर कल I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक, अखिलेश नहीं आएंगे:ऑनलाइन जुड़ेंगे उद्धव, DMK-AAP ने बनाई दूरी; 3 साल में 8वीं बार जुटेंगे विपक्षी दल

दिल्ली में कल विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक होगी। इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR और चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चर्चा होगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह पार्टी के दूसरे नेता पहुंचेंगे। वहीं शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। पार्टी सांसद संजय राउत ने बताया कि पार्टी 2 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन की तैयारी में व्यस्त है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में DMK और AAP का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं होगा। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद DMK और कांग्रेस के बीच मतभेद सामने आए थे। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने पर कांग्रेस और AAP के बीच भी मतभेद बढ़ गए थे। AAP का कहना रहा है कि जहां कांग्रेस होगी, वहां वह शामिल नहीं होगी। I.N.D.I.A. ब्लॉक की पिछले 3 सालों के दौरान यह 8वीं बैठक होगी। वहीं इस साल की दूसरी बैठक होगी। इससे पहले 8 जून को SIR और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता के मुद्दे पर विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। हालांकि, इसमें AAP और DMK शामिल नहीं हुई थी। लखनऊ में किसानों के सम्मेलन में रहेंगे अखिलेश सपा ने बताया है कि अखिलेश यादव 30 सितंबर को लखनऊ में किसानों के सम्मेलन में शामिल होंगे। पार्टी के मुताबिक, अखिलेश की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इस बारे में बात भी हुई है। वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कहा कि अखिलेश पहले से तय कार्यक्रम के कारण बैठक में नहीं आ पाएंगे। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के नामांकन से जुड़ी व्यस्तता का जिक्र किया था। बैठक में ममता, तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं के पहुंचने की उम्मीद INDIA ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस की तरफ से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी शामिल हो सकते हैं। तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी के भी आने की उम्मीद है। इसके अलावा राजद की तरफ से तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और सीपीआई (एम) के महासचिव एमए बेबी के बैठक में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। 27 सितंबर: केजरीवाल से मिले बेबी, कहा- मैंने बैठक का न्योता नहीं दिया सीपीआई(एम) महासचिव बेबी ने केजरीवाल से मुलाकात के बाद कहा था कि कांग्रेस INDIA ब्लॉक की बैठक को लेकर पार्टियों के बीच समन्वय का काम देख रही है। मैंने अरविंद केजरीवाल को बैठक के लिए न्योता नहीं दिया है। बेबी के मुताबिक, केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ एक मजबूत अभियान चलाने की जरूरत है। केजरीवाल ने इस मुद्दे पर अपनी पार्टी के नेताओं से चर्चा करने की बात कही है। बेबी ने कहा कि उन्होंने INDIA ब्लॉक से बाहर की पार्टियों को भी पत्र लिखा है। संसद में CEC के खिलाफ प्रस्ताव लाने पर चर्चा संभव बैठक में SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर भी बात हो सकती है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, बैठक में संसद में उनके खिलाफ प्रस्ताव लाने और विपक्षी दलों की संयुक्त कार्रवाई पर भी चर्चा हो सकती है। AAP-DMK पिछली बैठक में नहीं आए, लेकिन जॉइंट लेटर पर साइन किए INDIA ब्लॉक की बैठक करीब साढ़े तीन महीने बाद हो रही है। इससे पहले 8 जून की बैठक में 23 दल शामिल हुए थे। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। AAP और DMK इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि, SIR के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने 28 जून को CJI सूर्यकांत को जॉइंट लेटर भेजा था। इसमें चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे उठाए गए थे। AAP और DMK ने भी इस जॉइंट लेटर पर साइन किए थे। I.N.D.I.A. ब्लॉक की 7 मीटिंग, पहली नीतीश ने बुलाई थी 1. 23 जून 2023, पटना: नीतीश ने पहली बैठक की अगुआई की, 15 दल शामिल हुए विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में हुई थी। इसकी मेजबानी बिहार के तत्कालीन CM नीतीश कुमार ने की थी। बैठक में 15 विपक्षी दल शामिल हुए थे। इसका मकसद 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एक मंच पर लाना था। इस बैठक के बाद विपक्षी दलों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने और आगे की रणनीति पर चर्चा जारी रखने का फैसला किया था। 2. 17-18 जुलाई 2023, बेंगलुरु: गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. तय हुआ, 26 दल जुटे विपक्षी गठबंधन की दूसरी बैठक 17-18 जुलाई 2023 को बेंगलुरु में हुई थी। इसमें 26 विपक्षी दल शामिल हुए थे। इसी बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. यानीइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस तय किया गया था। 3. 31 अगस्त-1 सितंबर 2023, मुंबई: 5 कमेटियां बनीं, चुनावी रणनीति तैयार हुई I.N.D.I.A. ब्लॉक की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर 2023 को मुंबई में हुई थी। बैठक में गठबंधन के कामकाज के लिए 5 कमेटियां बनाई गई थीं। इनमें कैंपेन, कोऑर्डिनेशन/स्ट्रैटजी, मीडिया, सोशल मीडिया और रिसर्च कमेटी शामिल थीं। 4. 19 दिसंबर 2023, दिल्ली: ममता ने PM फेस के लिए खड़गे का नाम सुझाया I.N.D.I.A. की चौथी बैठक 19 दिसंबर 2023 को दिल्ली के अशोका होटल में हुई थी। बैठक में पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने PM फेस के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सुझाया था। अरविंद केजरीवाल ने इसका समर्थन किया था। बैठक में राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती समेत कई नेता शामिल हुए थे। हालांकि, PM फेस के सवाल पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ था। 5. 13 जनवरी 2024, वर्चुअल: सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा, खड़गे चेयरपर्सन बने I.N.D.I.A. ब्लॉक की पांचवीं बैठक 13 जनवरी 2024 को वर्चुअली हुई थी। इसमें 28 दलों के नेता जुड़े थे। मल्लिकार्जुन खड़गे को गठबंधन का चेयरपर्सन बनाने पर सहमति बनी, लेकिन संयोजक के नाम पर फैसला नहीं हो सका। बैठक में सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हुई थी। उस समय JDU भी I.N.D.I.A. ब्लॉक का हिस्सा था और सीट शेयरिंग में देरी पर नाराजगी जता रहा था। 6. 1 जून 2024, दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बाद की रणनीति पर चर्चा I.N.D.I.A. ब्लॉक की छठी बैठक 1 जून 2024 को दिल्ली में हुई थी। इसमें लोकसभा चुनाव के नतीजों और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई थी। बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत कई नेता शामिल हुए थे। 7. 8 जून 2026, दिल्ली: 23 दल जुटे, SIR और चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा I.N.D.I.A. ब्लॉक की सातवीं बड़ी बैठक 8 जून 2026 को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हुई थी। इसमें 23 विपक्षी दल शामिल हुए थे। बैठक में SIR, चुनावी प्रक्रिया और आगे की रणनीति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। ——————————– यह खबर भी पढ़ें… SIR में स्थानीय अफसरों की शक्तियां बढ़ाने की मांग, महाराष्ट्र CEO का आयोग को लेटर, ECINet में बदलाव की मांग; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम ने चुनाव आयोग को लेटर लिखा है। इसमें वोटर लिस्ट से जुड़े ECINet सॉफ्टवेयर में 4 बदलाव की मांग की गई है। चोकलिंगम ने कहा है कि स्थानीय अधिकारियों को कानून के मुताबिक फैसला लेने का अधिकार मिलना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

पुलिसकर्मी ने युवक की गर्दन पकड़कर खींचा:झज्जर का युवक बोला- बाइक पर बदमाश बैठाकर फोटो खींचना चाहते थे; चाबी नहीं देने पर गालियां दीं

दिल्ली की एक लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे झज्जर के युवक ने रोहतक STF के पुलिसकर्मियों पर बाइक की चाबी मांगने और विरोध करने पर हाथापाई का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि पुलिसकर्मी उसकी बाइक पर एक बदमाश को बैठाकर फोटो खींचना चाहते थे। चाबी देने से मना करने पर उसकी गर्दन पकड़कर झटका मारा गया और गाली-गलौज की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी युवक की गर्दन पकड़ता दिखाई दे रहा है। युवक ने इस मामले को लेकर कंझावला थाने में शिकायत दी है। वहीं, इंस्पेक्टर योगी का कहना है कि वे केवल मदद के लिए बाइक मांगने गए थे। आरोप लगाने वाले युवक गुलशन ने दैनिक भास्कर रिपोर्टर को बताया कि वह हरियाणा पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। पुलिसकर्मियों का व्यवहार देखकर अब वह पुलिस भर्ती की तैयारी नहीं करेगा। पहले जानिए युवक ने क्या बताया… अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा…
इंस्पेक्टर योगी बोले- ‘मदद के लिए बाइक लेने गए थे’ मामले को लेकर इंस्पेक्टर योगी से बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि मामला कुछ नहीं था। वे युवक के पास केवल मदद के लिए बाइक लेने गए थे। उन्हें कहीं जाना था, इसलिए युवक से बाइक मांगी गई थी। हालांकि वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर योगी यह कहते भी सुनाई दे रहे हैं कि वे किसी मिशन पर हैं। दिल्ली पुलिस ने रोहतक STF से संपर्क किया कंझावला दिल्ली पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर साहिल ने बताया कि मामले में रोहतक STF से संपर्क किया गया है। शिकायतकर्ता को थाने में मामले की जानकारी के लिए बुलाया गया है। शिकायतकर्ता ने जो आरोप लगाए हैं, उन्हीं को लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।